*ग्रामीण एकता मंच के द्वारा 29 तारीख को सत्याग्रह कार्यक्रम को माइनिंग स्थल से हटकर दूसरी जगह कार्यक्रम करने की माँग को लेकर ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने की प्रेस वार्ता*

धनबाद : पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक 2 नंबर स्थित यात्री सेड मे शुक्रवार को संयुक्त ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष शंभू पासवान ने की.वही श्री पासवान ने प्रेस वार्ता के जरिये बताया कि आगामी 29 सितंबर को ग्रामीण एकता मंच के द्वारा एसएनआर आउटसोर्सिंग के माइनिंग क्षेत्र स्थित महारानी स्थल है उक्त स्थल के पास ग्रामीण एकता मंच का 24 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम है जिसका हमलोग विरोध करते है ग्रामीण एकता मंच माइनिंग स्थल से हटकर किसी दूसरे स्थान पर धरना दे . कियोकि ग्रामीण एकता मंच का जिस जगह पर धरना का कार्यक्रम है उक्त स्थल के समीप मजदूरों का मेस चलता है 500मजदूरों को दिक्कत हो सकती है विवाद होने की भी आशंका है. अगर फिर भी ग्रामीण एकता मंच माइनिंग स्थल पर धरना देती है तो संयुक्त ग्रामीण मोर्चा सत्याग्रह कार्यक्रम का विरोध करेगा..

पूर्व मे ग्रामीण एकता मंच ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर खनन स्थल के समीप बने महारानी स्थल को हटवाने का निराधार आरोप लगा लोगो को भर्मित कर रहे .मगर संयुक्त ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने मीडिया को बताया कि महारानी स्थल को कभी नही हटाया जाएगा ग्रामीण एकता मंच के लगाए गए आरोपों को बे बुनियाद बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *