पुटकी स्थित गोपालीचक कोलयरी में नया पैच चालू करने को लेकर बीसीसीएल द्वारा पेड़ों की कटाई के विरोध में  पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति ने किया विरोध।

पुटकी स्थित गोपालीचक कोलयरी में नया पैच चालू करने को लेकर बीसीसीएल द्वारा पेड़ों की कटाई के विरोध में  पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति ने किया विरोध।

धनबाद पुटकी बीसीसीएल के गोपाली चौक कोलियरी द्वारा हजारों पेड़ो को काटकर नया पेज खोलने की विरोध में ग्रामीण पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में है वही आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने गोपाली चौक जंगल पहुंच बीसीसीएल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया पर्यावरण बचाने में काफी संख्या में महिलाएं एवं छोटे-छोटे बच्चे भी उपस्थित हुए और पेड़ों को पकड़कर चिपक गए। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग अपनी जान दे देंगे मगर पर्यावरण से खिलवाड़ नहीं होने देगे पर्यावरण बचाने में हम लोग अपनी जान की बाजी भी लगा सकते हैं, वहीं महिलाओं ने अखबार की पर्ची लहराते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने कुछ दिन पूर्व ही कहा था कि एक पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी मगर यहां पर तो पर्यावरण को ही नष्ट किया जा रहा है जिसका हम लोग और विरोध करते हैं।

 

 

वही बीसीसीएल के प्रबंधक एके वर्मा ने सोमवार को ही मौखिक रूप से कहा कि वन विभाग के द्वारा हम लोग आदेश लेकर ही काम करेंगे देश मे कोयले की भी जरूरत है हम लोगों के पास सारे दस्तावेज तैयार है। विरोध को देखते हुए प्रबंधक ने भी अभी तक अपना काम ठप रखा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *