पुटकी ,डीएवी स्कूल मूनीडीह में सिगरेट नही पीने पर छात्र ने अपने ही स्कूल के सहपाठी की किया पिटाई।

, पुटकी मूनीडीह डीएवी स्कूल में सीक्रेट
नही पीने पर रूपम ने अपने सीनियर छात्र के साथ मिलकर अपने क्लास 8th में पढ़ रहे छात्र रोहित कुमार दास को स्कूल के छुट्टी होने के बाद स्कूल से कुछ दूरी पर बुरी तरह पीटा

 

 

पिटाई से घायल छात्र को परिजनों ने मूनिदिह क्षेत्रीय अस्पताल में अपने पुत्र को भर्ती करवाया जहाँ
डॉक्टरों ने छात्र की प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद सेंट्रल अस्पताल रेफर कर दिया
घटना के बाद परिजनों डीएवी स्कूल पहुंच हंगामा कर स्कूल प्रबंधक से आरोपी छात्र रूपम कुमार एम उसके साथियों को स्कूल से रेस्टीकेट करने की की मांग एवं मूनीडीह ओपी प्रभारी को भी घटना की जानकारी दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जीप प्रत्याशी प्रियंका पाल भी मूनिदिह अस्पताल पहुँच घायल छात्र एम उनके परिजनों से मिल हर संभव मदद का आश्वासन दिया और डीएवी पब्लिक स्कूल मूनीडीह पहुंच स्कूल प्रबंधक से मामले की जानकारी ली और मामले की जांच कर आरोपी पर करवाई करने की मांग किया, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने मामला बिगड़ता देख आरोपी छात्र रूपम को स्कूल से रेस्टीकेट कर दिया एम इस घटना में शामिल लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा और आगे करवाई की बात कही

छात्र रोहित का गलती सिर्फ इतना था कि सहपाठी द्वार सिगरेट पीने से मना कर दिया और सहपाठी रूपम का शिकायत स्कूल शिक्षक से कर दिया था इससे रूपम नाराज होकर रोहित के साथ मारपीट की

जीप प्रत्यासी प्रियंका पॉल ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

जीप प्रत्यासी प्रियंका पॉल ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
पुटकी ।धनबाद प्रखण्ड वार्ड 22 के जिला परिषद प्रत्यासी प्रियंका पॉल ने धोबनी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया ।

 

उद्घाटन करने के पश्चात वार्ड 22 के जिला परिषद प्रत्यासी  प्रियंका पॉल  ने अपने संबोधन में कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में  उनकी सेवा में सतत रत रहने के अपने लक्ष्य के कारण पुनः दूसरी बार जनता के आशीर्वाद की आकांक्षा से चुनाव मैदान में आई हूं ।उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित बताया वही सुरेश महतो ने कहा कि प्रियंका पाल पूर्व में भी कई विकास योजनाओं पर काम कर चुकी है क्षेत्र में विकास का लक्ष्य है
मौके पर भाजपा नेता देवाशीष पॉल, प्रखण्ड अध्यक्ष विकास मिश्रा, सुरेश कुमार महतो, सदानंद वर्णवाल, संतोष पासवान, मुकेश पासवान, मो मन्नान, अमृत बाउरी, प्रदीप पासवान, मिथिलेश दास, रमेश महतो, बाली सिंह चौधरी, कन्हाई सिंह, मोहन मंडल, गणेश दास, प्रशांत सिंह चौधरी आदि उपस्थित थें ।

लोयाबाद बासजोड़ा स्थित साकार मास वेंचर (डिको)टेन सिम में अहले सुबह शव मिलने से क्षेत्र फैली सनसनी

धनबाद: लोयाबाद बासजोड़ा स्थित साकार मास वेंचर (डिको)टेन सिम में अहले सुबह शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई।
मिर्तक की पहचान धीरज चौहान उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की गई है।पुलिस घटना स्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर धनबाद पोस्टमार्टम में भेज घटना की तफ्तीश में जुटी गई है।वही शव के पास से पुलिस ने एक बाइक भी जप्त कर थाने लाई है।वही घटना के कई घण्टे बाद आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर बीसीसीएल अधिकारी आउटसोर्सिंग प्रबंधक और डीजीएमएस के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगोंकी मिली भगत से आउटसोर्सिंग कंपनी सभी नियमों को ताख पर रखकर कार्य कर रही है।आउटसोर्सिंग परिसर में एक युवक की मौत हो जाती है यह जांच का विषय है।मृतक युवक बाइक लेकर आउटसोर्सिंग परिसर में कैसे गया।इसकी जांच हो यहां मांग करता हूं।लेकिन जहाँ तक मुझे जानकारी मिली है वह यह है कि आउटसोर्सिंग का वॉल्वो गाड़ी संख्या JH10CD 5969 से ही दुर्घटना होने से धीरज की जान गई है।और इस घटना को सभी मिलकर लिपापोती करने में लगे हैं।अगर इस घटना का निष्पक्षता से जांच नही की गई तो हमलोग आंदोलन को बाध्य होंगे।

पुटकी ए टाइप कॉलनी में में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

पुटकी ए टाइप कॉलनी में में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई
एंकर पुटकी
पुटकी ए टाइप कॉलोनी में आज ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वा जयन्ती पर जदयू जिलाध्यक्ष श्री पिंटू कुमार सिंह एवं रुपेश पासवान ने उनके चित्र पर पर माल्यार्पण किया साथ दर्जनों लोगो ने भी उपस्थित होकर उन्हे पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि दिया

 

 

वही जदयू जिला अध्यक्ष श्री पिन्टू सिंह ने कहा कि विश्वरत्न भारत रत्न ज्ञान का प्रतीक संविधान के निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की 131 जयन्ती मना रहे लोगो से अपील कर कहा कि दो रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाई आज बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए ओर बाबासाहेब के नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी लोगों से अपील की कहां की कम खाएं मगर अपने बच्चों को पढ़ाएं ताकि बच्चे भी बाबा अंबेडकर की तरह देश का नाम रोशन करें।

वही रूपेश पासवान ने भी बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा किए गए कार्य को गिनाया उन्होंने कहा कि आज सभी को बाबा के नक्शे कदम पर चलना चाहिए अजीब देश का नाम रोशन हो सके।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से साधु शरण पासवान धनलाल दुबे राजेश राम बैजू सिन्हा  बबलू मोदक एम दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई
एंकर पुटकी
पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट मैं आज इंटक महिला मोर्चा अध्यक्ष गुड़िया देवी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वा जयन्ती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस कार्यक्रम में उनके साथ दर्जनों महिला उपस्थित होकर उन्हे पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि दिया

 

 

 

वही गुड़िया देवी ने कहा कि विश्वरत्न भारत रत्न ज्ञान का प्रतीक संविधान के निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की 131 जयन्ती मना रहे लोगो से अपील कर कहा कि दो रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाई आज बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि बाबासाहेब के नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी लोगों से अपील की कहां की कम खाएं मगर अपने बच्चों को पढ़ाएं ताकि बच्चे भी बाबा अंबेडकर की तरह देश का नाम रोशन करें

पुटकी एथलेटिक क्लब में आज आजसू ने आंबेडकर की 131 वी जयंती धूमधाम से मनाई

  • पुटकी आज आजसू पार्टी धनबाद नगरअध्यक्ष जित्तू पासवान की अध्यक्षता में एवं संचालन केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी ने वार्ड सख्य 9 के एथलेटिक्स क्लब परिसर में विश्वरत्न भारत रत्न ज्ञान का प्रतीक संविधान के निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की 131 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई सर्वप्रथम बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम मनाया गया नगर अध्यक्ष जीतू पासवान संबोधित करते हुए कहा कि दो रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाई है शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़े गा धन्यवाद ज्ञापन लखन राम द्वारा किया गया

  • मौके पर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो रतीलाल महतो संतोष पासवान छोटे सिन्हा दिलीप सिंह शत्रुघ्न दाढ़ी भोलू यादव राजकुमार रजवार इजराइल अंसारी संजय वर्मा मोहन राम राजेश गुप्ता दीपक विश्वकर्मा प्रदीप कुमार बैजनाथ बबलू शशि राजेश महतो अजय महतो दीपू विश्वकर्मा प्रमोद शर्मा लक्ष्मी देवी मालती देवी पुष्पा देवी कविता देवी विनीता देवी गुड्डू देवी शारदा देवी ललिता देवी लक्ष्मी देवी पूनम देवी आरती देवी मंजू देवी मीना देवी विनोद पासवान सूरज पासवान गोविंद पासवान प्रभु कुमार कन्हैया चंदन पिंटू दिनेश रविराज निरंजन विक्की सचिन दीपक अमित अंकित शिवा सुरेश सुमित प्रेम बिट्टू राहुल रोहित सोनू आदि शामिल थे

केंदुआडीह थाने में मारपीट एम छिनतई का मामला दर्ज

धनबाद/ ईस्ट बसुरिया कोल डंप निवासी संजय कुमार पासवान एवं ओमप्रकाश उर्फ डिस्को ने केंदुआडीह थाने में लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि कुसुंडा 7 नंबर निवासी किशुन डोम , नंद किशोर रजक, गणेश पासवान एवं अन्य 4 ने कुसुण्डा कांटा घर के समीप मिलकर उनके साथ मारपीट की तथा पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया एवं कोयला ट्रक लोडिंग का रुपये 42 हजार छीन लिए ।इसके अलावे बाइक JH10 AY 6268 को बुरी तरह पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया

 

 

। इस संबंध में उन्होंने थाने में आवेदन कर उनके विरुद्ध कार्रवाई कर का अनुरोध किया है ।बताया जाता है कि किशन डोम, नंद किशोर रजक, गणेश पासवान आदि आपराधिक प्रवृत्ति के हैं ।तथा उनके विरोध कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।

पुटकी में जस्टिस फ़ॉर पार्वती के नारों के साथ ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

पुटकी, पार्वती हत्या कांड लगभग सौ घँटे पूरे हो जाने के बाद भी पार्वती के हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण पीबी एरिया कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे हैं।उसी कड़ी में आज जस्टिस फॉर पार्वती के नारों के साथ कैंडल मार्च जुलुश पुटकी क्षेत्र में निकाली गई।वही कैंडल मार्च में शामिल आंदोलन कर रहे ग्रमीणों ने बताया कि करीब चार दिन बीत जाने के बाद भी बीसीसीएल अधिकारी इतना बेशर्म है कि बहन पार्वती के परिजनों से वार्ता करने नही आए।कहि ना कहि लगता है कि बीसीसीएल प्रबंधक और जिला प्रशासन की मिलीभगत से सबूत मिटाने में लगे हुए हैं। आज हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से बहन पार्वती को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च जुलूस निकालकर विरोध जताए हैं जब तक बहन पार्वती को न्याय नहीं मिलता तब तक हम लोग का आंदोलन जारी रहेगा,

 

 

वही घटना की जानकारी पाकर भूली से नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी भी पुटकी पहुँच पीड़ित परिवार से मिली ओर दुख व्यक्त किया और परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया और कहां की पुलिस जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करें,इस तरह की घटना दुखद है।

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का होली मिलन समारोह।

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का होली मिलन समारोह।
पुटकी लोयाबाद को प्लांट में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने महिला विंग की जिलाध्यक्ष श्रीमती गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में नारी स्वाभिमान शक्ति के दर्जनों महिलाएं पुरुष भी उपस्थित थी वही जिला अध्यक्ष श्रीमती गुड़िया देवी ने कार्यक्रम में आई महिलाओं को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि करो ना काल के बाद आज हमलोग सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए होली मिलन समारोह कर रहे हैं उन्होंने लोगों को भाईचारे के बीच होली पर्व त्यौहार मनाने की अपील किया उन्होंने कहा कि होली पर्व रंग एम खुशी का त्यौहार है सभी लोग खुशी एम शांति पूर्वक पर्व मनाएं।

 

 

 

इस कार्यक्रम पूनम देवी गीता देवी लीलावती देवी संजू देवी अनीता देवी लक्ष्मी देवी साबो देवी आरती देवी पिंकी देवी रेखा देवी भवानी देवी उर्मिला देवी सरिता देवी अंबुजा देवी संजू देवी बासमती देवी सावित्री देवी ममता देवी माला देवी मालती देवी, राधा देवी पूजा शांति देवी रीता देवी श्रीनिवास रजवार राजेंद्र जयसवाल रोहित कुमार राहुल कुमार भोला कुमार रवि कुमार इत्यादि लोग शामिल थे।

केंदुआ मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के लोगो ने किया राज्य सरकार एम मंत्रियों का पुतला दहन

केन्दुआ: मगही भोजपूरी मैथली संस्कृति बचाओ मंच के द्वारा धनबाद तथा बोकारो जिले से मगही भोजपुरी अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को धनबाद जिले के पुटकी करकेन्द चौक से केन्दुआ पुल तक मशाल जुलूस निकाली गई।केन्दुआ पुल पर जुलूस पहुँचकर मंच के नेताओं ने अपने अपने विचार रखते हुए भाषा विवाद के बारे में आम लोगो को जानकारी दी।और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मंत्री आलमगीर आलम का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया

 

 

 

 

कार्यक्रम का नेतृत्व अभिषेक सिंह बंटी सिंह तथा 37 के निवर्तमान पार्षद शैलेंद्र सिंह ने किया।मंच के वक्ताओं ने विरोध प्रकट करते हुए कहा की यदि झारखण्ड में मगही भोजपुरी अंगिका भाषा का सम्मान झारखंड सरकार नही करती हैं और धनबाद में क्षेत्रीय भाषा मे लागू नही करती है तो हमारा मंच देश के राष्टीपति एवं प्रधानमंत्री को इस समस्या से अवगत कराने दिल्ली तक जाएंगे।और कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती तब तक हम लोग संघर्ष करते रहेंगे इसके लिए हमे प्राणों की आहुति देना पड़े तो हम पीछे नही रहेंगे।