धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया अग्नि प्रभावित क्षेत्र केंदुआडीह का दौरा
धनबाद विधायक राज सिन्हाअग्नि प्रभावित क्षेत्र केंदुआडीह पहुंच जहाँ धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग मे हुए भू धसान स्थल का निरीक्षण कर आसपास की ग्रामीणों से मिले उन्होंने DC ओर BCCL CMD से भी बात कर जल्द समाधान करवाने की बात कही.

मिडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि 2 तारीख क़ो होने वाली बैठक क्यों स्थगित की गई यह धनबाद DC जाने राजनीतिक दबाव में आकर बैठक स्थगित होने की आशंका जाहिर किया. साथ ही सत्ता पक्ष के लोगों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हम विपक्ष के विधायक है हमारी पार्टी की सरकार नहीं हैं इसलिए केंदुआडीह मुद्दे पर हमारा क्रेडिट ना चला जाए यह डर हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों एम अन्य पार्टीओ क़ो. सभी से उन्होंने अपील किया है कि हमे श्रेय नहीं चाहिए केंदुआडीह मे जनता के हित मे कार्य हो इसके लिए आपलोग केंदुआडीह क़ो सुरक्षित करने का संकल्प ले प्रभावित केंदुआ डीह क्षेत्र पहुंचकर लोगों का दुख दर्द समझे. मैं हमेशा ही जनता के साथ हूं और आगे भी रहूंगा उनके सुख-दुख में हमारी भागीदारी हमेशा रहेगी.
