*ग्रामीण एकता मंच के द्वारा 29 तारीख को सत्याग्रह कार्यक्रम को माइनिंग स्थल से हटकर दूसरी जगह कार्यक्रम करने की माँग को लेकर ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने की प्रेस वार्ता*

धनबाद : पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक 2 नंबर स्थित यात्री सेड मे शुक्रवार को संयुक्त ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष शंभू पासवान ने की.वही श्री पासवान ने प्रेस वार्ता के जरिये बताया कि आगामी 29 सितंबर को ग्रामीण एकता मंच के द्वारा एसएनआर आउटसोर्सिंग के माइनिंग क्षेत्र स्थित महारानी स्थल है उक्त स्थल के पास ग्रामीण एकता मंच का 24 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम है जिसका हमलोग विरोध करते है ग्रामीण एकता मंच माइनिंग स्थल से हटकर किसी दूसरे स्थान पर धरना दे . कियोकि ग्रामीण एकता मंच का जिस जगह पर धरना का कार्यक्रम है उक्त स्थल के समीप मजदूरों का मेस चलता है 500मजदूरों को दिक्कत हो सकती है विवाद होने की भी आशंका है. अगर फिर भी ग्रामीण एकता मंच माइनिंग स्थल पर धरना देती है तो संयुक्त ग्रामीण मोर्चा सत्याग्रह कार्यक्रम का विरोध करेगा..

पूर्व मे ग्रामीण एकता मंच ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर खनन स्थल के समीप बने महारानी स्थल को हटवाने का निराधार आरोप लगा लोगो को भर्मित कर रहे .मगर संयुक्त ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने मीडिया को बताया कि महारानी स्थल को कभी नही हटाया जाएगा ग्रामीण एकता मंच के लगाए गए आरोपों को बे बुनियाद बताया

केंदुआ, कुमार मंगलम स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट में WRC बोर्रागढ़ बने विजेता

केंदुआ, कुमार मंगलम स्टेडियम में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुकाबला शिमला बहाल युथ एम बोर्रागढ़ WRC क्लब के बिच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के बीच टाइम आउट तक कांटे का टक्कर देखने को मिला जिसके बाद ट्राई बेकर मे WRC बोर्रागढ़ ने शिमला बहाल को 4/3 से पराजित किया

oplus_0

 

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी लाल बाबू सिंह के भाई कुंभनाथ सिंह ने खिलाड़ियों को उत्साहित किया उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर आगे की भविष्य के कामना की वही समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिमला बहाल के कुमार मंगलम स्टेडियम  पहुंचने पर  मेरी बचपन  की यादें  ताज़ा होगई है पढ़ाई के साथ साथ  इस ग्राउंड में खेला भी करते थे लेकिन आज ग्राउंड की  स्थित देखकर तरस आ रहा है  अगर जनता का आशी र्वाााद मिला तो ग्राउंड का सौंदर्यकरण किया जायेगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजाद खान रूपु खान मिथुन यादव रामरतन राम सोनू खान सेंकी. इत्यादि लोग उपस्थित थे

धनबाद, तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण घर गिरा बाल बाल बचे परिजन

धनबाद,लगातार तीन दिनों से हो रही मुसलधार बारिश के कारण आज सुबह 5 बजे केंदुआडीह नीमतल्ला ए बी सेक्शन बस्ती में महावीर कुमार का घर गिर गया जिसमें उसकी पत्नी एवं साला और दो बच्चे सहित कूल पांच लोग मलवे दब गए मलबे गिरने से तेज आवाज हुआ जिससे सुनकर आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और मलवे को हटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हालकी घटना मे परिजनों को ज्यादा चोट नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ,

 

दीवाल गिरने से उनके खाने-पीने एवं घर के सारा सामान बर्बाद हो गया घटना की सूचना मिलते ही धनबाद विधायक राज सिन्हा बिना समय गवाएं पीड़ित परिवार से मिलकर उनके खाने-पीने की व्यवस्था एवं कुछ आर्थिक मदद किए साथ ही धनबाद के अंचला अधिकारी एवं बीसीसीएल के महा प्रबंधक को फोन करके आपदा की तहत मदद दिलवाने की भी बात कही. वही पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा रावत ने भी उच्च अधिकारियों से बात करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया

सिजुआ.शक्ति कॉलेज में करम महोत्सव संपन्न 

शक्ति कॉलेज में करम महोत्सव संपन्न

 

धनबाद,शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में चल रहे करम परब महोत्सव का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन छात्राओं ने उपवास कर पूरे विधि विधान के साथ करम डाली की पूजा की। पाहन हीरालाल संखवार ने सभी छात्रों को करम पूजन के महत्व से अवगत कराया। उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक सह कॉलेज सचिव मथुरा प्रसाद महतो ने की। विधायक ने कहा कि करम महोत्सव प्रकृति का पर्व है। सभ्यता व संस्कृति को बचाकर रखने की अपील करते हुए कहा कि हम प्रकृति के पूजक हैं एवं प्रकृति से सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

 

 

 

 

कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि डॉ प्रोफेसर विकास कुमार महतो पेट्रोलियम अभियंत्रण विभाग आईआईटी आईएसएम धनबाद ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन अपने आप में गर्व की बात है। हम इस तरह के आयोजन के लिए हमेशा तैयार हैं।,अति विशिष्ट अतिथि लीलावती कुमारी रसायनशास्त्र विभागध्यक्ष और डीन वीवीएमकेयू ने कहा कि करम हमारी संस्कृति है महाविद्यालय में इस प्रकार का आयोजन से प्राचीन सभ्यता संस्कृति को जीवंत रखा जा सकता है। प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि महाविद्यालय पिछले 18 वर्ष से करम महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। पूरे विधि पूर्वक पूजन के साथ करम नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। बीरू महतो झूमर टीम ने माहौल में जोश भर दिया। अखाड़ा मे कई टीमों ने भाग लिया। सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों को मोमेंटों और पीला गमछा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बसंत महतो, आनंद महतो, अनुज महतो,क्रांति रथ प्रसाद प्राचार्य पीएम इंटर कॉलेज गोमो, भरत महतो महुदा कॉलेज महुदा, कैलाश महतो शक्ति स्कूल बलिहारी,गोरांग भारद्वाज प्राचार्य शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज टुंडी,रामेश्वर महतो, रंजीत महतो, गोविंद महतो,अजीत महतो, देवानंद महतो, गोपाल महतो, मधु मुखर्जी, नरेश महतो, कीर्तिवस महतो,राजकुमार महतो, जगरनाथ महतो,कैलाश महतो,रेणुका देवी, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो कल्पना कुमारी, राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , पंचानन सिंह चौधरी, शेखर महतो, राजकुमारी, मोहित महतो, जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, प्रियंका कुमारी,आदि उपस्थित थे।

केंदुआ,श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ जयंती मे पहुचे समाजसेवी कुंभनाथ सिंह कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

धनबाद,केंदुआ. श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ जयंती एवं पूजन महोत्सव के अवसर पर समाजसेवी लाल बाबू सिंह के भाई कुंभनाथ सिंह केंदुआ पहुंच बाबा के सामने माथा टेक आशीर्वाद लिया वहीं आयोजक कर्ता ने समाजसेवि कुंभनाथ सिंह को अंग वस्त्र एवं बुके देखकर सम्मानित किया.

oplus_0
oplus_0

 

वही समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता से मुझे अपार समर्थन मिल रहा है धनबाद जिले में जो भी समस्याएं सामने आ रही है उसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है अगर जनता का आशीर्वाद मिलता है तो बहुत जल्द ही धनबाद का कायाकल्प बदल दिया जाएगा

 

पुटकी, भागाबाँध मे पेड़ कटाई के विरोध मे ग्रामीण क्रांति मोर्चा का प्रदर्शन प्रदर्शन

पुटकी भागाबाँध मे पेड़ कटाई के विरोध मे ग्रामीण क्रांति मोर्चा के लोगो ने आज भागाबांध 17नंबर स्थित इगल डीप आउटसोर्सिंग कंपनी के विरोध मे प्रदर्शन कर नारेबाज़ी किया.वही समाजसेवी आजाद खान ने कहा कि भागाबाँध में आए हुए आउटसोर्सिंग कंपनी पर्यावरण को नस्ट कर रहे है जबकी जीवन के लिए पर्यावरण को बचाना है. मगर आउटसोर्सिंग कंपनी रात के अंधेरे में पेड़ों की कटाई कर रहे हैं.. वही मोर्चा के मिथुन यादव ने कहा की अभी हमलोग करोना जैसी महामारी का सामना किया करोना काल मे हजारों लोगों ने अपनी जान गवाई लोगों का दायित्व बनता है कि पर्यावरण की रक्षा करें अगर जल्द ही हरे भरे पेड़ों की कटाई   पर प्रबंधक रोक नही लगाती है तो हमलोग आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे. वही मोर्चा के शिकायत पर वन विभाग की टीम जांच करने पहुंची मगर उसे भी गेट के पास घंटो इंतजार करना पड़ा.

