धनबाद बलियापुर मे अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली.

बलियापुर : बलियापुर के दैनिक भास्कर के जाने-माने पत्रकार प्रवीर कुमार महतो को बुधवार 17 मई की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है. गोली कमर के ऊपर बाएं हिस्से पर लगी है. बलियापुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है.

 

 

जानकारी के मुताबिक वो बलियापुर बाजार से अपने घर रघुनाथपुर जा रहे थे. तभी 9:45 बजे बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर के सामने अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. जिससे वह अपने बाइक से गिर पड़े. इसकी सूचना पर बलियापुर थाना प्रभारी पंकज कुमार वर्मा घटनास्थल पहुंचे. गंभीर स्थिति में उन्हें बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना से पत्रकार समेत लोगों में रोष व्याप्त है सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तारी करने का मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *