पुटकी, लोकसभा चूनाव को लेकर न्यू मेरिन मे आजसू की बैठक

केंदुआ : शुक्रवार को आजसू पार्टी का केंद्रीय समिति द्वारा संगठन को मजबूती एवं बिस्तर हेतु दिए गए निर्देशों का पालन एवं निष्पादन करने के लिए धनबाद अंचल क्षेत्र एवं मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओ की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष जीतू पासवान की अध्यक्षता मे करकेन्द न्यू मेरिन आई एन चंन्द्रो गोपालीचक मे बैठक की गई.बैठक मे मंच संचालन छोटू सिन्हा ने किया. बैठक मे मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो उपस्थिति थे.वही बैठक संबोधित किया और कहा की आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर बूथ स्तरीय बैठक की गई. जिसमें बूथ कमेटी का गठन,वार्ड कमेटी का गठन, सभी प्रकोष्ठों का गठन,चूल्हा प्रमुख एवं महिला समिति का विस्तार किया गया. वही कुछ लोगो को जिला कमिटी व नगर कमिटी का पदभार दिया गया. वही जिलाध्यक्ष ने सभी को माला पहनकर स्वागत किया.

 

 

मौके पर भगवान दास शर्मा,कल्लू चौधरी,हीरालाल महतो, संतोष कुशवाहा, राजेश गुप्ता, पप्पू सिंह, डॉ. आर के गोस्वामी, धर्म प्रसाद गुप्ता,संतोष पासवान, सागर सिंह, प्रताप रवानी, बबलू पासवान,विनय सिंह,विनय यादव, संतोष महतो, पंकज पटेल, रविंद्र पासवान,सूरज पासवान आदि सैकड़ो आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *