पुटकी ,नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित चित्रकला, संगीत, झूमर प्रतियोगिता सम्पन्न
पुटकी।पुटकी बाजार स्थित पुराना मिडिल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित चित्रकला, संगीत, झूमर प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को धनबाद विधायक राज सिन्हा एवम पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने पुरस्कृत कर सर्टिफिकेट एवम मेडल प्रदान किया । पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का प्रारम्भ दोनो अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजको द्वारा बुके देकर स्वागत किया गयाएवम शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।विधायक राज सिन्हा ने बच्चो को उत्साहवर्धन किया।

आयोजन के लिए आयोजको की प्रशंसा करते हुए कहा की समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। दिव्यांग को एक नया जीवन मिलेगा। पूर्व मेयर चन्द्र शेखर अग्रवाल ने भी आयोजन के लिए प्रशंसा करते हुए कहा की हमसे जो भी संस्था के लिए करते बनेगा मैं करूंगा।यह बहुत ही अच्छी प्रयास है। इस कार्यक्रम में पुटकी हाई स्कूल, शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक उच्च विद्यालय,बलिहारी,इंडियन पब्लिक स्कूल करकेंद के बच्चो ने भाग लिया। आयोजक में नारायण सेवा समिति के कृष्ण कुमार महतो जिला समन्यवक,कुमारी डोली गोप, रेखा कुमारी,दीपिका कुमारी, अनीशा चकलादार,नीतू कुमारी, सारिका गोप, अफसर इमाम अंसारी,मुकेश कुमार, मंच संचालन कैश आलम ने की। धन्यवाद ज्ञापन उमेश कुमार ने की।
