धनबाद में आनंद मेला का आयोजन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा*

*धनबाद में आनंद मेला का आयोजन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा*

– *बीसीसीएल की महिला दीक्षा समिति ने आयोजित किया दो दिवसीय मेला*
– *हस्तशील फैशन, आभूषण, व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों के 80 स्टोल लगे*
– *महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह को मिला मंच*

धनबाद शहर के कोयला नगर स्थित नेहरू परिसर में महिला दीक्षा समिति के द्वारा 10 और 11 जनवरी 2026 को आनंद मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया की अनुसांगी इकाई बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया।

 

इस मेले में हस्तशिल्प फैशन, आभूषण, व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों के लगभग 80 स्टोल लगे हैं, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह को मंच देना है। मेले में हस्तशील फैशन, ज्वैलरी, घरेलू सजावट और देशभर की व्यंजन शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण, कला, संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया गया है।

मेले में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूह और उद्यमियों को समर्थन दिया गया है। यह मेला सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां समाज के सभी वर्ग अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। यह मेला नारी शक्ति और रचनात्मकता का एक सशक्त संगम है, जिसमें हर साल कई लोग आते हैं और आनंद उठाते हैं।

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मेला महिला संस्कृति, कला और रचनात्मकता को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल उन बेरोजगार महिलाओं को CSR के तहत सुविधा उपलब्ध कराएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से
आंचल महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती ड्यूटी मुस्तफी, झूलन पंजा, कुमारी वर्षा, कुमारी अनुपमा, मीनू साहा, मोमिता घोष, सविता राउत,तन्वी, बबीता बर्नवाल इत्यादि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *