धनबाद भाजपा नेता जयराम दास ने सिंदरी विधायक इंदरजीत महतो की पत्नी श्रीमती तारा देवी से की मुलाकात
धनबाद नगर निगम महापौर का सीट (SC) आरक्षित होने पर भाजपा नेता श्री जयराम दास इस बार महापौर प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हैं इसी क्रम में आज सिंदरी विधायक श्री इन्द्रजीत महतो की पत्नी श्रीमती तारा देवी से औपचारिक मुलाकात कर धनबाद नगर निगम पर चर्चा हुई।
बता दे श्री जयराम दास महापौर प्रत्याशी के रूप में लगातार अपने लोगों,नेताओं और माननीय जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क अभियान में लगे हैं। श्री जयराम दास ने कहा धनबाद में सड़क,नाली,पानी, शौचालय निर्माण स्वस्थता में धनबाद अव्वल नंबर में होगा नगर निगम के हर गली मोहल्ले और सड़क को स्ट्रीट लाइट से जोड़ा जाएगा। साथ में भाजपा नेता पवन दास, और रामप्रसाद दास शामिल थे।
