लोयाबाद थाने में पदस्थापित दरोगा को एसीबी ने 10 हजार घुस लेते पकड़ा

12 घंटे में एसबी की दूसरी कार्यवाई, पुलिस महकमे में हड़कंप

लोयाबाद दरोगा को एसीबी ने 10 हजार घुस लेते पकड़ा

Dhanbad – धनबाद एसीबी ने 12 घंटे के अंदर एक और पुलिस अधिकारी को लोयाबाद थाना से घूस लेते गिरफ्तार किया.लोयाबाद में दरोगा दशरथ साहू को एसीबी की टीम ने दस हजार रूपए घुस लेते गिरफ्तार कर लिया. घटना सोमवार की शाम की है. पांच माह के भीतर लोयाबाद थाना में पदस्थापित दो प्रशिक्षु दारोगा एसीबी के हत्थे चढा है. छह जून को दरोगा नीलेश सिंह को एसीबी टीम ने 15 हजार रुपए घुस लेते पकड़ा था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी दशरथ को अपने साथ ले आई

 

 

.लोयाबाद बासजोड़ा के रहने वाले पिंटू यादव नामक एक व्यक्ति से केस में नाम हटाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की थी. दस हजार रुपये पर बात तय हुई थी.पिंटू जब शाम थाना पहुंचा तो दारोगा दशरथ साहू अपने रूम में आराम कर रहा था. जब पिंटू ने कहा पैसे लेकर आया है तो अपने एक बैग के तरफ इशारा करते हुए कहा कि पैसा बैग में डाल दो, पिंटू दस हजार बैग में डाल दिया. रकम देकर निकलते ही, एसीबी की टीम ने पकड़ लिया. हालांकि नियम के मुताबिक हाथ धुलवाया गया, हाथ मे किसी तरफ का कलर नही बना. एससीबी के डीएसपी नितिन खण्डेलवाल ने कहा कि लोयाबाद थाना में कांड संख्या 54/22 दर्ज केस में नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई थी. दस हजार रुपये पर सहमति बना था,पिंटू द्वारा एससीबी को शिकायत किया गया.

इसी आलोक में कार्रवाई की गई है. एसीबी की टीम दो घंटे पहले लोयाबाद आई और ट्रैपिंग के लिए जाल बिछा रही थी. पिंटू यादव की माने तो केस नंबर 54 /22 में किसी पिंटू के नाम पर एफआईआर दर्ज हुआ था. दर्ज केस में दशरथ साहू आईओ थे. आरोप है कि पिंटू यादव को यह कहकर परेशान किया जाने लगा कि तुहारा नाम है, तुमको केस में फंसा देंगे. उसके बाद पिंटू एसीबी के पास पहुंच गया.दरोगा तीन माह पहले बैंक मोड़ थाना से यहां पदस्थापित था.गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम सब इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गयी और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *