पुटकी 13 नंबर में पर्यावरण बचाओ समिति ने पर्यावरण को बचाने के लिए महिलाओं ने पेड़ो में रक्षा सूत्र बांधा
पुटकी 13 नंबर में पर्यावरण बचाओ समिति ने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ो में रक्षा सूत्र बांधा।
एंकर पुटकी
पर्यावरण बचओ संघर्ष समिति ने आज अपने बैनर तले पुटकी तेरह नम्बर स्थित जंगल मे एक सभा किया जिसका संचालन सम्भू पासवान ने किया। वही बीसीसीएल प्रबंधक के मनमानी रवैया के खिलाफ महिलाओं ने पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया। समिति के लोगों ने पर्यावरण को बचाने के लिए पुटकी 13 नंबर के जंगल मे सैकड़ों पेड़ को रक्षा कवच राखी बांधी ताकि पेड़ों को कटने से बचाया जा सके। वही महिलाओं ने बताता की
कि बीसीसीएल प्रबंधक एक साजिश के तहत पुटकी 13 नंबर एवं 17 नंबर के लोगों को विस्थापित करने हरे भरे पेड़ों की कटाई कर आउटसोसिंग कंपनी खोल खनन करना चाहती है। ओर उत्पादन करने का उनका प्रस्तावित योजना है जिसका हम सब विरोध करते हैं क्योंकि पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर उत्पादन कार्य करना गलत है पुटकी 17 नंबर में 10 वर्ष पहले एक लाइन चल रहा था जिसे कोयले की निकासी की जा चुकी है इसके बावजूद पूर्ण रूप से फिर से उत्खनन करना चाहती है।

बीसीसीएल द्वारा खनन करने से आउटसोर्सिंग कंपनी के कारण 300 से 400 घर प्रभावित होंगे उनका रोजी रोजगार पर भी आफत आ जाएगी।। अगर बीसीसीएल प्रबंधक अपनी मनमानी रवैया से बाज नहीं आएगी तब हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को तैयार हैं हम लोग मर मिटेंगे मगर पर्यावरण को नुकसान नहीं होने देंगे
बाइट पुटकी ग्रामीण महिलाएं
