पश्चिमी झरिया क्षेत्र में राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन ज़ोर शोर से किया गया।

पुटकी,  पश्चिमी झरिया क्षेत्र मे राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन ज़ोर शोर से किया गया। पखवाड़ा का उद्घाटन कार्यकारी महाप्रबंधक श्री आर सी मोदी एवं उपस्थित सभी विभागाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। पखवाडे के शुभारंभ कोयला मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी के संदेश को पढ़ के किया गया। महाप्रबंधक द्वारा हिंदी मे अपना दैनिक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं राजभाषा के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने को कहा गया। पखवाड़े मे आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो की जानकारी सभी को दी गयी।

 

 

 

मौके पर श्री आर आर कर्ण, श्री जे आलम, श्री सौरव कुमार, श्रीमती बिनीता कुमारी, श्रीमती कुमारी अनुपामा, श्रीमती कुमारी वर्षा, श्री संतोष कुमार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण एत्यादि उपस्थित थे।

पुटकी 13 नंबर में पर्यावरण बचाओ समिति ने पर्यावरण को बचाने के लिए महिलाओं ने पेड़ो में रक्षा सूत्र बांधा

पुटकी 13 नंबर में पर्यावरण बचाओ समिति ने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ो में रक्षा सूत्र बांधा।
एंकर पुटकी
पर्यावरण बचओ संघर्ष समिति ने आज अपने बैनर तले पुटकी तेरह नम्बर स्थित जंगल मे एक सभा किया जिसका संचालन सम्भू पासवान ने किया। वही बीसीसीएल प्रबंधक के मनमानी रवैया के खिलाफ महिलाओं ने पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया। समिति के लोगों ने पर्यावरण को बचाने के लिए पुटकी 13 नंबर के जंगल मे सैकड़ों पेड़ को रक्षा कवच राखी बांधी ताकि पेड़ों को कटने से बचाया जा सके। वही महिलाओं ने बताता की
कि बीसीसीएल प्रबंधक एक साजिश के तहत पुटकी 13 नंबर एवं 17 नंबर के लोगों को विस्थापित करने हरे भरे पेड़ों की कटाई कर आउटसोसिंग कंपनी खोल खनन करना चाहती है। ओर उत्पादन करने का उनका प्रस्तावित योजना है जिसका हम सब विरोध करते हैं क्योंकि पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर उत्पादन कार्य करना गलत है पुटकी 17 नंबर में 10 वर्ष पहले एक लाइन चल रहा था जिसे कोयले की निकासी की जा चुकी है इसके बावजूद पूर्ण रूप से फिर से उत्खनन करना चाहती है।

 

 

बीसीसीएल द्वारा खनन करने से आउटसोर्सिंग कंपनी के कारण 300 से 400 घर प्रभावित होंगे उनका रोजी रोजगार पर भी आफत आ जाएगी।। अगर बीसीसीएल प्रबंधक अपनी मनमानी रवैया से बाज नहीं आएगी तब हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को तैयार हैं हम लोग मर मिटेंगे मगर पर्यावरण को नुकसान नहीं होने देंगे

बाइट पुटकी ग्रामीण महिलाएं

पुटकी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केंदुआडीह में बदहाली को लेकर आजसू पार्टी द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

पुटकी धनबाद  नगर कमिटी आजसू पार्टी का हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम की शुरुआत शहरी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केन्दुआडीह में बदहाली के खिलाफ चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान की अध्यक्षता धनबाद नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने किया संचालन केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो ने किया मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो उपस्थित हुए हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम में उपस्थित होकर लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि धनबाद जिला के अंतर्गत वार्ड संख्या 9 एकमात्र शहरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदुआडीह में है जिसमें तीन थाना तीन ओपी क्षेत्र पड़ता है पुटकी थाना केंदुआडीह थाना लोयाबाद थाना मुनि डी ओ पी भागा बांध ओपी गोंदुडीह ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 7 ,8 ,9 ,10 ,11, 12 ,13 एवं 9 पंचायत क्षेत्रों को मिलाकर 200000 से घनी आबादी के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं होने के कारण उपचार के लिए लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है घटना घट जाती है समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे समुचित व्यवस्था चालू करवाने की मांग करती है केंद्रीय सदस्य रतीलाल महतो ने कहा कि 10 सूत्री मांग पत्र जिला के सिविल सर्जन धनबाद को दिनांक 5/9 /2022 को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है स्वास्थ्य केंद्र में बहुत सारी कठिनाइयां है जो इस प्रकार एक नंबर स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटा डॉक्टर कंपाउंडर नरसिंह रायका उपलब्ध कराएं दो केंद्र में 24 घंटा तीन या चार एंबुलेंस रखने की व्यवस्था उपलब्ध कराएं 3 स्वास्थ्य केंद्र में बेड की स्थिति अत्यंत दयनीय है उसको बदलकर या नया एवं एक्स्ट्रा बेड के संख्या बढ़ाने की कृपा करें 4 केंद्र में प्रतिदिन जनरल फिजिशियन मेडिसिन सर्जन आर्थो महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध करवाने की कृपा करें 5 केंद्र में एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करें 6 केंद्र में सीटी स्कैन अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध अविलंब करवाएं केंद्र में ऑपरेशन थिएटर के आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध अभिलंब कराएं 8 स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव उपरांत जच्चा एवं बच्चा को वातानुकूलित कमरे में रखने की अविलंब व्यवस्था करवाएं नो स्वास्थ्य केंद्र में कुशल प्रशिक्षित नर्स को रखा जाए नर्स की लापरवाही अनेकों बार घटना घर चुकी है इसकी व्यवस्था प्रशिक्षित नर्स की अविलंब कराएं केंद्र में पीने का पानी आरो द्वारा स्वच्छ पानी की व्यवस्था उपलब्ध करवाने की कृपा बरसात के दिन में अस्पताल के बाहर पानी जम जाता है जिसके चलते बदबू का शिकार होना पड़ता है रात्रि में प्रसूति के दौरान प्रसूति को गर्म पानी के साथ भोजन की व्यवस्था करवाने की कृपा करे आजसू पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने कहा 10 सूत्री मांग पत्र को लेकर आज हम लोग हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं इस पर अगर अभिलंब जिला के सिविल सर्जन समुचित व्यवस्था नहीं करती है हम लोग सदन से लेकर सड़क तक चरणबद्ध तरीके आंदोलन के लिए विवश होंगे नगर कमिटी के एवं जिला कमेटी में केंद्र के पदाधिकारी महत्वपूर्ण व सम्मानित साथी उपस्थित हुए

 

 

 

 

जिनमे केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी नगर अध्यक्ष जीतू पासवान जिला उपाध्यक्ष संजय महतो जिला सचिव अमर पासवान महानगर उपाध्यक्ष संतोष पासवान नगर सचिव छोटे सिन्हा नगर उपाध्यक्ष सुनील महतो कलियासोत प्रभारी संतोष कुशवाहा शत्रुघ्न धारी भोलू यादव इजराइल अंसारी कोषाध्यक्ष धर्म गुप्ता मोहन राम सुदामा पासवान बबलू पासवान दीपू विश्वकर्मा विनोद पासवान सूरज कुमार शशि कुमार सागर सिंह कन्हैया कुमार पिंटू सिंह निरंजन कुमार सूरज पासवान रवि कुमार रितेश पांडे अमित कुमार राहुल पासवान राजकुमार राहुल भैया शुभम कुमार सुमित कुमार विकास कुमार पप्पू यादव जी आदि साथी की गरिमामयी उपस्थिति रही

पुटकी 20 सूत्री सदस्य मनोनीत होने पर लक्ष्मण तिवारी के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन

पुटकी कांग्रेस पार्टी के अनुशंसा पर आज धनबाद जिला 20 सूत्री सदस्य मनोनीत होने पर आज करकेन्द के राणीसती मंदिर के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 20 सूत्री सदस्य लक्ष्मण तिवारी का अभिनंदन समारोह किया जिसमें दर्जनों लोगों ने उन्हें गुलदस्ता एवं पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दी वहीं लक्ष्मण तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के जो जनउपयोगी योजना है उसे जन जन तक लोगो को पहुंचाएंगे ।उन्होंने कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि जनउपयोगी बताया कहा इससे संगठन को भी मजबूती मिलेगी और भारत के एकता और अखंडता को भी जोड़ने का कार्य करेंगे।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कृष्णा दुबे सुनील पांडे निर्मल शर्मा राधेश्याम शर्मा तापस बनर्जी नंदकिशोर शर्मा इत्यादि लोग

धनबाद मुथूट फिनकॉर्प में डाका डालने आये अपराधियो ओर पुलिस में मुठभेड।पुलिस ने इनकाउंटर में एक अपराधी को मार गिराया,दो को किया ग्रिफ्तार

धनबाद: बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड की घटना। मुथूट फिनकॉर्प बैंक में दिनदहाड़े 10 बजे दिन में डकैती करने आए थे डकैत। जिसकी सूचना बैंकमोड़ पुलिस को लग गई थी ।जिसके बाद पुलिस ने डकैतों को पकड़ने के लिए चारो तरफ से घेरा बंदी किया अपने आप को पुलिस से घिरता देख डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग किया जवाबी कारवाई में पुलिस ने एक डकैत को इनकाउंटर में मार गिराया ओर दो डकैत को ग्रिफ्तार करने में सफलता हासिल किया। ।आपको बताते चले की डकैतो के हौसले इतने बुलंद हैं की अभी एक दिन पूर्व ही धनसार स्तिथ गुंजन ज्वेलर्स में एक करोड़ की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम देकर और चलते बने पुलिस को अभी इन अपराधियों को पकड़ने में सफलता भी नही मिली थी की आज पूर्ण दिनदहारे डकैतो ने मटकुरिया रोड स्तिथ मुथूट फाइनेंस में डकैती को अंजाम देने हथियारों से लैस होकर पहुंच गया ।

 

 

 

धनबाद ssp संजीव कुमार भी घटनास्थल पहुँच बिल्डिंग मि सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं पुलिस को आशंका थी कि आधा दर्जन से अधिक अपराधी इस घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक को भी जप्त किया है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है

 

धनबाद कुसुंडा एरिया 6 के रेलवे साइडिंग में मजदूरों ने अपने 2 महीने के बकाया वेतन की माँग को लेकर केडीएस साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग किया पूरी तरह से ठप

केंदुआ : कुसुंडा एरिया 6 के रेलवे साइडिंग में आज 2 महीने के बकाया वेतन को लेकर छोटानागपुर मोटर परिवहन सहकारी समिति लि. मैं कार्यरत 24 मजदूरों ने केडीएसके साइडिंग के कार्य एवं ट्रांसपोर्टिंग को पूरी तरह ठप कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए और हिंदुस्तान ट्रेड ओवर सियाल प्राइवेट लिमिटेड एवं एस टी जी कोल सेल्स के ठीकेदारों के मनमानी रवैये के खिलाफ नारेबाजी भी किया। वही समिति के सदस्य बजरंग रवानी ने बताया कि के.डी.एस.के साइडिंग मे कार्य कर रहे दोनों ही कंपनी के ठेकेदार मजदूरों का दो महीने का बकाया एवं एचपीसी भुगतान करने में आनाकानी कर रही है. जिसको लेकर मजदूरों में भूखे मरने की नौबत आ गई है इस लिए आज हमलोग सीएचपी, रैक लोडिंग ट्रांसपोटिंग को अनिश्चितकालीन के लिए ठप कर दिये है.जबतक हमारी मागों पर विचार नही किया जाता है तब तक सारे कार्य को ठप रहेंगे

 

 

 

। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बजरंग रवानी सुबोध राय राजू पांडे संतोष साहू सतनारायण रवानी सुरेंद्र रवानी कार्तिक रवानी लखन रवानी

मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा अग्रसेन भवन झरिया में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

झरिया अखिल भारतीय भारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा रविवार को श्री अग्रसेन भवन झरिया में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों छात्र छात्राओं को प्रसारित पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया अव्वल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्मेलन अध्यक्ष डॉ० श्री ओम प्रकाश अग्रवाल श्री जय प्रकाश देवरालिया, श्री हरि प्रकाश लाख, डॉ. श्रीमति कृष्णा अग्रा विशिष्ठ अतिथि 19 अमित डोकानिया एंव शाखा अध्यक्ष श्रीमती निशा शर्मा द्वारा समरोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया

 

 

वही बारहवीं की परीक्षा में 94 पॉइंट 6/ परसेंट लाने वाले हर्ष अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया साथ में उनके पिता श्री प्रवास अग्रवाल एवं माता सुनीता अग्रवाल को भी स्टेज पर बुलाकर सम्मान दिया गया।

धनबाद, धनसार स्थिति गुंजन जेवल्स में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर की डकैती,दहसत फैलाने के लिए की फायरिंग

धनबाद के धनसार चौक पर शनिवार की शाम लगभग 7:00 बजे सोने चांदी की बड़ी दुकान गुंजन ज्वेलर्स में डाका पड़ा. आधा दर्जन की संख्या में आए डकैतों ने घटना को अंजाम दिया. दुकान में मौजूद दो भाइयों में से एक को बाह में गोली लगी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी से अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अपराधी सड़क के दूसरी ओर स्कॉर्पियो खड़ी कर डिवाइडर पार करते हुए दुकान में प्रवेश किए. गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. उसके बाद रिवाल्वर के बट से गार्ड की पिटाई भी कर दी. दुकान में मौजूद भाइयों ने विरोध किया तो एक पर गोली चला दी. संयोग अच्छा था कि गोली बाह को छूते हुए निकल गई. उसके बाद डकैत सोने के जितने गहने सामने दिखे लेकर चलते बने.दुकान धनबाद झरिया मुख्य मार्ग पर अवस्थित है और वहां से धनसर थाने की दूरी महज कदमों पर है. फिर भी डकैतों ने दुस्साहस दिखाकर घटना को अंजाम दिया और सुरक्षित निकल भागे

 

 

 

वही धनबाद विधायक राज सिन्हा घटनास्थल पहुँच जानकारी लिया और कहा कि अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं मगर पुलिस अपराधियों के सामने नतमस्तक होते दिख रहे हैं सिर्फ हेलमेट चेकिंग में ही व्यस्त नजर आते हैं धनबाद जिले में, कानून व्यवस्था चौपट नजर आ रही है

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने जगजीवन नगर न्यू कॉलोनी में श्री मेघन महतो जी के घर से सरयू रवि शर्मा जी के फ्लैट तक पी.सी.सी पथ एवं न्यू कॉलोनी अंतर्गत तालाब के बगल में श्री अनिल महतो जी के घर से नीक अपार्टमेंट तक नाली कलभर्ट सहित निर्माण कार्य पूरा होने पर उद्धघाटन कर जन सेवा में समर्पित किया।

 

 

कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल प्रधान जी, सन्तोष सिंह जी, रवि शर्मा जी, कैलाश दुबे जी, संजय यादव जी, राजाराम दत्ता जी, रितेश शर्मा जी, उमेश सिंह जी, अरविंद सिंह जी, पप्पू जी, रिंकु सिन्हा जी, अमित सिंह जी, आला पाल जी, विजय जी, विशाल सिन्हा जी, अभिषेक श्रीवास्तव जी, भागीरथ दास जी, मोहन श्रीवास्तव जी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

धनबाद डब्ल्यूजे एरिया मूनीडीह के जीएम जेएस महापात्रा हुए सम्मानित कोल कर्मियों में खुशी की लहर

पश्चिमी झरिया एरिया को वर्ष 21-22 के लघु ग्रुप मे वार्षिक प्रदर्शन का पुस्कार मिलने पर अधिकारी व ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने कार्यालय मे जी. एम. जे. एस. महापात्रा को बधाई दी!18 अगस्त को दिल्ली मे कोयला मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, कोल चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल व कोल सचिव ए के जैन ने पश्चिमी झरिया एरिया को ट्राफी और प्रशस्त्री पत्र प्रदान किए! जिसे लेकर जी.एम. सोमवार को एरिया ऑफिस पहुँचे!पश्चिमी झरिया एरिया विगत गत वर्ष 05 लाख 94 हजार टन का नया रिकॉर्ड बनाया! जी. एम. जे. एस.महापात्रा ने कहा ने कहा कि अधिकारी , कर्मचारीयों के कड़ी मेहनत का प्रतिफल है!

 

 

मोके पर ए. जी. एम.एम. एम. कुरैशी, एरिया इंजीनियर आर आर कर्ण, प्रोजेक्ट ऑफिसर आर सी मोदी, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार पांजा, और एरिया और प्रोजेक्ट के सभी ऑफिसर उपस्थिति थे!