सिजुआ बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 के 22/12 बस्ती में हुआ भू-धंसान* *बाइक हुआ जमींदोज बाल बाल बचे लोग दो हजार की आबादी खतरे में*

*बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 स्थित 22/12 बस्ती में हुआ भू-धंसान*
*बाइक हुआ जमींदोज बाल बाल बचे लोग दो हजार की आबादी खतरे में*

,धनबाद सिजुआ एरिया 5 के 22/12 बस्ती में बीते रात तेज आवाज के साथ भू धसान होने से बस्ती निवासी वाजिद अंसारी का गैराज आधा घर जमींदोज हो गया गैरेज में रखें उनका बाइक फैशन प्रो भी जमींदोज हो गया। जिसके बाद आसपास बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।

 

 

वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि बस्ती के बगल में चल रहे हिलटॉप ट आउटसोर्सिंग कंपनी डीजीएमएस के नियम को ताक पर रखते हुए अपना खनन कार्य कर रही है तेज ब्लास्टिंग के कारण दर्जनों घरों में दरार पर गई है मगर इस पर न तो आउटसोर्सिंग प्रबंधक का ध्यान है और ना ही बीसीसीएल के किसी अधिकारी का कई बार हमने आउटसोर्सिंग प्रबंधक के साथ पुर्नवास को लेकर वार्ता किया मगर आज तक इसका कोई हल नहीं निकल सका हम लोग अपने परिवार वाले के साथ रात जग कर बिताते हैं क्योंकि बस्ती के बगल में चल रहे हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी की तेज ब्लास्टिंग से हम लोग काफी भयभीत हैं ना जाने कब हम और हमारे परिवार जमींदोज हो जाए यह डर हमेशा ही बना रहता है।

हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी डीजीएमएस के नियम को ताक पर रखकर हमेशा ही खनन कार्य करती है क्योंकि इस कार्य में कुछ सफेदपोश लोग भी सम्मिलित होते हैं जो गरीबों के आवाज को पूरी तरह से दबा देते हैं।

एक तरफ बस्ती के लोगों को बीमारी का भी डर सता रहा है क्योंकि ब्लास्टिंग से उठने वाली धुंआ पूरी तरह वातावरण को गंदा कर देती है प्रदूषण के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

अब बस्ती के लोग एकजुट होकर मुख्यमंत्री के पास अपनी फरियाद लगाने की बात कही।

कुछ महीने पूर्व ही 22/12बस्ती में एक मस्जिद जमींदोज हो गया था फिर भी ना तो बीसीसीएल प्रबंधक की नींद खुली और ना ही आउटसोर्सिंग। प्रबंधन के कोई अधिकारी बस्ती के लोगों का हाल जानना उचित समझा।

बस्ती के लोगों में आउटसोर्सिंग प्रबंधक के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है।

 

रिपोर्ट बास्की नाथ सिन्हा बंटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *