धनबाद बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर में अपराधियों ने कोयला कारोबारी के करीबी बबलू की गोली मारकर की हत्या
धनबाद:शहर में चल रहा है अपराधियों का राज,नहीं रुक रहा है अपराध,आप को बता दें देर रात फिर चली है धनबाद बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकासनगर में ,गोली लगने से नया बाज़ार निवासी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है।

देर रात बबलू को विकाश नगर में गोली मारी गई।जिसके बाद उसे आनन फानन में सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के संबंध में बताया जा रहा है के घटना लगभग देर रात 1 से 2 बजे के बीच की है। मृतक बबलू पप्पू मंडल के साथ कोयला का कारोबार में सहयोगी था। है।इधर बबलू की मौत की खबर पाकर #नया_बाजार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।बबलू की हत्या के बाद धनबाद पुलिस शवालों के घेरे में आ गई है,धनबाद में बे खौफ अपराधी आए दिन खुलेआम गोली बारी की घटना को अंजाम दे रहें है। कुछ दिन पूर्व भी कोयला कारोबारी पप्पू मंडल के घर पर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी
