केंदुआ :केंदुआ बाजार स्तिथ एसके जनरल स्टोर मे लगी भीषण आग

केंदुआ बाजार के आजाद चौक के पास सोमवार की रात 9:30 बजे एक दुकान – मकान में आग लगने से तीन की मौत हो गई बताया जाता है कि सुभाष कुमार गुप्ता के जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई आग की चपेट में आसपास की दुकान एवं उनके मकान भी आ गए सुभाष गुप्ता की मां उर्मिला देवी. बहन प्रियंका गुप्ता और पुत्री मौली कुमारी की मौत दम घुटने से हो गई वही सुभाष गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता एवं उनके पुत्र का इलाज धनबाद में चल रहा है.

 

 

आग बुझाने के दौरान एक दर्जन लोग आंशिक रूप से घायल हुए उन्हें भी प्राथमिक उपचार कराई गई जिस जगह में घटना हुई वह जगह संकरा रास्ता एवं घनी आबादी बसते हैं इस कारण दमकल की बड़ी गाड़ी अंदर तक नहीं आ पाई इसके बाद फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी भेज कर बचाव कार्य चलाया गया.
सुभाष गुप्ता के जनरल स्टोर नामक दुकान के पीछे उनका गोदाम दुकान के ऊपर मकान घटना के वक्त दुकान बंद थी अचानक लोगों ने दुकान में आज देखी तो शोर मचाता शुरू किया कुछ लोग बाल्टी से पानी फेंकने लगे एवं केंदुआ बाजार के लोगो ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए सीढ़ी के सारे मकान में फंसे लोगों को निकाला किया, तब तक फायर ब्रिगेड की वाहन एम जिला प्रशासन की टीम पहुंच चुकी थी एवं राहत कार्य में लग गए थे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया घटना के बाद केंदुआ बाजार में मातम पसरा हुआ है.

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट मे झामुमो का मिलन समारोह. स्थानीय को कंपनी रोजगार दें नहीं तो होगा कंपनी का चक्का जाम:हरेन्दर चौहान

पुटकी, लोयाबाद कोक प्लांट मे आज झामुमो का मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गय जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान एवं अजीमुल अंसारी शामिल हुए इस मिलन समारोह में कई मुद्दों पर बात विचार भी किया गया. वही झामुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने कहा की पुटकी क्षेत्र में मे आए हुए आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय को 75% नियोजन देना होगा अगर कंपनी नियोजन देने मे आनाकानी करेगी तो हमलोग कंपनी का चक्का जाम करने का काम करेंगे.

 

उन्होंने जमकर झारखण्ड सरकार की तारीफ की उन्होंने हेमंत सोरेन को विकास पुरुष बताया.

वही दर्जनों लोगों ने भी झामुमो आस्था रखते हुए पार्टी में शामिल हुए जिसे हरेंद्र चौहान ने सभी को माला पहनकर पार्टी मे स्वागत किया इस मौके पर सुनील पासवान गुड्डू नोनिया अंकुश बावरी प्रवेश बाउरी,विजय पासवान मन्नू पासवान गोलू रजवार सोनू पासवान विक्की पासवान विकास पासवान विशाल पासवान राजन पासवान अमित पासवान अमर रजवार इत्यादि लोग उपस्थित थे

रांची,BJP की संकल्प यात्रा का समापन आज, कार्यक्रम में शामिल हो रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

BJP की संकल्प यात्रा का समापन आज, कार्यक्रम में शामिल हो रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
रांची,राजधानी रांची के हरमू मैदान में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में शुरू हुई संकल्प यात्रा का समापन होगा इसे लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है.

 

जिसकी तैयारी पार्टी ने पूरी कर ली है. आपको बता दें, इस समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हो रहे है. संकल्प यात्रा के समापन के इस समारोह में वे मिशन 2024 यानी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से तैयार रहने का संदेश देंगे. वहीं कार्यक्रम में पार्टी के कई बड़े नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे.

पूटकी, समाजसेवी जिम्मी गोयल ने माता के दरबार मे माथा टेक झारखंडवासियो के सुख समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना की

पूटकी करकेन्द निवासी समाजसेवी जिम्मी गोयल ने अपने धर्मपत्नी के साथ करकेन्द स्थित दुर्गा मंदिर मे माता के दरवार मे माथा टेक झारखंड वासियों के सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना किया.

 

लोगों से अपील करते हुए कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है. इसलिए धर्म के काम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले.

रावण का पुतला दहन कर उपायुक्त ने दिया सत्य की असत्य पर जीत का संदेश*

*रावण का पुतला दहन कर उपायुक्त ने दिया सत्य की असत्य पर जीत का संदेश*

*धनबाद :* उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी तथा धनबाद क्लब के पदेन अध्यक्ष वरुण रंजन ने दशहरा के अवसर पर धनबाद क्लब में आयोजित एक समारोह में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला दहन किया।

 

 

 

इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से समस्त जिले वासियों एवं धनबाद क्लब के सदस्यों को दशहरा एवं विजयदशमी की बधाई दी।
उपायुक्त ने कहा कि दशहरा और विजयादशमी सत्य की असत्य पर तथा धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को अपने जीवन में अनुशासन लाने, काम, क्रोध, मन, इंद्रियों पर काबू पाकर अंदर की बुराइयों को समाप्त कर तनाव मुक्त जीवन शुरू करने का आह्वान किया।
रावण का पुतला दहन करने से पूर्व पुरुलिया के कलाकारों ने मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उपायुक्त वरुण रंजन, धनबाद क्लब के संजीव बियोत्रा, योगेंद्र नाथ नरूला, नंदलाल अग्रवाल, रीता चावड़ा, चेतन गोयनका के अलावा बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद थे।

पूटकी,आस्छे बछर आबार होवे ” नारे के साथ मूर्ति का विसर्जन

पूटकी : बरारीकोक मे दुर्गा पूजा के दशमी मे प्रातः घट विसर्जन के समय “सिंदूर खेला” की पौराणिक परंपरा है , इस सिंदूर खेला मे सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर उनके सुहाग के मनोकामना करती है. शहर के विभिन्न पूजा पंडाल पूटकी, बरारीकोक केंदुआ करकेन्द भागाबाँध अन्य पूजा मंडप के सुहागिन महिला सदस्यों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर दुर्गा पूजा के शुभकामनाएं दी.घट विसर्जन करने के लिए महिला ,पुरुष ,बच्चे, बुजुर्ग सभी मिलकर गाने पर थिरकते हुए, गाजे बाजे के साथ तलाव में जाकर ” आस्छे बछर आबार होवे ” नारे के साथ  मूर्ति का विसर्जन किया गया.वही बरारी कोक के समाजसेवी रंजीत आर्या ने झारखंड वासियों के सुख समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना भी किया ओर कहा की मै ओर मेरा परिवार वर्षो से माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करते आ रहे है, आज हर्षोल्लास के साथ माता का मूर्ति विसर्जन कर रहे है.साथ ही जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया.

पूटकी,आस्छे बछर आबार होवे ” नारे के साथ मूर्ति का विसर्जन

पूटकी : बरारीकोक मे दुर्गा पूजा के दशमी मे प्रातः घट विसर्जन के समय “सिंदूर खेला” की पौराणिक परंपरा है , इस सिंदूर खेला मे सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर उनके सुहाग के मनोकामना करती है. शहर के विभिन्न पूजा पंडाल पूटकी, बरारीकोक केंदुआ करकेन्द भागाबाँध अन्य पूजा मंडप के सुहागिन महिला सदस्यों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर दुर्गा पूजा के शुभकामनाएं दी.घट विसर्जन करने के लिए महिला ,पुरुष ,बच्चे, बुजुर्ग सभी मिलकर गाने पर थिरकते हुए, गाजे बाजे के साथ तलाव में जाकर ” आस्छे बछर आबार होवे ” नारे के साथ कलश का विसर्जन किया गया.वही बरारी कोक के समाजसेवी रंजीत आर्या ने झारखंड वासियों के सुख समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना भी किया ओर कहा की मै ओर मेरा परिवार वर्षो से माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करते आ रहे है, आज हर्षोल्लास के साथ माता का मूर्ति विसर्जन कर रहे है.साथ ही जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया.

नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की होती है पूजा


डेस्कः नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा को अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. आज (22 अक्टूबर) को चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है. नवरात्रि के दौरान महाअष्टमी का तिथि हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है. इस दिन देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा करने का विधान है. इस बार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 22 अक्टूबर को पड़ रहा है.

कन्या पूजा के साथ शारदीय नवरात्रि का समापन 
शारदीय नवरात्रि का समापन अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजा के साथ होता है. आज के दिन हिंदू धर्म के हर समुदाय के भक्त एक साथ आते हैं. और नवरात्रि के दौरान अष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं. नवरात्रि के दौरान अष्टमी पूजन पर, कई मूल निवासी अपनी मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और समारोहों जैसे मुंडन या मुंडन, भोजन चखना या अन्नप्राशन संस्कार और गृह प्रवेश या गृह प्रवेश का आयोजन करते हैं.
नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की होती है पूजा
मां महागौरी देवी दुर्गा का आठवां स्वरूप है. नवरात्रि के दौरान अष्टमी को मां दूर्गा का आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है. महागौरी नाम दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें “महा” का अर्थ है महान और शक्तिशाली, और “गौरी” का अर्थ है निष्पक्ष. इसलिए, देवी दुर्गा के इस अवतार को यह नाम उनके गोरे रंग के कारण मिला.

पूटकी धूमधाम से मनाया गया झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार पासवान का जन्मदिन

पूटकी झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार पासवान का जन्मदिन आज लोयाबाद कोक प्लांट स्थित अनुसूचितजाति के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय पर केक काट कर धूमधाम से मनाया गया जिसमें दर्जनों लोग शामिल हुआ एवं उनके अच्छे जीवन की . कामना की गई.

 

 

 

वही गुड़िया देवी ने बताया कि आज हम लोग अपने नेता केदार पासवान जी का जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं उनके अच्छे जीवन एवं स्वास्थ्य की कामना के साथ उनको जन्मदिन पर बहुत शुभकामनाएं देती हूं और माता रानी से प्रार्थना करती हूं कि वह ऊंचाइयों के बुलंदियों पर पहुंचे. इस कार्यक्रम में उनके साथ धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव निवास रजवार पूनम देवी. मीरा देवी शोभा देवी
सिया देवी राधा देवी किरण देवी शोभा देवी. अनीता देवी यशोदा देवी निवास रजवार रीता देवी उर्मिला देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे.

पूटकी, पूटकी मोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण मुक्ति शिविर.का आयोजन 

पूटकी, पूटकी मोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण मुक्ति शिविर.का आयोजन

 

पूटकी मोड के समीप आज बैंक ऑफ इंडिया धनबाद अंचल के द्वारा ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन किया जिसमें बैंक ऑफ इंडिया से ऋण लिए कई ग्राहकों ने शिविर में पहुंच लाभ उठाया वही बैंक प्रबंधन रामाशीष रंजन ने बताया की बैंक ऑफ इंडिया से जो भी ऋण लिए वैसे ग्राहक जिसका खाता एनपीए हो गया है और बैंक को ऋण वापस अब तक नहीं किया है वैसे लोगो को बैंक ऑफ़ इंडिया करकेन्द शाखा एक मौका देते हुए ऋण मुक्ति शिविर लगाई है ताकि ग्राहक शिविर में पहुंचे अपनी समस्या बताएं,

 

 

जिसका निष्पादन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा किया जाएगा, साथ ही कहा की जो भी बैंक से ऋण लिए ग्राहक ने अब तक बैंक आकर ऋण जमा नहीं करती है वैसे लोगो पर बैंक ऑफ़ इंडिया करकेन्द शाखा कानूनी करवाई करेंगी.

रामाशीष रंजन मैनेजर