धनबाद. गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर युवा सम्राट गोलू रवानी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सभा स्थल के लिए रवाना. रिकॉर्ड मत से रागनी सिंह होंगी विजय. गोलू

केंदुआ माननीय गृह मंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने की को लेकर रागनी सिंह के समर्थक युवा सम्राट केंद्रीय सचिव जनता श्रमिक संघ के नेता गोलू रवानी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में शिमलाबहाल से निकल कर कतरास मोड होते हुए समर्थक पूरे जोश उत्साह के साथ कार्यक्रम स्थल तक गये

 

वही गोलू रवानी ने कहा की आज हम लोग माननीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत में जा रहे हैं इस बार झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह रिकॉर्ड मत जीत हासिल करेगी. और झरिया में जो रुके हुए विकास कार्य है उसको पूरा करेगी.

पुटकी,समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने छठ वर्तियों के बिच किया साड़ी वितरण

पुटकी. भागावांध आदर्श नगर मे आज समाजसेवी लाल बाबू सिंह के भाई कुंभनाथ सिंह ने सैकड़ो छठ वर्तियों के बिच साड़ी वितरण किया वही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाज के हित के लिए मै हमेशा तैयार हू मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है.

oplus_0

 

उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर तमाम धनबाद वासियो को शुभकामनाएं दिया. इस मौके पर उनके साथ रूपु खान लीलू बाऊरी. राधेश्याम यादव सोनू यादव. मिथलेश. अतुल सिन्हा सोनू गुप्ता कल्लू भीम यादव आदि उपस्थित थे

पुटकी कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे ने जनसंपर्क अभियान चला मांगा जनता से आशीर्वाद

पुटकी. इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे ने आज केंदुआ पुटकी भागाबांध लोयाबाद कोक प्लांट सहित कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया और जनता से आशीर्वाद मांगा वही जनसंपर्क के दौरान लोयाबाद कोक प्लांट पहुचे जहां कांग्रेस नेत्री गुड़िया देवी ने बुके देकर उनका स्वागत करते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी.श्री दुबे ने लोयाबाद कोक प्लांट पहुंचते ही सर्वप्रथम भीमराव अंबेडकर के अदामकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया वही मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी . झारखंड में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. धनबाद जिले मे विकास कार्य धीमी है जाम की समस्या पानी की समस्या काफी उत्पन्न है उसको दूर करना ही हमारा लक्ष्य है.

 

 

जनसंपर्क अभियान में उनके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह राशिद राजा गुड्डू खान कयूम खान पप्पू पासवान अक्षयवर प्रसाद प्रीतम रवानी . कांग्रेस नेत्री गुड़िया देवी श्रीनिवास रजवार. पूनम देवी अनुपमा देवी रामसेवक प्रजापति रेणु देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

धनबाद, भाजपा प्रत्यासी राज सिन्हा को धनबाद की जनता देगी आशीर्वाद, रिकॉर्ड मतों से होंगे विजय :- ढुल्लू 

 

 

धनबाद।रविवार को धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद विधानसभा पार्टी कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में प्रेस वार्ता कर बताया कि धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा 10 वर्षों से अपने क्षेत्र की जनता के लिए सुख दुख में खड़े रहे है।भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को धनबाद के एक- एक लोग जानते हैं और राज सिन्हा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद की जनता से अपील किया कहा धनबाद की देव तुल्य जनता धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को सभी का आशीर्वाद मिले और रिकॉर्ड मतों से विजई हो। कहा कि फूल बहुमत की सरकार झारखंड में बनने जा रहा है इसमें कोई संशय नहीं है। जनता ने जेएमएम और कांग्रेस के कार्यकाल को देखा है सिर्फ और सिर्फ भय दहशत अपराध को गठबंधन ने बढ़ावा दिया है।

पीएम मोदी का कार्यक्रम 10 नवम्बर को चंदनकियारी में

 

वही कहा कि अभीतक के तय कार्यक्रम के अनुसार दस नवंबर को चंदनक्यारी में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अलावे जेपी नड्डा, योगी, शाह के भी धनबाद में कार्यक्रम संभावित हैं।

 

कांग्रेस ने किसे प्रत्याशी बनाया है हम जानते नहीं

 

वही कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने किसको प्रत्याशी बनाया है, आज तक हम नहीं जानते है। कहा कि भाजपा प्रत्याशी के सामने कांग्रेस को प्रत्याशी ही नहीं मिल पा रहा था।अब पता नहीं कांग्रेस ने किसे अपना उम्मीदवार बनाया है मैं उनका नाम नहीं जानता हूं।

 

धनबाद लोकसभा के सभी छह सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे

 

सातों सीट जिसमे धनबाद लोकसभा के सभी छह सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा टुंडी और सिंदरी में भी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा रघुवर दास की बहु, चंपाई सोरेन के पुत्र और मेरे बड़े भाई को भाजपा से टिकट दिया जाना यह कोई परिवारवाद की परिपाटी नहीं है। उनके भाई शत्रुघ्न महतो 20 साल भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्त्ता के रूप में बाघमारा की जनता का सेवा किया उसी के फलस्वरूप उन्हें पार्टी ने टिकट देकर बाघमारा से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस जेएमएम द्वारा लगातार केंद्र पर 1 लाख 36 हजार करोड़ का बकाया राशि रिलीज नहीं करने के आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में नितिन गडकरी का यह बयान भी आ चूका है कि झारखण्ड की सरकार विकास के कार्यों पर ध्यान दे केंद्र पैसा देने के लिए बैठी है पर हेमंत सरकार को विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं यह सरकार केवल झारखण्ड को लूटने में लगी है। मंइंया सम्मान योजना जल्द बाजी में लाया गया ताकि चुनाव में जनता को गुमहराह किया जा सके।

 

वही इस प्रेस वार्ता में सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा, सुनील पासवान, सत्येंद्र मिश्रा, मानस प्रसून के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

धनबाद, माँ काली की पूजा अर्चना कर राज सिन्हा ने लिया आशीर्वाद।

माँ काली की पूजा अर्चना कर राज सिन्हा ने लिया आशीर्वाद।

 

समिति के सदस्यों ने राज सिन्हा का ढोल नगाड़े के साथ किया स्वागत।

 

धनबाद। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने माँ काली के पूजा अर्चना में शामिल होकर माँ काली का आशीर्वाद लिया। वही विभिन्न पंडालों के समिति के सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। पूजा अर्चना कर प्रशाद ग्रहण किया। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कहा की आप सबों का यह प्यार मेरे ऊपर ऐसे ही बना रहे। वहीं कहा की कोयलांचल वाशियो पर मां काली की कृपा दृष्टि बनी रहे।

 

डीएस क्लोनी, मनईटांड़ स्थित डुमरियाटांड, काली मंदिर मनईटांड़, भूली ए ब्लॉक, सेंट्रल कॉलोनी बी ब्लॉक भूली, दास तोला पांडरपाला, कोर्ट क्वाटर, हीरापुर हटिया इन सभी जगहों पर धनबाद प्रत्याशी राज सिन्हा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही समिति के सदस्यों ने कहा कि धनबाद में प्रत्याशी ऐसा ही चाहिए जो एक बुलावे पर खड़ा हो जाय। ओर कहा तक राज सिन्हा की बात है, यह हर समय जनता के बीच रहने वाले है।

 

मौके पर अमरेंद्र सहाय, अशोक कुमार, संजय कुशवाहा, सिसम राऊत, स्वपन कश्यप, दिनेश दीवान, सुबीर साव, मौसम सिंह, मोंटी सिंह, विजय सिंह, मिंटू सिंह, विजय रजक, संकट मोचन पाण्डेय, ऋषभ राज, अम्बर कलश, सूरज पासवान, मानस रंजन पाल, जीतेन्द्र प्रसाद, रंजन यादव, हुलास दास, सतीश दास, भगीरथ दास, रंजम दास, सावित्री देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

धनबाद. समाजसेवी कुंभ नाथ सिंह ने दिब्यांग को स्कूटी प्रदान किया

पुटकी, समाजसेवी लालबाबू सिंह के भाई कुंभनाथ सिंह ने आज पुटकी थाना क्षेत्र के सुदामडीह कोलनी पहुचे जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया उन्होने सुदामडीह कॉलोनी निवासी दिव्यांग राजेश कुमार को स्कूटी प्रदान किया वही

 

उन्होंने मिडिया से बात करते कहा कि मानव सेवा ही धर्म है समाज के प्रति हम लोग हमेशा ही तैयार रहते है राकेश कुमार जी सड़क दुर्घटना में घायल होकर अपना एक पैर गवा बैठे जिनसे उनका व्यापार खत्म हो गया मगर उन्हें स्कूटी मिल जाने से काफी हद तक इनको सुविधा मिलेगी छोटे-मोटे कार्य करने के लिए इसका मददगार होगी साथ ही जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. अगर जनता का आशीर्वाद मिलता है तो धनबाद के विकास कार्य में  तेजी आएगी

 

अवैध बालू खनन मामले में धनबाद के कोलकिंग दिवंगत, स्व सुरेश सिंह का पुत्र अजय सिंह पटना में हुए गिरफ्तार.

अवैध बालू खनन मामले में धनबाद के कोलकिंग दिवंगत, स्व सुरेश सिंह का पुत्र अजय सिंह पटना में हुए गिरफ्तार.

 

ईडी परिवर्तन निदेशालय ने बालू के अवैध कारोबार से जुड़े अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया उन्हें पटना के ईडी कार्यालय में दो-तीन दिनों से लगातार पूछताछ के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया अजय सिंह कोलकाता की एस जी इंफ्रा नामक कंपनी के निर्देशक हैं आपको बता दे की अजय सिंह की कंपनी एस जी इंफ्रा बिहार में बालू सिंडिकेट में शामिल प्रमुख कंपनी आदित्य मल्टी कॉम प्राइवेट लिमिटेड में सीधे तौर पर जुड़ी हुई है.

 

 

अजय सिंह आदित्य मल्टीकॉम कंपनी के साथ मिलकर बालू के अवैध खनन के काले कारोबार मे सलिप्त होने की बात बताई जा रही है. आदित्य मल्टी कॉम कंपनी के खिलाफ बिहार के खान एवं भूतल विभाग में 25 मामले दर्ज कर रखी है. आपको बता दे की बालू खनन मामले में अजय सिंह के रूप में धनबाद के तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है

*ग्रामीण एकता मंच के द्वारा 29 तारीख को सत्याग्रह कार्यक्रम को माइनिंग स्थल से हटकर दूसरी जगह कार्यक्रम करने की माँग को लेकर ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने की प्रेस वार्ता*

धनबाद : पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक 2 नंबर स्थित यात्री सेड मे शुक्रवार को संयुक्त ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष शंभू पासवान ने की.वही श्री पासवान ने प्रेस वार्ता के जरिये बताया कि आगामी 29 सितंबर को ग्रामीण एकता मंच के द्वारा एसएनआर आउटसोर्सिंग के माइनिंग क्षेत्र स्थित महारानी स्थल है उक्त स्थल के पास ग्रामीण एकता मंच का 24 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम है जिसका हमलोग विरोध करते है ग्रामीण एकता मंच माइनिंग स्थल से हटकर किसी दूसरे स्थान पर धरना दे . कियोकि ग्रामीण एकता मंच का जिस जगह पर धरना का कार्यक्रम है उक्त स्थल के समीप मजदूरों का मेस चलता है 500मजदूरों को दिक्कत हो सकती है विवाद होने की भी आशंका है. अगर फिर भी ग्रामीण एकता मंच माइनिंग स्थल पर धरना देती है तो संयुक्त ग्रामीण मोर्चा सत्याग्रह कार्यक्रम का विरोध करेगा..

पूर्व मे ग्रामीण एकता मंच ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर खनन स्थल के समीप बने महारानी स्थल को हटवाने का निराधार आरोप लगा लोगो को भर्मित कर रहे .मगर संयुक्त ग्रामीण संघर्ष मोर्चा ने मीडिया को बताया कि महारानी स्थल को कभी नही हटाया जाएगा ग्रामीण एकता मंच के लगाए गए आरोपों को बे बुनियाद बताया

केंदुआ, कुमार मंगलम स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट में WRC बोर्रागढ़ बने विजेता

केंदुआ, कुमार मंगलम स्टेडियम में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुकाबला शिमला बहाल युथ एम बोर्रागढ़ WRC क्लब के बिच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के बीच टाइम आउट तक कांटे का टक्कर देखने को मिला जिसके बाद ट्राई बेकर मे WRC बोर्रागढ़ ने शिमला बहाल को 4/3 से पराजित किया

oplus_0

 

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी लाल बाबू सिंह के भाई कुंभनाथ सिंह ने खिलाड़ियों को उत्साहित किया उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर आगे की भविष्य के कामना की वही समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिमला बहाल के कुमार मंगलम स्टेडियम  पहुंचने पर  मेरी बचपन  की यादें  ताज़ा होगई है पढ़ाई के साथ साथ  इस ग्राउंड में खेला भी करते थे लेकिन आज ग्राउंड की  स्थित देखकर तरस आ रहा है  अगर जनता का आशी र्वाााद मिला तो ग्राउंड का सौंदर्यकरण किया जायेगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजाद खान रूपु खान मिथुन यादव रामरतन राम सोनू खान सेंकी. इत्यादि लोग उपस्थित थे

धनबाद, तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण घर गिरा बाल बाल बचे परिजन

धनबाद,लगातार तीन दिनों से हो रही मुसलधार बारिश के कारण आज सुबह 5 बजे केंदुआडीह नीमतल्ला ए बी सेक्शन बस्ती में महावीर कुमार का घर गिर गया जिसमें उसकी पत्नी एवं साला और दो बच्चे सहित कूल पांच लोग मलवे दब गए मलबे गिरने से तेज आवाज हुआ जिससे सुनकर आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और मलवे को हटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हालकी घटना मे परिजनों को ज्यादा चोट नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ,

 

दीवाल गिरने से उनके खाने-पीने एवं घर के सारा सामान बर्बाद हो गया घटना की सूचना मिलते ही धनबाद विधायक राज सिन्हा बिना समय गवाएं पीड़ित परिवार से मिलकर उनके खाने-पीने की व्यवस्था एवं कुछ आर्थिक मदद किए साथ ही धनबाद के अंचला अधिकारी एवं बीसीसीएल के महा प्रबंधक को फोन करके आपदा की तहत मदद दिलवाने की भी बात कही. वही पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा रावत ने भी उच्च अधिकारियों से बात करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया