धनबाद,सिजुआ में आज शहीद शक्ति नाथ महतो की 70वी जयंती मनाने को लेकर बैठक आयोजित

शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में आज शहीद शक्ति नाथ महतो की 70वी जयंती मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई । बैठक कि अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने किया।इस बैठक में शहीद शक्ति नाथ महतो की जयंती को हर वर्ष की तरह 2 अगस्त को शहीद स्मारक में मनाने एवं कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 

 

 

इस मौके पर डॉ अरुण कुमार महतो, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद,प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार,प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो ,प्रो राजकुमारी,मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट,चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,लाजवंती देवी,शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो आदि मौजूद रहे।

धनबाद,लचर विद्युत व्यावस्था और माडा के पानी के उचित ढंग से संचालन नही होने के लेकर आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो के नेतृत्व मे आजसू पार्टी के एक शिष्ठमंडल धनबाद विद्युत विभाग के जी०म०अशोक सिन्हा से मिले

लोयाबाद : लचर विद्युत व्यावस्था और माडा के पानी के उचित ढंग से संचालन नही होने के लेकर आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो के नेतृत्व मे आजसू पार्टी के एक शिष्ठमंडल धनबाद विद्युत विभाग के जी०म० अशोक कुमार सिन्हा से मिलकर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया शिष्ठमंडल मे शामिल धनबाद नगर अध्यक्ष जितेन्द्र पासवान उर्फ जितू पासवान ने लोयाबाद केन्दुआ करकेन्द पुटकी मे माडा के पानी के सप्लाई एवं लचर विद्युत व्यावस्था को सुचारू रूप से करने संबंधित समस्याओ से अवगत कराया एवं विद्युत महाप्रबंधक से इस समस्या को निराकरण करने का आग्रह किया

 


वही झारखण्ड विद्युत निगम के द्वारा वांस के सहारे लोगों विद्युत देने पर भी सवाल उठाया जितू पासवान का कहना है कि वांस के सहारे जो लोगों को विद्युत कनेक्शन दिया गया है या दिया जा रहा है इससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है विद्युत विभाग इस पर ध्यान दे माडा के पानी की सप्लाई बिजली के अभाव मे करकेन्द माडा से सप्ताह मे एक दिन वो भी मात्र दो घंटे ही सप्लाई की जाती है माडा के पास जब इसकी शिकायत की जाती है तो बिजली नही होने का रोना रोता है ये सब शिकायतो के सुनने के बाद महाप्रबंधक ने आजसू के शिष्ठमंडल को आश्वासन दिया है कि विद्युत की समस्या को बहुत जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा आजसू के शिष्ठमंडल मे रतिलाल महतो संतोष कुशवाहा कुल्लू चौधरी संजय वर्मा एवं विनय यादव शामिल थे

सिजुआ,शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान सह फ्रेशर्स वेलकम समारोह का भव्य आयोजन

शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान सह फ्रेशर्स वेलकम समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री एच पी जनार्दन,वरीय आरक्षी अधीक्षक,धनबाद , अति विशिष्ट श्री विकास कुमार चीफ़ सिजुआ ग्रुप टाटा स्टील झरिया डिविजन, विशिष्ट अतिथि श्री संजीव कुमार ठाकुर,सम्मानित अतिथि श्री पीयूष कुमार सीनियर सिजुवा ग्रुप, अतिथि श्री राजेश कुमार यूनिट हेड एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो पूर्व मंत्री सह विधायक,टुंडी ने किया।अतिथियों को बुके, बैज,मोमेंटो एवं सॉल देकर स्वागत किया गया।

 

 

महाविद्यालय छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार महतो ने सभी अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की और से किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रतिवर्ष बेहतर से बेहतर परीक्षा परिणाम लाता है और महाविद्यालय एक और नई मुकाम को हासिल करता है।तत्पश्चात महाविद्यालय के टॉपर बच्चों को जिन्होंने 2024 के इंटरमीडिएट परीक्षा अपने शानदार प्रदर्शन से महाविद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया,उन्हें एवं उनके माता-पिता को अंग वस्त्र एवं छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिनमें से विज्ञान से खुशबू कुमारी,श्रुति कुमारी विनीत कुमार पाठक ,इशिका कुमारी एवं मधु कुमारी वाणिज्य संकाय से परिणीति कुमारी,किशोर कर्मकार,रिंकी कुमारी सुभद्रा कुमारी और ईशा कुमारी एवं कला संकाय से निक्की कुमारी,संगीता कुमारी,अक्ष कुमारी,पूनम कुमारी और अनुष्का कुमारी को सम्मानित कर उन्हें उनका हौसला बढ़ाया गया।वहीं इंटर 11वीं की परीक्षा के टॉपर बच्चों को एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरीय आरक्षी अधीक्षक धनबाद श्री एचपी जनार्दन ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है।बिना अनुशासन के कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है और ना ही अपने जीवन को बेहतर कर सकता है।छात्र छात्राए अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें , और सफलता हासिल करें । मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के सचिव सह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो पूर्व मंत्री झारखंड सरकार ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की दिशा बदल सकती है शिक्षा ही वह मार्ग है जिससे लोगों की जीवन में परिवर्तन आता है। समाज एवं देश का विकास होता है। शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ प्रति वर्ष प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करता है एवं नए बच्चों का स्वागत करता है। जो इस महाविधालय को श्रेष्ठ बनाता है। उन्होंने इस महाविद्यालय के उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की। कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने 11वीं के छात्र-छात्राओं को बुके देकर स्वागत किया गया। महाविद्यालय की यह परंपरा रही है कि फ्रेशर वेलकम किया जाता है।

इस मौके बसंत महतो,परितोष महतो,सुमित कुमार महतो शक्ति ग्राम विकास संघ से रामेश्वर महतो,रंजीत महतो,दुर्गा महतो कीर्तिवास महतो,उत्तम कुमार महतो,दिनेश कुमार महतो,मदन महतो,मनोज कुमार महतो,नरेश महतो,सुरेश महतो,डॉ अरुण कुमार महतो, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद,प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार,प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो ,प्रो राजकुमारी,मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट,चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,लाजवंती देवी,शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।

पुटकी मूनीडीह मे 25 दिनों से मोटर पम्प ख़राब होने से पानी के लिए त्राहिमाम. धनबाद विधायक राज सिन्हा के प्रयास से मोटर पम्प का मरम्मत कार्य शुरू

पुटकी, ग्रामीण जलापूर्ति योजना का 25दिन से मोटर पम्प ख़राब रहने के कारण मूनीडीह के गोपीनाथ डीह, पेटिया बस्ती, बरदुभी बस्ती दुबराज डीह बस्ती पांडरकनाली बस्ती गाँव के 30 हजार से अधिक जनता भीष्न गर्मी में पानी के लिए त्राहिमाम थे जिसकी जानकारी मिलते ही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धनबाद के DDC से संपर्क कर जल्द मोटर को ठीक करवाने की बात कही धनबाद DDC ने विधायक को आश्वासन दिया की रविवार को तक खराब मोटर दुरुस्त कर दिए जाएगी आज देर शाम तक मोटर ठीक होने की संभावना है.

 

 

सोमवार से गोपीनाथ डीह के 30,000 हजार लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा. धनबाद विधायक राज सिन्हा के प्रयास से खराब मोटर मरम्मत कार्य शुरू होने से जनता मे ख़ुशी देखी गई. वही मूनीडीह की जनता धनबाद विधायक राज सिन्हा की प्रशंसा करते हुए कहा कि धनबाद विधायक राज सिन्हा जनता की सेवा में हमेशा समर्पित रहते हैं. पानी बिजली जैसे गंभीर मुद्दों को समाधान करवाते हैं ऐसे विधायक की धनबाद जिले में जरूरत हमेसा है

पुटकी, मूनीडीह मे ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मोटर पम्प 25दिनों से ख़राब रहने के कारण जलपूर्ति ठप. धनबाद विधायक राज सिन्हा के प्रयास से ख़राब मोटर पम्प की मरम्मत कार्य शुरू

पुटकी, ग्रामीण जलापूर्ति योजना का 25दिन से मोटर पम्प ख़राब रहने के कारण मूनीडीह के गोपीनाथ डीह पंचायत में 5000 जनता भीष्न गर्मी में पानी के लिए त्राहिमाम थे जिसकी जानकारी मिलते ही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धनबाद के DDC से संपर्क कर जल्द मोटर को ठीक करवाने की बात कही धनबाद DDC ने विधायक को आश्वासन दिया की रविवार को तक खराब मोटर दुरुस्त कर दिए जाएगी आज देर शाम तक मोटर ठीक होने की संभावना है.

 

सोमवार से गोपीनाथ डीह के 5000 पांच हजार लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा. धनबाद विधायक राज सिन्हा के प्रयास से खराब मोटर मरम्मत कार्य शुरू होने से जनता मे ख़ुशी देखी गई. वही मूनीडीह की जनता धनबाद विधायक राज सिन्हा की प्रशंसा करते हुए कहा कि धनबाद विधायक राज सिन्हा जनता की सेवा में हमेशा समर्पित रहते हैं. पानी बिजली जैसे गंभीर मुद्दों को समाधान करवाते हैं ऐसे विधायक की धनबाद जिले में जरूरत है

बाइट धनबाद विधायक राज सिन्हा

विराट कोहली ने लिया T20 से संन्यास, कहा- भारत के लिए ये मेरा आखिरी T20 था*

*विराट कोहली ने लिया T20 से संन्यास, कहा- भारत के लिए ये मेरा आखिरी T20 था*

 

भारत के महान क्रिकेटर विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल मैच से संन्यास ले लिया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बड़ा ऐलान कर दिया. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी. भारत दूसरी बार चैंपियन बना है. उसने इससे पहले 2007 में खिताब जीता था.

 

भारत के लिए बल्लेबाजी में विराट कोहली ने कमाल किया. उन्होंने 59 गेंद पर 76 रन की यादगार पारी खेली. पूरे टूर्नामेंट में फेल होने वाले कोहली फाइनल में चल गए.कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. उन्होंने कहा, ”यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, यह बिल्कुल वही है जो हम हासिल करना चाहते थे. एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है, भगवान महान है. बस अवसर, अभी या कभी नहीं जैसी स्थिति. यह भारत के लिए खेलते हुए मेरा आखिरी टी20 मैच था.कोहली ने आगे कहा, ”हम वह कप उठाना चाहते थे. ऐसा कुछ नहीं जिसे मैं हारने पर भी घोषित नहीं करने वाला था. अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय आ गया है. एक आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार हमारे लिए यह एक लंबा रहा है. आप रोहित जैसे किसी खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और यह मेरा छठा है. वह इसका हकदार है.”

धनबाद, पीबी एरिया के भागाबाँध कोलयरी के 6पिट मे सुरक्षा कर्मियों ने अपराधियों की लूट की योजना को किया विफल 

, धनबाद, पीबी एरिया के भागाबाँध कोलयरी के 6पिट मे सुरक्षा कर्मियों ने अपराधियों की लूट की योजना को किया विफल

oplus_0
oplus_0

 

पुटकी BCCL के भागाबाँध कोलयरी 6 पिट मे देर रात बिना नंबर के ओमनी कार से आये हथियारबंद अपराधियों ने कोलयरी मे लूट की नियत से कोलयरी परिसर मे रखे सामग्री एम लोहा काट रहे थे जिसकी भनक BCCL के अधीन कार्य करने वाले इगलदीप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सुरक्षा कर्मियों को लगी सुरक्षा कर्मियों ने बिना समय गवाए अपने क्यूआरटी टीम व पुटकी पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही ईगलडीप कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के कियोआर्टि टीम एम पुलिस पहुंचने के बाद अपराधी अपने आप को घिरता देख काटा गया लोहा पास के एक मंदिर मे रख बिना नंबर की ओमनी कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए जिसे पुलिस ने जब्त कर आगे की करवाई मे जूट गई. वही कोल कर्मियों मे दहशत का मौहल कायम है.

 

ढुल्लू महतो धनबाद को भारत में एक नई पहचान के रूप में स्थापित करेगें: बिरेंद्र पासवान 

*धनबाद – लोयाबाद के जुझारू, संघर्षशील भाजपा नेता बिरेंद्र पासवान ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को जीत की बधाई देते हुए लिखा कि ढुल्लू महतो के ऐतिहासिक कार्यकाल के बाद धनबाद लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने पर ढुल्लू महतो को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। बिरेंद्र पासवान ने कहा कि स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु हेतु ईश्वर से कामना करता हूँ

 

 

साथ ही धनबाद लोकसभा में रह रहे लगभग 35 लाख भारतवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए यह कार्यकाल निःसंदेह ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करते हुए। झारखण्ड राज्य के धनबाद लोकसभा को भारत में एक नई पहचान के रूप में स्थापित करने वाला सिद्ध होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है ढुल्लू महतो धनबाद लोकसभा में रह रहे जनता की जन समस्याओं का समाधान कर कल्याणकारी कार्यों से धनबाद जिला का नाम रौशन कर धनबाद को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। उन्होंने लिखा कि हम जानते हैं कि ढुल्लू महतो शानदार विकास, प्रगति, समृद्धि के युग की ओर ले जाएंगे और भारत को एक गौरवशाली राष्ट्र बनाने में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सहयोग करेंगे

धनबाद :शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ का 11वी में सत प्रतिशत परिणाम ।

शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ का 11वी में सत प्रतिशत परिणाम ।

शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ के कक्षा 11वी के तीनों संकायों का सत प्रतिशत परिणाम हुआ। महाविद्यालय के कला संकाय में 838 वाणिज्य संकाय में 137 एवं विज्ञान संकाय में 690 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे एवं सभी के सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। नए सत्र 2024-26 में तीनों संकायों में नामांकन कार्य पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर जारी है।छात्र-छात्राएं शीघ्र अति शीघ्र सीट उपलब्ध रहने तक महाविद्यालय में नामांकन करवा सकते हैं ।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने सभी छात्राओं को बधाई दी

 

 

।इस मौके डॉ अरुण कुमार महतो, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद,प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार,प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो ,प्रो राजकुमारी,मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट,चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,लाजवंती देवी,शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो आदि मौजूद रहे।

पुटकी, लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय बनाने को लेकर राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन ने की नुक्कड़ सभा

पुटकी लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी. अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय बनाने को लेकर राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन के महामंत्री Ak झा, के नेतृत्व मे शुक्रवार को पीबी क्षेत्र के साउथ बलिहारी कोलयरी मे एक सभा की गई जिसका अध्यक्षता राम प्रकाश यादव संचालन रामबिलास राम ने किया सभा मे कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा कयूम खान राजद नेता चन्द्रदेव यादव विनोद चौहान अमरिंदर चौधरी नगीना राय समेत इंडिया गठबंधन के लोग भी सभा को संबोधित किया

 

वही यूनियन के नेताओं ने
कोलकर्मियों से अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा की आप लोग आगामी 25 तारीख को स्वच्छ छवि के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह को क्रम संख्या एक का बटन दबाये और उन्हें भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया गया. वही वक्ताओं ने मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महंगाई बेरोजगारी से जनता त्राहिमाम कर रही है मोदी सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही मगर इस बार जनता भली-भांति समझ चुकी है . इस बार कांग्रेस बहुमत की सरकार बनेगी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से. रामविलास राम राम प्रकाश यादव,विनोद चौहान. चंद्रदेव यादव गुड्डू खान कयूम खान जितेंद्र शर्मा नगीना राय अमरिंदर चौधरीसमेत सैकड़ो की संख्या मे मजदूर उपस्थित थे