नगर निगम में 200 करोड़ का प्राक्कलन घोटाला, ACB ने की पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल से 3 घण्टे तक पूछताछ
धनबाद :-धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल से आज ACB में 3 घण्टे तक पूछताछ की गई। 14 वें वित्त आयोग के द्वारा स्वीकृत 200 करोड़ रुपये राशि की योजना की प्राक्कलन राशि में कमीशनखोरी और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एसीबी ने पूर्व मेयर से 3 घंटे से अधिक पूछताछ की।
बता दें कि धनबाद एसीबी के डीएसपी नितिन खण्डेलवाल ने पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को नोटिस भेजा था जिसमें एसीबी कार्यालय पहुंच कर जवाब देने की बात कही गई थी। जहां तीन घंटे से जायदा देर तक पूछताछ की गई 200 करोड़ प्राक्कलन में कमीशन खोरी के साथ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भी पूछताछ की गई है।
