चर्चित कोयला तस्कर अनिल अग्रवाल के हार्डकोक भट्टे पर खनन विभाग ने की कार्रवाई
धनबाद। चर्चित कोयला तस्करी करने वालों के नामों में शुमार अनिल कुमार अग्रवाल उर्फ अनिल गोयल शनिवार को खनन विभाग के लपेटे में आ ही गये। उनके तेतुलिया कोक प्रा लिमिटेड हार्डकोक भट्टा में विभाग ने दबिश दी और वहां से 1164.241 टन अवैध कोयला जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद उनके खिलाफ 379, 413, 414, 420 के तहत निरसा थाना में एफआईआर करते हुए उक्त भट्ठा को सील करने का आदेश दिया गया है।छापामारी का नेतृत्व एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी कर रहे थे।