 

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ,रूपु खान. कलावती देवी लीलू देवी पूनम देवी आज़ाद खान राम रतन राम,सोहेल. सोनू खान सगीता देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी,डैफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विद्यालय का 34वां स्थापना दिवस सम्पन्न।

पुटकी,डैफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विद्यालय का 34वां स्थापना दिवस सम्पन्न। कार्यक्रम का शुभारंभ पुजा,अर्चना, एवं हवन से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमे राधा कृष्ण रूप सज्जा, मटका डेकोरेशन, एवं नृत्य प्रमुख था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पुष्करमल डोकानियाजी थे। उन्होने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा किए । उन्होने बताए कि शिक्षादान एक महान कार्य है। उन्होने नन्हे मुन्ने राधा-कृष्ण की नृत्य देखकर भाव विहल होकर खुशी से झुमने लगे।

 

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने विद्यालय संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी (चंडी सर) को याद किए ओर बताए कि उनका इच्छा था कि इस क्षेत्र में एक अच्छे विद्यालय का स्थापना। मुख्य अतिथि डोकानियाजी ने बताए कि चंडी सर मेरा भी गुरु थे। वह एक आदर्श शिक्षक थे। राधा-कृष्ण की रुप सज्जा में 105 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया था, जिन्हे तीन ग्रूप में बांटा गया। प्रत्येक वर्ग के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कित किया गया। एवं बाकि शेष प्रतिभागियो को स्वांतना पुरस्कार दिया गया। ग्रूप ए में प्रथम- आकृति कुमारी,द्वितीय-अनुश्री कुमारी, एवं तृतीय- श्रेयांस कुमार । ग्रूप बी में प्रथम- समृद्धी कुमारी ,द्वितीय- वेदांशी गुप्ता, एवं तृतीय- निधी कुमारी। ग्रूप सी में प्रथम-माही कुमारी ,द्वितीय :- स्वरनाली चटर्जी एवं तृतीय- अनिया परवीन स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक अनिल सिंह, एस.आर कर, चंदन पासवान, जयंत घटक ,प्रभाकर मिश्रा, सुमन सिंह, कविता दत्ता, संजय दत्ता, देवशीष मुखर्जी, डोली प्रसाद, झुमा दत्ता, आरजु, शिल्पा, शशि, करुना चंदा, ज्ञानभी,मुनमुन सेन, सुमन सिंह, चेरी, महक, वनमाली आदि का योगदान सराहनीय रह। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने इस सफल कार्यक्रम का श्रेय शिक्षक, छात्र एवं अभिभावको देते हुए उन सभी का शुक्रिया अदा किए। इस कार्यक्रम में विद्यालय का माहौल वृंदावन जैसा लग रहा था।

पुटकी,डैफोडिल्स बचपन और डैफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में 78वां सतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

डैफोडिल्स बचपन और डैफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में 78वां सतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विधालय से प्रभातफेरी झांकी निकाला गया। प्रभातफेरी में करीब 450 छात्र-छात्रा , शिक्षक- शिक्षिका,एवं अभिभावको का भीड़ था। लगभग सभी के हाथ में तिरंगा था। प्रभातफेरी करकेंद- केन्दुआ होते हुए विधालय वापस आया। इस अवसर पर विधालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने झंडोत्तोलन किया गया।

 

 

झंडोत्तोलन के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्यकला, भाषण, गाना, आदि प्रमुख था। मंच संचालन विद्यालय शिक्षक देवाशीष मुखर्जी एवं प्रमोद सिन्हा कर रहे थे। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी सतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाले एवं सतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस,खुदिराम बोस, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीवाई, आदि को याद किए एवं उनके तस्वीर पर पुष्प सुमन अर्पित किए। उन्होनें विद्यालय संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी (चंडी सर) को भी याद किए। विधालय शिक्षिका सुमन सिंह अपनी सुरिली आवाज से भजन गाकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक अनिल सिंह, एस.आर कर, चंदन पासवान, जयंत घटक, प्रभाकर मिश्रा, झुमा दत्ता, कौशल झा,संजय दत्ता, डोली प्रसाद, सुमन सिंह, करूणा चंदा, उषा ,शिल्पा, ईकवाल, आरजू, शशि गुप्ता, कविता दत्ता, अरिंदम, रंजीत घोष, आदि का सराहनीय योगदान रहा। अंत में छात्र-छात्रा एवं अभिभावको के बीच मिठाइयां वांटी गयी। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरीय शिक्षक अनिल सिंह ने किए एवं सभी को यह जानकारी दिए कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा 17th अगस्त को विद्यालय प्रांगण में श्रावण मेला का आयोजन किया गया।

धनबाद,BCCL: कार्मिक विभाग का17 अफसर का हुआ स्थानांतरण 

 

 

BCCL: कार्मिक विभाग का17 अफसर का हुआ स्थानांतरण

 

धनबाद. बीसीसीएल ने कार्मिक विभाग के 17 अफसर को स्थानांतरण किया सभी अफसर को तत्काल योगदान देने की बात कही गई. दिलीप कुमार भगत चीफ मैनेजर, एपीएम लोदना का स्थानांतरण एस टी एमपी सेल मुख्यालय कोयला भवन सीनियर मैनेजर जगदीश कर्मकार पीबी एरिया से एपीएमसीवी एरिया

. अमित कुमार महतो गोविंदपुर एरिया से एपीएम डब्लू w j एरिया किया गया. मैनेजर विवेक पाठक को बस्टाकोला से एपीएम बरोरा एरिया. सीवी एरिया से एपीएम गोविंदपुर एरिया. विनीता कुमारी को w j एरिया से एपीएम पीबी एरिया.. अनिल कुमार ब्लॉक 2 मे एपीएम. ब्रह्मदेव सिंह बस्टाकोला से बी टी ए, भूली. अशोक कुमार इआरपी सेंटर से एपीएम लोदना. अभिषेक राय एपीएम बस्टाकोला एरिया. उमंग ठक्कर कुसुंडा एरिया से कतरास भेजा गया. सौरभ कुमार सिंह को कतरास एरिया से के एन टी ए मुख्यालय. शेख मसूक को एन ई ई डिपार्टमेंट से आईआर मुख्यालय नीरज कुमार को कुसुंडा से बरोरा. शशि कुमार दत्ता कोबरोरा से बस्टाकोला.. असिस्टेंट मैनेजर फिरोज अकरम कोपीबी एरिया से सीवी एरिया. कृष्णदू पाल को सीवी एरिया से पीबी एरिया भेजा गया.

धनबाद,धनबाद में होने वाली जनसंवाद यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेसियों ने किया बैठक*

*धनबाद में होने वाली जनसंवाद यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेसियों ने किया बैठक*

 

पुटकी,बुधवार को पुटकी स्थित श्रमिक क्लब में धनबाद प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष पप्पु कुमार पासवान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई.जिसमें मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कार्यकर्ताओ को धनबाद में होने वाली जन संवाद यात्रा की सफलता पूर्वक संपन्न कराने सहित आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर धनबाद प्रखण्ड से शंखनाद किया गया।जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि

कांग्रेस के प्रदेश संगठन प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया है.

oplus_0

 

धनबाद में चुनाव की तैयारी के बारे में प्रदेश प्रभारी ने तैयारी में तेजी लाने का निर्देश दिया है.प्रमंडल स्तरीय जन संवाद यात्रा करने का निर्देश दिया गया. सभी विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा.विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, स्वतंत्रता सेनानियों व झारखंड आंदोलन के सेनानियों से भी मिलने को कहा गया है.प्रबुद्धजनों से एक मुलाकात, अपनों के साथ कार्यक्रम भी करने का टास्क दिया गया है.प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और धारदार बनाने की जरूरत है.विधानसभा क्षेत्र में चुनावी यात्रा, जनसभा, जनसंवाद जैसे कार्यक्रम कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का कार्य करें साथी झारखंड में सरकार को दोबारा लाने का काम करें.बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, कयूम खान,लक्ष्मण तिवारी, अक्ष्यवर प्रसाद,निवास रजवार, रामविलास राम, केंदुआ करकेन्द नगर अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, उपाध्यक्ष अन्नू पासवान, दीपक सिंह,जितेश सिंह, भानु प्रताप, गुड़िया देवी,राधेश्याम शर्मा, प्रीतम रवानी, शुभम सिंह, छोटू सिंह, साहिर खान, शिकंदर आजम, राखाल दास, सोनू यादव, मजहर आलम, जुनेद खान, संजय सोरनकार,दीपक प्रमाणिक,मुन्ना पासवान,उपेन्द्र पासवान, राज कुमार तांती, भूपेंद्र पासवान, विक्की कुमार,सुशांत कुमार,सोनू यादव, आयुष सिंह, पीयूष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.