लोयाबाद स्टेशन ग्राउंड में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक संपन्न
लोयाबाद में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न
लोयाबाद,
एरिया 5 कि बैठक लोयाबाद रेलवे स्टेशन ग्राउंड में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता सिजुआ एरिया सचिव रामप्रीत यादव के द्वारा कि गई एवम् संचालन बिट्टू कुमार राय ने कि। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के महामंत्री एके झा उपस्थित हुए,, उन्होंने कहाँ की आज मंहगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है और केन्द्र सरकार को कोई फर्क नही केन्द्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, जो लगातार निजीकरण की ओर धकेल रही है, उन्होंने लोयाबाद मैं आने वाली आउटसोर्सिंग कंपनियां मे स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देने की मांग किया। कोई भी कंपनी के द्वारा यहाँ के रैयत बिस्थापित एवम् स्थानीय लोगों को दरकिनार कर, बिना उनको उचित मुआवजा दिए,बिना स्थानीय बेरोजगार यूवाओ को रोजगार दिए कंपनी अपना काम नहीं चला सकती।
कंपनी कि ये मंशा फुट डालो राज करो कि यह निति अब नहीं चलने वाली है, कंपनी यहाँ आ कर दोहरी मंशा से अपना काम आसानी से निकाल लेती है जो कि अब ये यहाँ नहीं चलने वाली

।इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित
रामप्रीत यादव, रवि चौबे, शकील अहमद, विशाल पासवान, सोहैल अंसारी, मो० अजहर अली, अरबाज खान,संतोष यादव, जीतन बाउरी, आकाश बाउरी, बीपीन रजवार, विशाल चौधरी, आशिक अली, मो० शहनवाज, मंतोष, रेखा देवी, कुन्ती देवी, एवम् अन्य उपस्थित थे।
