पुटकी में जस्टिस फ़ॉर पार्वती के नारों के साथ ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च
पुटकी, पार्वती हत्या कांड लगभग सौ घँटे पूरे हो जाने के बाद भी पार्वती के हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण पीबी एरिया कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे हैं।उसी कड़ी में आज जस्टिस फॉर पार्वती के नारों के साथ कैंडल मार्च जुलुश पुटकी क्षेत्र में निकाली गई।वही कैंडल मार्च में शामिल आंदोलन कर रहे ग्रमीणों ने बताया कि करीब चार दिन बीत जाने के बाद भी बीसीसीएल अधिकारी इतना बेशर्म है कि बहन पार्वती के परिजनों से वार्ता करने नही आए।कहि ना कहि लगता है कि बीसीसीएल प्रबंधक और जिला प्रशासन की मिलीभगत से सबूत मिटाने में लगे हुए हैं। आज हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से बहन पार्वती को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च जुलूस निकालकर विरोध जताए हैं जब तक बहन पार्वती को न्याय नहीं मिलता तब तक हम लोग का आंदोलन जारी रहेगा,

वही घटना की जानकारी पाकर भूली से नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी भी पुटकी पहुँच पीड़ित परिवार से मिली ओर दुख व्यक्त किया और परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया और कहां की पुलिस जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करें,इस तरह की घटना दुखद है।
