जदयू ने वेनीडीह KKC मेन साइडिंग में हुई घटना की की घोर निंदा, उच्च स्तरीय जांच की की मांग

आज दिनांक 22/11/2022 को युवा जदयू के जिला अध्यक्ष श्री रुपेश पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि BCCL ब्लॉक 2 क्षेत्र की वेनीडीह KKC मेन साइडिंग में सीआईएसएफ टीम के द्वारा चार युवकों को गोली मारकर हत्या कर देने की घोर निंदा करती है और मारे गए युवकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है।
श्री पासवान ने कहा कि पूरे बीसीसीएल क्षेत्र में कोयले की लूट मची हुई है जिसमें बीसीसीएल के बड़े पदाधिकारियों के साथ साथ जिला प्रशासन की मिलीभगत से हजारों टन कोयला चोरी कराया जा रहा है जिसके कारण करो रुपए का नुकसान केंद्र सरकार को हो रहा है जब इतने पैमाने पर कोयला चोरी खुलेआम चल रहा था तब क्या नौबत आई कि सीआईएसएफ ने 4 युवकों को गोली मारकर हत्या कर दी या कहीं न कहीं जांच का विषय है।
श्री पासवान ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल महोदय जी से बेनीडीह गोलीकांड का उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है और दोषी सीआईएसएफ को धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच करवाई करने की मांग करती है और मारे गए युवकों के परिजनों को 25,25 लाख रुपए और नौकरी देने की मांग करती हैं

 

 

इस घटना की पूरी जानकारी जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद कोयला एवं खान मंत्रालय के सदस्य श्री खीरू महतो जी को दे दी गई हैं। उन्होंने इस कांड की निंदा करते हुए कहा कि इस मामले को मैं राज्यसभा में उठाने का काम करूंगा और दोषी अधिकारियों को जेल भेजने का काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *