पुटकी.शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती पर मुनीडीह के भटिंडा मे दी गई श्रद्धांजलि.

पुटकी। झारखण्ड के आंदोलनकारी वीर अमर शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती पर मुनीडीह के भटिंडा फॉल स्थित उनके आदमक़द प्रतिमा पर बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार महतो ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

वक्ताओ ने शहीद निर्मल महतो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की उन्होने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई को गति प्रदान की थी। मौके पर गौतम महतो, बिजय महतो, उमेश महतो,सुरेश महतो, चन्द्र शेखर महतो,गंगाधर महतो,महादेव राउत, आनन्द कर्मकार व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *