सिजुआ,शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान सह फ्रेशर्स वेलकम समारोह का भव्य आयोजन
शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान सह फ्रेशर्स वेलकम समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री एच पी जनार्दन,वरीय आरक्षी अधीक्षक,धनबाद , अति विशिष्ट श्री विकास कुमार चीफ़ सिजुआ ग्रुप टाटा स्टील झरिया डिविजन, विशिष्ट अतिथि श्री संजीव कुमार ठाकुर,सम्मानित अतिथि श्री पीयूष कुमार सीनियर सिजुवा ग्रुप, अतिथि श्री राजेश कुमार यूनिट हेड एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो पूर्व मंत्री सह विधायक,टुंडी ने किया।अतिथियों को बुके, बैज,मोमेंटो एवं सॉल देकर स्वागत किया गया।

महाविद्यालय छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार महतो ने सभी अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की और से किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रतिवर्ष बेहतर से बेहतर परीक्षा परिणाम लाता है और महाविद्यालय एक और नई मुकाम को हासिल करता है।तत्पश्चात महाविद्यालय के टॉपर बच्चों को जिन्होंने 2024 के इंटरमीडिएट परीक्षा अपने शानदार प्रदर्शन से महाविद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया,उन्हें एवं उनके माता-पिता को अंग वस्त्र एवं छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिनमें से विज्ञान से खुशबू कुमारी,श्रुति कुमारी विनीत कुमार पाठक ,इशिका कुमारी एवं मधु कुमारी वाणिज्य संकाय से परिणीति कुमारी,किशोर कर्मकार,रिंकी कुमारी सुभद्रा कुमारी और ईशा कुमारी एवं कला संकाय से निक्की कुमारी,संगीता कुमारी,अक्ष कुमारी,पूनम कुमारी और अनुष्का कुमारी को सम्मानित कर उन्हें उनका हौसला बढ़ाया गया।वहीं इंटर 11वीं की परीक्षा के टॉपर बच्चों को एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरीय आरक्षी अधीक्षक धनबाद श्री एचपी जनार्दन ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है।बिना अनुशासन के कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है और ना ही अपने जीवन को बेहतर कर सकता है।छात्र छात्राए अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें , और सफलता हासिल करें । मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के सचिव सह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो पूर्व मंत्री झारखंड सरकार ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की दिशा बदल सकती है शिक्षा ही वह मार्ग है जिससे लोगों की जीवन में परिवर्तन आता है। समाज एवं देश का विकास होता है। शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ प्रति वर्ष प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करता है एवं नए बच्चों का स्वागत करता है। जो इस महाविधालय को श्रेष्ठ बनाता है। उन्होंने इस महाविद्यालय के उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की। कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने 11वीं के छात्र-छात्राओं को बुके देकर स्वागत किया गया। महाविद्यालय की यह परंपरा रही है कि फ्रेशर वेलकम किया जाता है।
इस मौके बसंत महतो,परितोष महतो,सुमित कुमार महतो शक्ति ग्राम विकास संघ से रामेश्वर महतो,रंजीत महतो,दुर्गा महतो कीर्तिवास महतो,उत्तम कुमार महतो,दिनेश कुमार महतो,मदन महतो,मनोज कुमार महतो,नरेश महतो,सुरेश महतो,डॉ अरुण कुमार महतो, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद,प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार,प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो ,प्रो राजकुमारी,मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट,चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,लाजवंती देवी,शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।
