पूटकी,पर्यावरण बचाने को लेकर ग्रामीण एकता मंच ने किया पत्रकार वार्ता

पूटकी , पर्यावरण बचाने को लेकर ग्रामीण एकता मंच ने आज एक पत्रकार वार्ता रखी जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण एकता मंच के रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने किया. वही मीडिया से बात करते हुए रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि बीसीसीएल पीबी एरिया क्षेत्र को एक साजिश के तहत पर्यावरण को नष्ट कर रही है आउटसोर्सिंग कंपनियां को फायदा पहुंचाने के लिए हरे भरे वृक्षों को काटा जा रहा है,

 

आज एक तरफ पर्यावरण दिवस मनाया कर पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लिया जा रहा है और दूसरी ओर पूटकी के आसपास क्षेत्रों में पर्यावरण को साजिश के तहत नष्ट किया जा रहा जिसका विरोध लगातार ग्रामीण एकता मंच कर रही है
बिना अनुमति के अवैध रूप से हरे-भरे भारी-भरकम वृक्षों को काटने पर ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने 2008 में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर किया गया है जिसकी संख्या है wp (pil )3633. है न्यायालय द्वारा भी बीसीसीएल को आदेश दे दिया गया था कि बिना अनुमति का कोई भी पेड़ ना काटे .. मगर आउटसोर्सिंग कंपनी एरिया 7 में बिना अनुमति के 2500 पेड़ों को काट दिया जिसका विरोध ग्रामीण एकता मंच ने किया. साथ ही कहा कि कोयलांचल में प्रदूषण से जीना मुहाल हो गया है लोगों को बड़ी बीमारी होने का डर सता रहा है.अगर बीसीसीएल प्रबंधन से जल्द ही पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की माँग किया पर्यावरण को बचाने के लिए ग्रामीण एकता मंच के एक सदस्य अपनी जान की बाजी लगाने को भी तैयार है .
बाइट रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह अध्यक्ष ग्रामीण एकता मंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *