पुटकी. प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम
पुटकी । प्रखंड कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव शाहरुख खान व पप्पु पासवान के नेतृत्व में आज पुटकी मोड में शुक्रवार को वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम को लेकर हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार महतो व असलम मंसूरी उपस्थित हुए जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.
- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असलम मंसूरी ने कहा कि यह अभियान जनता के अधिकारों की रक्षा करते हुए वोट चोरी और जनादेश के लूट के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का सशक्त प्रयास है। लोकतंत्र के मूल्य की रक्षा के लिए कांग्रेस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जनता की आवाज को दबाने वाली हर ताकत को शक्ति से जवाब दिया जाएगा। जनता का वोट जनता का हक कोई छीन नहीं सकता। लोकतंत्र पर कुठाराघात किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है. इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित. राजकुमार महतो असलम मंसूरी. पप्पु तुरी. पप्पु पासवान. शाहरुख खान निरंजन मुखिया. के साथ दर्जनो की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे
