केंदुआ निगम वार्ड 13 के भोला नाथ बसेरिया में फर्जी कागजात के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने का आरोप बसेरिया के शिव कुमार यादव ने बसेरिया में रह रहे दो परिवार वालों पर लगाया उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री धनबाद नगर आयुक्त एवं अन्य जगह पर पत्राचार कर जानकारी दिया। शिव कुमार यादव ने शिकायत में लिखा कि मीनू देवी पति विजय यादव एम रेखा देवी पति विनोद यादव पर फर्जी प्रमाण पत्र की सहायता से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दोनों परिवार आर्थिक रूप से सम्पन्न परिवार है इनलोगो के पास कई वाहन भी जमीन जायदाद है साथ ही लाभुक मीनू ने अपने दो मंजिला मकान बनाने में प्रधानमंत्री योजना राशि भी अपने दो मंजिला मकान में लगाई जिसकी अबिलम्ब जांच की माग किया।उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से एक तरफ गरीब वंचित है तो दूसरी ओर फर्जी दस्तावेज के सहारे सुखी सम्पन्न परिवार इसका लाभ ले रहे जो जांच का विषय है।

 

 

वही प्रधानमंत्री योजना के लाभ ले चुके लाभुक के परिजन विजय यादव ने बताया कि बताया कि पहले हमारा झोपड़ी का मकान था मैं पैसा लेकर मकान बनाया हु जांच कर ले की मैंने घर बनाया की नही मैंने अपना भी पैसा इस घर मे लगाया हु,।कियोंकि सरकार के द्वारा दिए गए इतने कम पैसा में घर नही बन सकता

वही लाभुक मीनू देवी एम रेखा देवी से उनके पति के पास आधा दर्जन वाहन के मालिक होने के एक सवाल पूछने पर साफ कहा कि पति से हमको मतलब नही है क्या है पति के पास ओर क्या नही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *