पूटकी.डैफोडिल्स एकेडमी ओर डैफोडिल्स बचपन, करकेंद, में वार्षिकोत्सव समारोह
डैफोडिल्स एकेडमी ओर डैफोडिल्स बचपन, करकेंद, में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य एवं मनमोहक आयोजन सुसंपन्न हुआ |इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जी.सी. साहा, जी. एम . पी. बी एरिया, पुटकी
,-ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई | कार्य -क्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, वंदेमातरम (राष्ट्रीय गीत) राष्ट्र -गान तथा शंख ध्वनि के साथ किया गया |इस हर्षमय मौके पर विद्यालय संस्थापक स्व -चंडी चरण बनर्जी (चंडी सर),भूतपूर्व गणित शिक्षक, पुटकी उच्च विद्यालय पुटकी को भी स्मरण करते हुए नमन किया गया तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य आदरणीय श्री तापस बनर्जी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिओ को पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। विशिष्टअतिथिओं में मंट फोर्ट के प्रधानाध्यापक डक्टर प्रशांत किशोर, वाकर हुसेन, थाना प्रभारी, पुटकी पुलिस स्टेशन, पी.एस .ए के प्रदेश अध्यक्ष योगेश सर,जिलाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी सर, रेणु चावडा,प्रधानाध्यापक बचपन ,धनबाद, काशीनाथ चटर्जी सर, डी.के .सेन, भूतपूर्व, प्रोफेसर, गोविंदपुर ,कलेज, रंजीत सिंह, अध्यक्ष ग्रामीण एकता मंच, ए.के .मिश्रा,भूतपूर्व गणित शिक्षक, डी.ए.वी अलकुसा, अनिल सिंह,उपाध्यक्ष ग्रामीण एकता मंच उपस्थित थे एवं सभी ने अपना अपना बातो को रखें।
छात्राओं के द्वारा सुस्वागतम गायन एवं नृत्य से उपस्थित जनमानस एवं मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का स्वागत एवं अभिनन्दन किया |इस भव्य कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की ऐसी प्रस्तुति पेश किया जिससे उपस्थित जनमानस ने भूरि भूरि प्रशंसा की एवं प्रत्येक प्रस्तुति में करतल ध्वनि से विद्यार्थियों के हौसले को आफजाई किया | इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक तथा आध्यात्मिक विधाओं पर आधारित संगीत एवं नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति की गई |जैसे शिव तांडव नृत्य, महिषासुरमर्दिनी नृत्य आदि इसके अलावा भारतीय सभ्यता और संस्कृति की गरिमा को परिलक्षित कराने वाली नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति की गई |इसके अलावा झारखंडी नृत्य, आदिवासी नृत्य का भी अद्भुत एवं अनोखा संगम देखने को मिला |इस भव्य कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिसर में झिलमिल सितारों जैसी रोशनी विद्यालय की सौंदर्यता में चार चांद लगा रहे थे |विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक गण एवं शिक्षिकाओं तथा छात्र/छात्राओं के द्वारा सादगी, अनुशासनप्रियता का बेमिसाल उदाहरण पेश किया गया |इस भव्य आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा माननीय मुख्य अतिथि , महोदय ने अपने सारगर्भित संबोधन के द्वारा किया तथा विद्यालय के चतुर्दिक एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की
