पूटकी.डैफोडिल्स एकाडेमी में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी।

डैफोडिल्स एकाडेमी में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी। करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर विद्यालय में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में पंचम वर्ग से नवम वर्ग तक के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला व वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

छात्रों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, रोबोट, कोल माइंस, चंद्रयान तथा ज्वालामुखी जैसे विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही बच्चों द्वारा स्वादिष्ठ व्यंजनो विभिन्न प्रकार का स्टॉल भी लगाए गए, जिनका आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राधे श्याम गोस्वामीजी थे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।उन्होनें बताया कि डैफोडिल्स एकाडेमी इस क्षेत्र का एक अच्छा विद्यालय है जो कि अनुशासित तरीके से संचालन होता है। उन्होनें बताया कि इस विद्यालय का सभी शिक्षक-शिक्षिका बहुत ही लगन से छात्र-छात्राओ को शिक्षा देते है। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी आए हुए सभी अतिथिओ पर बिशेष ध्यान दे रहे थे। उन्होने इस कार्यक्रम का श्रेय शिक्षक शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राओ को दिए। उन्होनें मुख्य अतिथि राधेश्याम गोस्वामी जी को माल्यार्पण कर सम्मानित किए। श्री बनर्जी ने बताए कि राधेश्याम गोस्वामी जी विद्यालय को हर संभव सहयोग करने को कहा। गोस्वामी जी विद्यालय के कार्यक्रम से बहुत ज्यादा प्रभावित हू ए। उन्होने बताया कि मै भी डैफोडिल्स के कार्यक्रम में आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं।

कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री बनमाली सर द्वारा किया गया। उन्होंने अपने प्रभावशाली शब्दों से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कला प्रदर्शनी के जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार वर्ग छठा (चंद्रयान मॉडल) को मिला, द्वितीय पुरस्कार वर्ग छठा (वायुयान मॉडल) के छात्रों को प्राप्त हुआ तथा तृतीय पुरस्कार वर्ग सप्तम (रक्त प्रवाह तंत्र) पर आधारित मॉडल को दिया गया। सीनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार वर्ग अष्टम के छात्रों को कोल माइंस की कार्यप्रणाली पर आधारित मॉडल के लिए मिला, द्वितीय पुरस्कार वर्ग अष्टम के छात्रों को आपदा प्रबंधन विषय पर प्रदान किया गया तथा तृतीय पुरस्कार वर्ग नवम के छात्रों को रोबोट प्रदर्शनी के लिए दिया गया।

सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री तापस बनर्जी द्वारा सांत्वना पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महोदय ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री चंडी चरण बनर्जी (चंडीसर) को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया तथा 28 विद्यार्थियों का निःशुल्क नामांकन किया गया।

विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री देवाशीष मुखर्जी ने सरस्वती पूजा की विधि-विधान का विधिवत संचालन किया। इस अवसर पर लगभग 600- 700 लोग उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और पूजा, विज्ञान प्रदर्शनी एवं स्टॉल का आनंद लिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

पूटकी.वायु प्रदूषण हैवी ब्लास्टिंग के खिलाफ मशाल जूलूश

पुटकी : कोयलांचल क्रांति मोर्चा के बैनर तले पुटकी बलिहारी क्षेत्र में फैल रहे वायु प्रदूषण,हैवी ब्लास्टिंग और ओवर डंपिंग के विरोध में एक दिवसीय विशाल मशाल जुलूस रविवार को निकाला गया.जुलूस का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष बापी पालित एवं सचिव बबलू मोदक ने संयुक्त रूप से किया. मशाल जुलूस पुटकी 2 नंबर से महावीर मंदिर से प्रारंभ होकर पुटकी प्रभु महतो चौक तक पहुंची.जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर इंदू सिंह एवं उनकी पुत्रवधू आसनी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं.नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए आसनी सिंह ने कहा कि वायु प्रदूषण के खिलाफ वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं.उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे पुटकी क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी और हरसंभव मदद करेंगी.वहीं मोर्चा सचिव बबलू मोदक ने कहा कि यह मशाल जुलूस सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि आंदोलन की शुरुआत है.उन्होंने ऐलान किया कि 27 जनवरी को पीबी एरिया का घेराव किया जाएगा

 

.इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश सिंह, बिट्टू सिंह,योगेश सिंह चौधरी, संतोष प्रजापति,राज कुमार नापित, संजीत सरदार,आदित्य पासवान,बसंती देवी, मनीता देवी, उर्मिला देवी, पुरुषोत्तम राम, रोशन वर्मा, रतन बिंद, राजेश प्रसाद, राजू अंसारी, देवा मांझी, मन्नू मांझी, राजा मांझी, मुकेश मांझी, चुन्नू खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थें।

पूटकी.. रजवार विकाश मंच का मिलन समारोह मे पहुंचे बिहार नवादा जिले के रजौली के विधायक विमल राजवंशी

Sulag. रजवार विकाश मंच का मिलन समारोह मे पहुंचे विहार नवादा जिले के रजौली के विधायक विमल राजवंशी

पूटकी. भारतीय रजवार विकाश मंच का मिलन समारोह आज पूटकी के नेहरू पार्क मे किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे नवादा जिले के रजौली विधानसभा के लोजपा (आर) विधायक विमल राजवंशी उपस्थित हुए कार्यक्रम की संचालन राजकुमार व अध्यक्षता सोवी रजवार ने किया वही रजवार समाज की और से विधायक विमल राजवंशी को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर उनहे सम्मानित किया गया

 

वही विधायक विमल राजवंशी ने कहा की समाज के लोग संगठित और संघर्षशील बने और समाज को आगे बढ़ाये. साथ ही अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं तब आप अपनी हक की लड़ाई लड़ेंगे. आज समाज के लोगो को जरुरत हैं एकजूट होना तब हमारे समाज के भी लोग झारखण्ड मे विधायक होंगे इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित सोवी रजवार.निवास रजवार.विनोद रजवार. टिंकू रजवार.. राजकुमार रजवार गामा.. राजकुमार रजवार
संतोष रजवार जितेश रजवार
संभु रजवार
गुड़िया देवी उर्मिला देवी सुनीता देवी इत्यादि लोग शामिल हुए

पूटकी.. डैफोडिल्स मे मनाई गई विवेकानंद की १६३वीं जयंती

धनबाद. पूटकी डैफोडिल्स बचपन एवं एकेडमी विद्यालय ‌ करकेंद, धनबाद ‌के पावन प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की १६३वीं जन्म जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | सर्वप्रथम सरस्वती ‌वंदना एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर ‌पर माल्यार्पण किया गया |सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर ‌पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं शिक्षिकाओं ने ‌बारी-बारी से स्वामी ‌विवेकानंद की तस्वीर ‌पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया |इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक ‌सह‌ महान शिक्षाविद स्व०चंडीचरण बनर्जी (चंडी सर)को भी याद कर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने ‌उन्हें नमन ‌किया

 

|अपने सारगर्भित एवं ओजस्वी भाषण में प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद जी के पदचिन्हों पर ‌चलने का आह्वान किया |विवेकानंद जी की द्वारा कही गई उक्ति -उठो,दौड़ो,भागो और तब तक नहीं रुको जब तक अपने लक्ष्य की‌ प्राप्ति नहीं कर लो |अमेरिका के शिकागो में उनके द्वारा दिया गया सारगर्भित भाषण का भी विस्तार से चर्चा प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने किया |विद्यालय के ‌शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी स्वामी ‌विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं राष्ट्रीय युवा दिवस की महता पर प्रकाश डाला |कार्य -क्रम का समापन प्राचार्य ‌के धन्यवाद ‌ज्ञापन एवं राष्ट्र -गान के द्वारा किया गया |

पूटकी . डैफोडिल्स मे स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया

धनबाद. पूटकी डैफोडिल्स बचपन एवं एकेडमी विद्यालय ‌ करकेंद, धनबाद ‌के पावन प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की १६३वीं जन्म जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | सर्वप्रथम सरस्वती ‌वंदना एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर ‌पर माल्यार्पण किया गया |सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर ‌पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं शिक्षिकाओं ने ‌बारी-बारी से स्वामी ‌विवेकानंद की तस्वीर ‌पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया |

 

इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक ‌सह‌ महान शिक्षाविद स्व०चंडीचरण बनर्जी (चंडी सर)को भी याद कर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने ‌उन्हें नमन ‌किया |अपने सारगर्भित एवं ओजस्वी भाषण में प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद जी के पदचिन्हों पर ‌चलने का आह्वान किया |विवेकानंद जी की द्वारा कही गई उक्ति -उठो,दौड़ो,भागो और तब तक नहीं रुको जब तक अपने लक्ष्य की‌ प्राप्ति नहीं कर लो |अमेरिका के शिकागो में उनके द्वारा दिया गया सारगर्भित भाषण का भी विस्तार से चर्चा प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने किया |विद्यालय के ‌शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी स्वामी ‌विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं राष्ट्रीय युवा दिवस की महता पर प्रकाश डाला |कार्य -क्रम का समापन प्राचार्य ‌के धन्यवाद ‌ज्ञापन एवं राष्ट्र -गान के द्वारा किया गया |

धनबाद में आनंद मेला का आयोजन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

बीसीसीएल की महिला दीक्षा समिति ने आयोजित किया दो दिवसीय मेला – हस्तशील फैशन, आभूषण, व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों के 80 स्टोल लगे
महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह को मिला मंच

धनबाद शहर के कोयला नगर स्थित नेहरू परिसर में महिला दीक्षा समिति के द्वारा 10 और 11 जनवरी 2026 को आनंद मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया की अनुसांगी इकाई बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस मेले में हस्तशिल्प फैशन, आभूषण, व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों के लगभग 80 स्टोल लगे हैं, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह को मंच देना है। मेले में हस्तशील फैशन, ज्वैलरी, घरेलू सजावट और देशभर की व्यंजन शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण, कला, संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया गया है।

मेले में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूह और उद्यमियों को समर्थन दिया गया है। यह मेला सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां समाज के सभी वर्ग अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। यह मेला नारी शक्ति और रचनात्मकता का एक सशक्त संगम है, जिसमें हर साल कई लोग आते हैं और आनंद उठाते हैं।

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मेला महिला संस्कृति, कला और रचनात्मकता को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल उन बेरोजगार महिलाओं को CSR के तहत सुविधा उपलब्ध कराएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से
आंचल महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती ड्यूटी मुस्तफी, झूलन पंजा, कुमारी वर्षा, कुमारी अनुपमा, मीनू साहा, मोमिता घोष, सविता राउत,तन्वी, बबीता बर्नवाल इत्यादि

धनबाद में आनंद मेला का आयोजन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा*

*धनबाद में आनंद मेला का आयोजन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा*

– *बीसीसीएल की महिला दीक्षा समिति ने आयोजित किया दो दिवसीय मेला*
– *हस्तशील फैशन, आभूषण, व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों के 80 स्टोल लगे*
– *महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह को मिला मंच*

धनबाद शहर के कोयला नगर स्थित नेहरू परिसर में महिला दीक्षा समिति के द्वारा 10 और 11 जनवरी 2026 को आनंद मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया की अनुसांगी इकाई बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया।

 

इस मेले में हस्तशिल्प फैशन, आभूषण, व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों के लगभग 80 स्टोल लगे हैं, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह को मंच देना है। मेले में हस्तशील फैशन, ज्वैलरी, घरेलू सजावट और देशभर की व्यंजन शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण, कला, संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया गया है।

मेले में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूह और उद्यमियों को समर्थन दिया गया है। यह मेला सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां समाज के सभी वर्ग अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। यह मेला नारी शक्ति और रचनात्मकता का एक सशक्त संगम है, जिसमें हर साल कई लोग आते हैं और आनंद उठाते हैं।

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मेला महिला संस्कृति, कला और रचनात्मकता को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल उन बेरोजगार महिलाओं को CSR के तहत सुविधा उपलब्ध कराएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से
आंचल महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती ड्यूटी मुस्तफी, झूलन पंजा, कुमारी वर्षा, कुमारी अनुपमा, मीनू साहा, मोमिता घोष, सविता राउत,तन्वी, बबीता बर्नवाल इत्यादि

पूटकी भागाबांध कांग्रेस जिला महासचिव गुड्डू ख़ान ने किया कंबल वितरण

 

भागाबांध मे आज कांग्रेस जिला महासचिव गुड्डू ख़ान के आवासीय कार्यालय परिसर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच लगभग 350कंबलों का वितरण किया गया। वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी हमेशा ही समाज के हित का कार्य करती है कड़ाके की ठंड को देखते हुए हम लोगों ने कंबल वितरण किया

वही कांग्रेस नेता गुड्डू खान कहां की हम लोगों ने आज करीब 350 कंबल गरीब असहाय लोगों के बीच वितरण किया हमलोग अपनी निजी मद से कंबल बाट रहे और आगे भी इस तरह का कार्य करते रहेंगे ताकि गरीब असहाय लोगों को ठंड से बचाया जा सके

बाइट गुड्डू खान समाजसेवी

बाइट संतोष सिंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष

बांग्लादेशी छात्र नेता ने थाने में बैठकर कबूली हिंदू पुलिस अफसर की हत्या की बात, बघारी शेखी

ढाका: बांग्लादेश से एक आए वीडियो ने मोहम्मद यूनुस के राज में चरमपंथियों को मिली खुली छूट की पोल खोल दी है। इस वीडियो में बांग्लादेश का एक युवा नेता एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या के बारे में खुलेआम शेखी बघारते देखा जा सकता है। यह वीडियो खोजी पत्रकार और लेखकर शाहिदुल हसन खोकन ने X पर शेयर किया है। उन्होंने बोलने वाले युवा नेता की पहचान हबीगंज जिले के छात्र कोऑर्डिनेटर के रूप में की है। वीडियो में वह एक पुलिस स्टेशन के अंदर बैठकर ऑफिसर इन-चार्ज को धमका रहा है और कहता है कि स्टेशन को जला देगा।

हिंदू पुलिस अफसर की हत्या का कबूलनामा

वह खुलेआम कहता है कि जुलाई आंदोलन (2024) के दौरान उसने बनियाचोंग पुलिस स्टेशन में आग लगा दी थी। वह इतने पर ही नहीं रुकता और कहता है कि ‘हमने हिंदू अफसर SI संतोष को जला दिया था।’ इस वीडियो ने मोहम्मद यूनुस के राज में कानून व्यवस्था की कलई खोल दी है। जहां एक पुलिस स्टेशन को जलाने और पुलिस अफसर को मारने का आरोपी पुलिस स्टेशन के अंदर बैठकर पुलिस को ही धमकी दे रहा है।

हालांकि, वीडियो की सच्चाई और बोलने वाले की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इन दावों ने सब इंस्पेक्टर संतोष भाभू की हत्या पर फिर से ध्यान खींचा है। हबीगंज जिले के बनियाचोंग पुलिस स्टेशन में तैनात संतोष भाभू 5 अगस्त 2024 को भीड़ के हाथों मारे गए थे।

संतोष भाभू के बारे में क्या पता है?

न्यूज 18 की रिपोर्ट में बांग्लादेशी अखबार देश रूपांतर में छपी रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि उस दिन राजनीतिक अशांति के बीच एक भीड़ ने बनियाचोंग पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। यह घटना तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के कुछ घंटे पहले हुई थी। आत्मरक्षा बताते हुए संतोष भाभू और अन्य पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाईं जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए थे, जिसमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उसी रात लगभग 1 बजे भीड़ वापस लौटी और पुलिस स्टेशन को घेर लिया। बाद में जब सेना के जवान मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने कथित तौर पर संतोष भाभू के बदले सभी पुलिस अधिकारियों को जाने देने पर सहमति जताई। रिपोर्ट के अनुसार, संतोष भाभू को लगभग 2.15 बजे पीट-पीटकर मार डाला गया। उनके शव को अगले दिन तक सड़क पर छोड़ दिया गया और उसे अपमानित किया गया।

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया कंबल वितरण

पूटकी धनबाद विधायक राज सिन्हा ने ठंड को देखते हुए पूटकी गोधर मे गरीब असहाय लोगो के बिच 200 कंबल वितरण किया उन्होंने कहा कि ठंड काफी बढ़ गई है जिसको देखते हुए लगातार कंबल बाट रहा हु ताकि ठंड से बचा जा सके.जन सेवा ही लक्ष्य है

 

 

इस मौके पर मनोज मालाकार. रवि सिन्हा सुप्रभात सिन्हा सदानंद बरनवाल बाल मुकुंद राम. केदार बरनवाल शुक्ला जी कपिल देव पासवान इत्यादि लोग शामिल थे