टाईगर फोर्स के युवाओं की मांग अवधेश हो जिला अध्यक्ष
टाईगर फोर्स के युवाओं की मांग अवधेश हो जिला अध्यक्ष
———————————–
धनबाद जिला में टाइगर फोर्स एक बड़ी ताकत के रूप में पहचान है। यह बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो जी का एक मजबूत संगठन है।इस संगठन के बैनर तले बड़ी रैली और बड़े जन आंदोलन ने इस संगठन की अपनी अलग पहचान है। खास तौर पर युवा छात्रों के बीच एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।इसी पहचान के कारण इसका जिला अध्यक्ष का पद भी युवाओं के लिए काफी आकर्षक और महत्वपूर्ण है।फिलहाल इसका जिला अध्यक्ष का पद अभी रिक्त है

।इस पद को हासिल करने की चाह भी कई एक लोगों के मन में है।जिसके लिए चाह रखने वाले कई एक उम्मीदवार अपनी अपनी गोटी सेट करने हेतु ढुल्लू महतो को खुश करने में लगे हुए हैं।मगर विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार फिलहाल इस दौड़ में धनबाद जिला के केंदुआ निवासी और टाइगर फोर्स के जिला महामंत्री तथा विधायक ढुल्लू महतो के खास माने जाने वाले अवधेश पासवान सबसे आगे बताए जा रहे हैं।पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मजीत सिंह के इस्तीफे के पहले से ही कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता और आंदोलनकारी जुझारू चरित्र के कारण ये ढुल्लू महतो समेत टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं के भी पहले से चहेते बने हुए हैं।हाल के दिनों में बरवा अड्डा ,सिंदरी,झरिया भूली इत्यादि जगहों पर टाइगर फोर्स की सभाओं को करके यह भी साबित किया है।की फिलहाल उनके समर्थन में टाइगर फोर्स के लगभग कार्यकर्ता हैं।वैसे टाइगर फोर्स में होगा वही जो विधायक ढुल्लू महतो चाहेंगे अब देखना है।की ढुल्लू महतो किसके सर पर टाइगर फोर्स जिला अध्यक्ष का ताज सजाते हैं।
