केंदुआ बाजार स्थित श्रीगुरु कृपा इंफोटेक कंप्यूटर सेंटर में छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन

केंदुआ : शनिवार को केंदुआ बाजार स्थित श्रीगुरु कृपा इंफोटेज कंप्यूटर सेंटर में छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मौजूद श्री गुरु कृपा इन्फोटेक कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर विमल वर्मा ने बताया कि 26 जनवरी व सरस्वती पूजा के उपलक्ष कंप्यूटर एग्जाम का आयोजन किया गया था.जिसमे 295 छात्र छात्रोंओ ने पार्टिसिपेट किया था.उसमे से 204 बच्चो ने 80% से ज्यादा मार्क्स लाए है और 16 बच्चे ऐसे है जो 100 में 100 % मार्क्स लाए हैं.और हम चहते है की हमारे बच्चे आगे भी इस तरह से एग्जाम देते रहे और अच्छा पोरफार्मेन्स करे. छात्र छात्राओं से DCA,TALLY, DTP, DSA यह सभी कंप्यूटर से जुड़े एग्जाम थे.

 

 

जिसमे सफल होने पर सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को में प्रमाण पत्र,सील्ड,मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया. शिक्षिका पिंकी वर्मा ने बताया कि लगातार 16 वर्षो से हमारा संस्थान हजारों छात्राओं को कंप्यूटर परीक्षण देकर जॉब के लायक बनाया है.और आगे भी हमारा यही प्रयाश रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा हमारे सेंटर से छात्र-छात्राएं पास हो कर अपना सुनहरा भविष्य बनाकर जीवन यापन करें.मौके पर शिक्षिका असीम वर्मा,पल्लवी कुमारी,प्रीति कुमारी,काजल कुमारी, दीपक कु0 दास,अभिषेक कुमार,सागर कुमार,शालिनी कुमारी, करण कुमार, शिवानी विश्वकर्मा, रुचि कुमारी,सोनिया कुमारी, नीलू कुमारी,महादेव गोराई, अभिषेक प्रसाद,अंजली परवीन,लक्ष्मी कुमारी,खुशी कुमारी, सौरव रवानी,निशा कुमारी शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *