रांची.धनबाद विधायक राज सिन्हा ने नगर विकास एवं आवास मंत्री माननीय श्री सुदिव्य सोनू जी से मुलाकात कर धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
रांची में नगर विकास एवं आवास मंत्री माननीय श्री सुदिव्य सोनू जी से मुलाकात कर धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
निगम क्षेत्र की 38 सड़कों का निर्माण विगत 6 वर्षों से नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
इन सड़कों की ACB जांच छह वर्ष पूर्व पूरी हो चुकी है, फिर भी कार्य आज तक प्रारंभ नहीं हो पाया – यह बेहद चिंताजनक है।
इसके अलावा, निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 1100 से अधिक स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे खासकर रात्रिकाल में लोगों को असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।

माननीय मंत्री जी से आग्रह किया कि इन दोनों महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र निर्णय लेते हुए कार्य प्रारंभ करवाया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। वही मंत्री सुदीप्य सोनू के द्वारा समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन मिला.वही विधायक राज सिन्हा ने कहा की
धनबाद के विकास और जनसुविधा की आवाज हर मंच पर उठाता रहूंगा।
