केंदुआ मगही भोजपुरी मैथली संस्कृति बचाओ के बैनर तले प्रेस वार्ता
एंकर धनबाद कुसतौर में आज मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के सदस्यों ने सामाजिक नेता अभिषेक सिंह उर्फ बंटी सिंह के आवासीय कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आए मदन राम ने कहा कि धनबाद बोकारो जिला से मगही भोजपुरी क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने पर मंच मगही भोजपुरी भाषी लोगों को लेकर जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया साथ ही कहा कि सरकार मगही भोजपुरी भाषा को शामिल कर वापस ले लिया जो गलत है,

वही बंटी सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस तरह से लातेहार पलामू गढ़वा चतरा तथा अन्य जिलों में मगही भोजपुरी को क्षेत्रीय भाषा में रखा गया है इससे यह प्रतीत होता है कि यह भाषा बाहरी नहीं है इसे देखते हुए जनसंख्या के आधार पर धनबाद बोकारो में भी भाषा को पुन शामिल किया जाए। वही अपनी बात रखते हुए जितेंद्र पासवान ने कहा कि झारखंड के मंत्रियों से झारखंड संभल नहीं रहा है कभी डोमिसाइल के नाम पर तो कभी तो कभी भाषा के नाम आपस में लोगों को लड़ाए जा रहा है उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस समय जगरनाथ महतो बीमार थे उस समय एक बिहारी व्यक्ति ने उन्हें अपना लसँगश दान किया। तब उनकी जीवन बची और हो वह आज बाहरी भीतरी खेल रख रच रहे है उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से मांग किया कि झारखंड में जो बाहरी भीतरी का खेल खेला जा रहा है उसे बंद करे और मगही भोजपुरी मैथिली भाषा को पुनः क्षेत्रीय भाषा में शामिल किया जाए अन्यथा हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डब्लू राय राजेश सिंह दीपक कुमार राजेंद्र कुमार इम्तियाज अंसारी अखंड सिंह विवेक राजेंद्र साव इत्यादि लोग उपस्थित थे।
