पुटकी, दो लाख की जनता करे पुकार 24घंटा हो उपचार नारों के साथ आजसू पार्टी का एक दिवसीय धरना.

पुटकी दो लाख की जनता करे पुकार 24घंटा हो उपचार नारों के साथ आजसू पार्टी का एक दिवसीय धरना.
पुटकी सामुदायिक शहरी स्वास्थ्य केन्द्र करकेन्द के मुख्य द्वार पर आज आजसू पार्टी ने बैनर तले अपनी दस सूत्री मांगो को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र के समीप आजसू पार्टी ने एकदिवसीय धरना दिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने किया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे आजसू के जिला अध्यक्ष मंटू महतो भी उपस्थिति हुए

 

वही आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा की पुटकी प्रखंड घनी आबादी के बिच बसा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है वार्ड 7,8,9,10,11.12,13 एम 9पंचायत के लोग शहरी स्वास्थ्य केन्द्र पर पर आश्रित है मगर स्वास्थ केंद्र में समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उपचार में लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. इलाज के लिए आये मरीजों को दूर दराज जाने को मजबूर है मगर आज तक इस पर किसी का ध्यान नहीं गया. उन्होंने सरकार से मांग की है कि 24घंटे स्वास्थ केंद्र में चिकत्सक़ की उपस्थित हो साथ ही केन्द्र मे सीटी स्कैन मशीन एक्स-रे मशीन ऑपरेशन थिएटर में आधुनिक व्यवस्था इत्यादि चीजों की माँग किया है

वही आजसू नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने कहा कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो लाख की आबादी आश्रित है मगर इस पर ध्यान किसी का नहीं अस्पताल आने वाले मरीजों को संसाधन की कमी के कारण समुचित इलाज नहीं हो पा रहा जिसके कारण कभी-कभी अप्रिये घटना भी हो जाती है. उन्होंने भी सरकार सभी जरूरी संसाधन शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करवाने की मांग की है साथ ही चेतावनी भी दिया है कि अगर जल्दी हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आजसू पार्टी आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे. धरने के बाद आजसू पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने रांची से स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डॉ रंजीत प्रसाद को भी अपनी 10 सूत्री मांग पत्र का प्रतिलिपि का आवेदन दिया इसके बाद डॉ रंजीत प्रसाद ने भी आश्वासन दिया कि उनकी 10 सूत्री मांग पत्र को अपने वरीय अधिकारियों से इस पर विचार विमर्श करेंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
भगवान दास शर्मा, संतोष पासवान,कल्लू चौधरी. राजेश गुप्ता जलाल अंसारी सुदामा पासवान रिंकू महतो अजीत सिंह जितेंद्र पासवान तबरेज अंसारी दयानंद महतो सुंदरी उराव नीतू देवी रिंकी देवी बबीता देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

अमन सिंह की हत्या के बाद धनबाद मंडल कारा के जेलर निलंबित, कक्षपालों पर भी गिरी गाज

अमन सिंह की हत्या के बाद धनबाद मंडल कारा के जेलर निलंबित, कक्षपालों पर भी गिरी गाज

 

धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद से प्रदेश में सनसनी मची हुई है. इसको लेकर कारवाई करने का दौर शुरु हो चुका है. इस हत्याकांड के बाद धनबाद मंडल कारा का जेलर मों मुसत्कीम अंसारी निलंबित कर दिया गया है और उनपर विभागीय कारवाई करने का निर्देश दिया गया है. चतरा के जेलर को तत्काल प्रभाव से धनबाद का जेलर बनाया गया है.

कक्षपालों पर भी गिरी गाज
धनबाद मंडल कारा के जेलर के साथ हीं कक्षपालों पर भी गाज गिरी है. लापरवाही के आरोप में दो कक्षपालों की संविदा रद्द कर दी गई है और 5 कक्षपालों को निलंबित कर दिय गया है. इसके अलावा 7 कक्षपालों को दूसरे जेल मे ट्रांस्फर कर दिया गया है. साथ हीं धनबाद जेल से 23 कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है.

धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या,

*धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच जुटी पुलिस के आला अधिकारी…*

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है।जानकारी के अनुसार,अमन सिंह को चार गोली मारी गई है जिससे अमन सिंह की मौत हो गई है।

घटना के बाद धनबाद मंडल कारा में कैदियों के  बिच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पूरे मंडल कारा में पगली घंटी बजने लगी, घटना की सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार मंडल कारा पहुंचे हैं।उनके साथ एसडीएम उदय रजक, सीटी एसपी, डीएसपी समेत दर्जनों आला अधिकारी पहुंचे हुए है ह।

 

 

पूरे जेल को पुलिस छावनी मैं तब्दील कर दिया गया.  वहीं घटना के बाद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद क्राइम सिटी बन गया है अपराधी बेलगाम हो गए हैं. कॉलेटरल में लगातार लूट हत्या रंगदारी जैसी घटना घट रही है अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है. धनबाद जिले में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग किया

बताया जा रहा है कि धनबाद जेल में गोली लगने के बाद आनन-फानन में अमन सिंह को एसएनएमएमएच में लाया गया। अस्पताल को भी पूरी तरीके से छावनी में बदला गया है, वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।वहीं जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी धनबाद मंडल कारा में कैंप किए हुए हैं. वे पूरे जेल की छानबीन कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर जेल में पिस्टल कैसे आया।मिली जानकारी के अनुसार, जेल के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही साथ बाकी कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुटकी, एस टी जी आउट सोसिंग के खिलाफ युवा एकता मंच ने किया पत्रकार वार्ता

पुटकी : गुरुवार को युवा एकता मंच के सदस्यों ने पुटकी 2 नंबर कोलियरी गेट के समीप पीबी एरिया मे संचालित आउटसोर्सिंग के खिलाफ प्रेस वार्ता की.इस प्रेस वार्ता का नेतृत्व युवा एकता मंच के अध्यक्ष शंभू पासवान ने किया. प्रेस वार्ता के जरिए मंच के अध्यक्ष शंभू पासवान ने कहा की पुटकी 17 नंबर मे STG आउटसोर्सिंग कंपनी चल रही है. जिसमें स्थानीय ग्रामीणों को नियोजन नहीं मिलने से ग्रामीणों में कंपनी और बीसीसीएल प्रबंधक के प्रति काफी आक्रोश है

 

. कंपनी लगभग 3 महीने से चल रही है. और स्थानीय ग्रामीणों को झूठा आश्वासन देकर उलझाए हुए हैं.अब ग्रामीण और विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी. स्थानीय लोगों और यहाँ के विस्थापितों को हम अधिकार नहीं मिला तो आगामी 25 नवंबर को हमलोग आउटसोर्सिंग का अनिश्चिकालीन चक्का जाम कर धरना पर बैठ जाएंगे. जिसकी सारी जवाब दे ही आउटसोर्सिंग और बीसीसीएल प्रबंधन की होगी.मौके पर धर्मेंद्र पासवान, नन्हे अंसारी, किशोर बाउरी,कपिल पासवान, फिरोज खान, महेश पासवान रंजीत ठाकुर,सद्दाम, समीर, मंगल आदि उपस्थित थे.

धनबाद,शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजूआ में चोइख पूरा प्रतियोगितासंपन्न

शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजूआ में गुरुवार को चोइख पूरा प्रतियोगिता एवं पीठा छाना प्रतियोगिता का आयोजन कुडमाली भाषा विभाग द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ भूतनाथ महतो, विशिष्ट अतिथि डा मुकुंद रविदास प्राध्यापक हिंदी विभाग बी बी एम के यू, विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार जोकता थाना प्रभारी,अध्यक्षता माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो विधायक टुंडी सह महाविद्यालय सचिव ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सम्मिलित रूप से सभी अतिथियों ने फीता काटकर किया। डहरे चौक पूरा प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जिसमें बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।गुड़ पीटा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में झूमर, अहिरा गीत,पता नाच का बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया। डॉ बी एन महतो प्राचार्य चास कॉलेज चास ने कहा सोहराई परब, बांधना, पर विश्लेषणात्मक प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि सोहराय एवं बांधना पर्व कृषि कार्य के उपरांत कृषि कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों ,जानवरों एवं कृषि से संबंधित उपकरणों को धन्यवाद ज्ञापन करने के लिए मनाया जाता है।शक्ति नाथ महतो कॉलेज द्वारा आयोजित चोइख पूरा कार्यक्रम अति सराहनीय कदम है।झारखंड संस्कृति को बचाए और बनाए रखने के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन बहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉ मुकुंद रविदास ने कहा कि प्रकृति में जीवित रहने एवं विकास करने के लिए सब तत्व मौजूद हैं ।इसका सदुपयोग एवं विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने से ही हमारा अस्तित्व बच सकता है। उन्होंने अपना संकलन कोयला आर माटी खोरठा कविता संग्रह किताब माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित सभी अतिथियों को भेंट किया। विधायक ने कहा कि संस्कृति परंपरा, नेगा चारी धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। इन्हें भविष्य के लिए संरक्षित किया जाना चाहिए।इसको बचाने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रचार डॉक्टर अरुण कुमार महतो ने अपनी स्वागत भाषण में कहा कि हमारा महाविद्यालय झारखंडी संस्कृति परंपरा को अछुन्न रखने के लिए और इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें झारखंडी संस्कृति सभ्यता नेग चारी को संरक्षित करने का प्रयास करता रहेगा।मौके श्री मधुसूदन महतो, उत्तम कुमार महतो, रामेश्वर महतो, रंजीत महतो, बसंत महतो ,आनंद महतो, सुमित महतो, यदुनाथ सिंह चौधरी,पांडव पुनरियार अजीत चौधरी,प्रो मोकीतुद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो मनोज कुमार महतो,प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार,प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राजू महतो,प्रो मेघनाथ महतो,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी ,प्रो चमन महतो,प्रो शेखर महतो,राजकुमारी,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट,चक्रधर महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, सचिन आदि मौजूद रहे।

पुटकी. गोल्डन ईगल क्लब कोक प्लांट मे भगवती जागरण का आयोजन

पुटकी. गोल्डन ईगल क्लब कोक प्लांट छठ पूजा समिति की ओर से छठ पूजा के अवसर पर सोमवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सचिव कांग्रेस (एससी मोर्चा ) गुड़िया देवी, इंटक जिला अध्यक्ष सावन सुमन, डॉ भक्ति सिंह निवास रजवार राजकुमार महतो, असलम मंसूरी ने संयुक्त रूप से पिता काटकर किया.

 

 

मंच संचालन दिनेश दीवान ने किया. भगवती जागरण में सुदेश सिंह एन्ड सुधीर ग्रुप ( धनबाद ) के कलाकारों ने जोड़ -जोड़ नारियल….. मईया पहाडों वाली… आदि गीतों से भक्तो को खूब झूमाया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अजीत पासवान, निवास रजवार, राहुल पासवान, विक्की कुमार, अजय पासवान, भोलू पासवान, अविनाश कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा.।।

केंदुआ :केंदुआ बाजार स्तिथ एसके जनरल स्टोर मे लगी भीषण आग

केंदुआ बाजार के आजाद चौक के पास सोमवार की रात 9:30 बजे एक दुकान – मकान में आग लगने से तीन की मौत हो गई बताया जाता है कि सुभाष कुमार गुप्ता के जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई आग की चपेट में आसपास की दुकान एवं उनके मकान भी आ गए सुभाष गुप्ता की मां उर्मिला देवी. बहन प्रियंका गुप्ता और पुत्री मौली कुमारी की मौत दम घुटने से हो गई वही सुभाष गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता एवं उनके पुत्र का इलाज धनबाद में चल रहा है.

 

 

आग बुझाने के दौरान एक दर्जन लोग आंशिक रूप से घायल हुए उन्हें भी प्राथमिक उपचार कराई गई जिस जगह में घटना हुई वह जगह संकरा रास्ता एवं घनी आबादी बसते हैं इस कारण दमकल की बड़ी गाड़ी अंदर तक नहीं आ पाई इसके बाद फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी भेज कर बचाव कार्य चलाया गया.
सुभाष गुप्ता के जनरल स्टोर नामक दुकान के पीछे उनका गोदाम दुकान के ऊपर मकान घटना के वक्त दुकान बंद थी अचानक लोगों ने दुकान में आज देखी तो शोर मचाता शुरू किया कुछ लोग बाल्टी से पानी फेंकने लगे एवं केंदुआ बाजार के लोगो ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए सीढ़ी के सारे मकान में फंसे लोगों को निकाला किया, तब तक फायर ब्रिगेड की वाहन एम जिला प्रशासन की टीम पहुंच चुकी थी एवं राहत कार्य में लग गए थे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया घटना के बाद केंदुआ बाजार में मातम पसरा हुआ है.

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट मे झामुमो का मिलन समारोह. स्थानीय को कंपनी रोजगार दें नहीं तो होगा कंपनी का चक्का जाम:हरेन्दर चौहान

पुटकी, लोयाबाद कोक प्लांट मे आज झामुमो का मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गय जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान एवं अजीमुल अंसारी शामिल हुए इस मिलन समारोह में कई मुद्दों पर बात विचार भी किया गया. वही झामुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने कहा की पुटकी क्षेत्र में मे आए हुए आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय को 75% नियोजन देना होगा अगर कंपनी नियोजन देने मे आनाकानी करेगी तो हमलोग कंपनी का चक्का जाम करने का काम करेंगे.

 

उन्होंने जमकर झारखण्ड सरकार की तारीफ की उन्होंने हेमंत सोरेन को विकास पुरुष बताया.

वही दर्जनों लोगों ने भी झामुमो आस्था रखते हुए पार्टी में शामिल हुए जिसे हरेंद्र चौहान ने सभी को माला पहनकर पार्टी मे स्वागत किया इस मौके पर सुनील पासवान गुड्डू नोनिया अंकुश बावरी प्रवेश बाउरी,विजय पासवान मन्नू पासवान गोलू रजवार सोनू पासवान विक्की पासवान विकास पासवान विशाल पासवान राजन पासवान अमित पासवान अमर रजवार इत्यादि लोग उपस्थित थे

रांची,BJP की संकल्प यात्रा का समापन आज, कार्यक्रम में शामिल हो रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

BJP की संकल्प यात्रा का समापन आज, कार्यक्रम में शामिल हो रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
रांची,राजधानी रांची के हरमू मैदान में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में शुरू हुई संकल्प यात्रा का समापन होगा इसे लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है.

 

जिसकी तैयारी पार्टी ने पूरी कर ली है. आपको बता दें, इस समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हो रहे है. संकल्प यात्रा के समापन के इस समारोह में वे मिशन 2024 यानी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से तैयार रहने का संदेश देंगे. वहीं कार्यक्रम में पार्टी के कई बड़े नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे.

पूटकी, समाजसेवी जिम्मी गोयल ने माता के दरबार मे माथा टेक झारखंडवासियो के सुख समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना की

पूटकी करकेन्द निवासी समाजसेवी जिम्मी गोयल ने अपने धर्मपत्नी के साथ करकेन्द स्थित दुर्गा मंदिर मे माता के दरवार मे माथा टेक झारखंड वासियों के सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना किया.

 

लोगों से अपील करते हुए कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है. इसलिए धर्म के काम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले.