धनबाद, तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण घर गिरा बाल बाल बचे परिजन

धनबाद,लगातार तीन दिनों से हो रही मुसलधार बारिश के कारण आज सुबह 5 बजे केंदुआडीह नीमतल्ला ए बी सेक्शन बस्ती में महावीर कुमार का घर गिर गया जिसमें उसकी पत्नी एवं साला और दो बच्चे सहित कूल पांच लोग मलवे दब गए मलबे गिरने से तेज आवाज हुआ जिससे सुनकर आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और मलवे को हटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हालकी घटना मे परिजनों को ज्यादा चोट नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ,

 

दीवाल गिरने से उनके खाने-पीने एवं घर के सारा सामान बर्बाद हो गया घटना की सूचना मिलते ही धनबाद विधायक राज सिन्हा बिना समय गवाएं पीड़ित परिवार से मिलकर उनके खाने-पीने की व्यवस्था एवं कुछ आर्थिक मदद किए साथ ही धनबाद के अंचला अधिकारी एवं बीसीसीएल के महा प्रबंधक को फोन करके आपदा की तहत मदद दिलवाने की भी बात कही. वही पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा रावत ने भी उच्च अधिकारियों से बात करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *