पूटकी.धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक

पुटकी (धनबाद) : बुधवार को धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से भागाबांध में, कांग्रेस नेता गुड्डू खान आवासीय कार्यालय के समीप एक बैठक का कार्यक्रम रखा गया.कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र पासवान ने किया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की विस्तृत जानकारी दी और आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। साथ ही बताया कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

 

oplus_0

कार्यक्रम में , कय्यूम खान, गुड्डू खान, अक्षयवर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष निवास रजवार, जितेन्द्र शर्मा, केंदुआ करकेंद नगर अध्यक्ष नवीन पासवान, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रवक्ता सिकन्दर ए आजम, धनबाद प्रखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज उर्फ टीपू और रोहन चौधरी, अभिषेक दुबे,टिंकू अंसारी,निसार आलम,चंदन बावरी ,धीरज पासवान, पवन रजक,सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

पूटकी.धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक

पुटकी (धनबाद) : बुधवार को धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से भागाबांध में, कांग्रेस नेता गुड्डू खान आवासीय कार्यालय के समीप एक बैठक का कार्यक्रम रखा गया.कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र पासवान ने किया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की विस्तृत जानकारी दी और आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया

 

o

 

। साथ ही बताया कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में , कय्यूम खान, गुड्डू खान, अक्षयवर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष निवास रजवार, जितेन्द्र शर्मा, केंदुआ करकेंद नगर अध्यक्ष नवीन पासवान, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रवक्ता सिकन्दर ए आजम, धनबाद प्रखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज उर्फ टीपू और रोहन चौधरी, अभिषेक दुबे,टिंकू अंसारी,निसार आलम,चंदन बावरी ,धीरज पासवान, पवन रजक,सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

पूटकी.धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक

पुटकी (धनबाद) : बुधवार को धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से भागाबांध में, कांग्रेस नेता गुड्डू खान आवासीय कार्यालय के समीप एक बैठक का कार्यक्रम रखा गया.कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र पासवान ने किया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की विस्तृत जानकारी दी और आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया

 

 

। साथ ही बताया कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में , कय्यूम खान, गुड्डू खान, अक्षयवर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष निवास रजवार, जितेन्द्र शर्मा, केंदुआ करकेंद नगर अध्यक्ष नवीन पासवान, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रवक्ता सिकन्दर ए आजम, धनबाद प्रखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज उर्फ टीपू और रोहन चौधरी, अभिषेक दुबे,टिंकू अंसारी,निसार आलम,चंदन बावरी ,धीरज पासवान, पवन रजक,सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

केंदुआ बाजार में पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का चतुर्थ दिवस ।  

केन्दुआ बाजार में पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का चतुर्थ दिवस ।

 

कथा पांडाल में पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर केन्दुआ थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ श्री प्रमोद कुमार पांडे जी पधारे ।और व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने कथा का भावपूर्वक श्रवण किया। इस दौरान हरिदास जी ने भजन प्रस्तुत किया। वहीं श्री प्रमोद कुमार पांडे जी ने प्रेरणादायक दो शब्दो से उपस्थित भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने धर्म, संस्कार और भक्ति के महत्व को सरल शब्दों में समझाते हुए सभी को आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

 

ध्रुव जी के जीवन से हमें यह गहन शिक्षा मिलती है कि जीवन में आने वाला अपमान, कष्ट या अस्वीकार भी हमारे उत्थान का कारण बन सकता है—यदि हम उसे सही दिशा दे दें। मात्र पाँच वर्ष की आयु में जब सौतेली माता के वचनों से उनका हृदय आहत हुआ, तब उन्होंने निराश होने के बजाय भगवान की शरण लेने का संकल्प किया। आयु छोटी हो या परिस्थितियाँ विपरीत, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मन अटल हो, तो सफलता निश्चित है।

 

प्रह्लाद जी का जीवन हमें अडिग भक्ति, निर्भयता और क्षमा की महान शिक्षा देता है। प्रह्लाद बचपन से ही भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे। जब उनके पिता ने उन्हें भगवान का स्मरण छोड़ने के लिए अनेक प्रकार के कष्ट दिए—अग्नि, विष, हाथी, सर्प—तब भी प्रह्लाद का विश्वास तनिक भी डिगा नहीं। इस प्रसंग से पहली शिक्षा मिलती है कि सच्ची भक्ति परिस्थितियों पर निर्भर नहीं होती। चाहे घर में विरोध हो या संसार में संकट, यदि मन भगवान में स्थिर है तो कोई भी शक्ति भक्त का कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

 

सृष्टि का प्रारंभ परमपिता परमात्मा की दिव्य इच्छा से हुआ। जब चारों ओर केवल अंधकार और जल ही जल था, तब भगवान ने अपनी योगमाया से सृष्टि रचना का संकल्प किया। भगवान की नाभि से कमल प्रकट हुआ, जिस पर ब्रह्मा जी प्रकट हुए। प्रारंभ में उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि वे कौन हैं और कहाँ से आए हैं। तब उन्होंने तप किया और भगवान की कृपा से सृष्टि रचना का ज्ञान प्राप्त किया।यह सृष्टि केवल भौतिक निर्माण नहीं, बल्कि ईश्वर की दिव्य लीला है। मानव जीवन का उद्देश्य केवल भोग नहीं, बल्कि इस सृष्टि के रचयिता को पहचानना और उनके प्रति कृतज्ञ रहना है।

 

भगवान हर जगह विराजमान हैं—कण-कण में, हमारे भीतर और बाहर भी। वे केवल मंदिरों तक सीमित नहीं, बल्कि सृष्टि के प्रत्येक अंश में व्याप्त हैं।भगवान कहते हैं कि वे सबके हृदय में स्थित हैं और सभी को उनके कर्मों के अनुसार मार्ग देते हैं। इसका अर्थ यह है कि भगवान बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि हमारे सच्चे मन, निष्कपट भाव और श्रद्धा को देखते हैं। यदि हमारा मन निर्मल हो, भावना सच्ची हो और कर्म पवित्र हों, तो हमें हर जगह भगवान का अनुभव होने लगता है।

 

आज के समाज में धर्म से दूरी बढ़ने के कारण संस्कारों की भी कमी स्पष्ट दिखाई देने लगी है। जब जीवन से धर्म का आधार हटता है, तो आचरण, मर्यादा और पारिवारिक मूल्यों में भी गिरावट आने लगती है। श्रीमद्भगवद्गीता और रामायण, हमें आदर्श जीवन का मार्ग दिखाते हैं। इन ग्रंथों में बताया गया है कि जब मनुष्य धर्म का पालन करता है, तब परिवार, समाज और राष्ट्र सब मजबूत बनते हैं।इस कथा को सफल करने में सुधीर ठाकुर,मनोज रवानी दुलारी, संंजय ताम्रकार रेणु देवी, सुजीत ठाकुर पुनम देवी,अमित ठाकुर सोनाली देवी,दीपक ताम्रकार गुड़िया देवी,सोनू कुमार रेखा देवी ,गंगा प्रसाद गुप्ता, राजेश ताम्रकार,सुनिल कुमार शर्मा,सुजल कुमार,विनोद ताम्रकार,निखिल चौरसिया,अमित ताम्रकार, आदित्य गुप्ता,विक्रात रवानी,आलौक ताम्रकार चन्दन पौदार धीरज साव,आदि समस्त केन्दुआ बाजार नगर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

कल दिनांक 23 /03/2026 दिन सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव बहुत धुमधाम से मनाया जाएगा

केन्दुआ बाजार में पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस 

केन्दुआ बाजार में पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस

 

आज माता-पिता स्वयं शास्त्रों के विरुद्ध आचरण करते हैं, लेकिन अपेक्षा करते हैं कि उनकी संतान धर्मपरायण, संस्कारी और सफल बने। जैसे शास्त्रों में कहा गया है — “बाढ़े पुत्र पिता के धर्मा, खेती बुझे अपन कर्मा” अर्थात् जैसे खेती अपने परिश्रम से लहलहाती है, वैसे ही संतान अपने माता-पिता के धर्म और कर्मों से आगे बढ़ती है। माता-पिता स्वयं मदिरापान, मांसाहार और अशोभनीय व्यवहार में लिप्त रहते हैं, परंतु चाहते हैं कि उनका पुत्र या पुत्री आदर्श, धर्मात्मा और सफल बने। हर मां-बाप को चाहिए कि वे अपने आचरण को शुद्ध करें और परिवार में प्रेम, संयम तथा धर्म का वातावरण बनाएं। जब माता-पिता स्वयं धर्म के मार्ग पर चलेंगे, तभी उनकी संतान सच्चे अर्थों में सुखी, सफल और संतुष्ट जीवन जी सकेगी।

 

जब तक जीवन में धर्म—अर्थात् सदाचार और कर्तव्यबोध—को स्थान नहीं दिया जाएगा, तब तक केवल भौतिक समृद्धि परिवार को एक नहीं रख सकती। आवश्यकता है कि घर में पुनः संस्कारों का दीप जलाया जाए, प्रतिदिन कुछ समय ईश्वर-स्मरण, पारिवारिक संवाद और बड़ों के आशीर्वाद के लिए निकाला जाए। जब धर्म जीवन का आधार बनेगा, तब ही परिवारों में प्रेम, एकता और स्थायी सुख का वातावरण स्थापित होगा।

 

जिस घर में बड़े-बूढ़े प्रसन्न रहते हैं, वही घर सच अर्थों में उन्नति करता है। बुजुर्ग केवल परिवार के सदस्य नहीं होते, वे उस घर की जड़ और आधार होते हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन की सीख परिवार को दिशा देती है। जब घर में बड़ों का सम्मान होता है, उनकी बात सुनी जाती है और उन्हें प्रेम व आदर दिया जाता है, तो वहाँ स्वाभाविक रूप से शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

 

बिना सत्संग के हमारे बच्चे संस्कारी नहीं बनेगे। सत्संग से बच्चों के भीतर श्रद्धा, विनम्रता, बड़ों का सम्मान, संयम और कर्तव्यबोध जैसे गुण विकसित होते हैं। जब वे संतों के वचन सुनते हैं, धर्मग्रंथों की कथाएँ जानते हैं और अच्छे लोगों की संगति में बैठते हैं, तो उनके मन में सही और गलत का स्पष्ट भेद उत्पन्न होता है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी संतान सफल ही नहीं, बल्कि सदाचारी और संतुलित भी बने, तो हमें नियमित रूप से उन्हें सत्संग, प्रार्थना और सकारात्मक संगति से जोड़ना होगा। यही उनके उज्ज्वल और संतुलित भविष्य की सच्ची नींव है।इस कथा को सफल करने में सुधीर ठाकुर,मनोज रवानी दुलारी, संंजय ताम्रकार रेणु देवी, सुजीत ठाकुर पुनम देवी,अमित ठाकुर सोनाली देवी,दीपक ताम्रकार गुड़िया देवी,सोनू कुमार रेखा देवी ,गंगा प्रसाद गुप्ता, राजेश ताम्रकार,, सुजल कुमार,विनोद ताम्रकार,निखिल चौरसिया,अमित ताम्रकार, आदित्य गुप्ता,विक्रात रवानी,आलौक ताम्रकार चन्दन पौदार धीरज साव,आदि समस्त केन्दुआ बाजार नगर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

केंदुआ.श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य तुलसी कलश यात्रा का आयोजन

केन्दुआ बाजार में पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य तुलसी कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दिव्य यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर पवित्र कलश धारण कर सहभागी बनीं, वहीं पुरुष, युवा एवं बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम दिवस

किसी भी उत्सव का मूल्य इस बात से तय होना चाहिए कि वह हमारे समाज को क्या दिशा दे रहा है। यदि कोई परंपरा हमारी बहन-बेटियों की गरिमा, सुरक्षा और संस्कारों के विपरीत प्रतीत होती है, तो उसका हमे समर्थन नहीं करना चाहिए। हमें अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मर्यादा और नैतिक शिक्षा को सशक्त बनाना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी चरित्रवान, संवेदनशील और संस्कारवान बने। यही सच्चे अर्थों में समाज और राष्ट्र की रक्षा का मार्ग है।

 

भक्ति मीरा जी के जैसी होने चाहिए। सच्ची भक्ति वही है जिसमें स्वार्थ न हो, दिखावा न हो, केवल प्रेम हो—निर्मल, निष्कपट और अटूट प्रेम। जब भक्त का हृदय पूरी तरह प्रभु को समर्पित हो जाता है, तब हर परिस्थिति में वही नाम, वही स्मरण और वही आनंद रहता है। मीरा ने हमें सिखाया कि भक्ति का अर्थ है पूर्ण समर्पण, अटूट विश्वास और हर हाल में प्रभु का नाम लेना।

 

जिस घर में नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है और उस घर में सुख-शांति और समृद्धि स्वतः आती है। ऐसे घर में कलह कम और सद्भाव अधिक होता है। वहाँ बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होता है, क्योंकि वे सम्मान और संस्कार का वातावरण देखकर बड़े होते हैं। जिस घर में स्त्री सम्मानित, सुरक्षित और प्रसन्न रहती है, वही घर वास्तव में स्वर्ग समान बन जाता है, और वहाँ लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है।

 

अपना दुख संसार वालों को कभी नहीं बताना चाहिए। दुनिया में बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो सामने तो सहानुभूति जताते हैं, पर पीछे से उपहास करते हैं। अपना दुःख सिर्फ गोविन्द से कहना चाहिए , क्योंकि वही अंतर्यामी हैं—आपके हृदय की हर धड़कन, हर आंसू और हर भावना को बिना कहे समझते हैं। संसार के सहारे सीमित हो सकते हैं, पर प्रभु का सहारा असीम होता है। इसलिए संसार से अपेक्षा कम रखें, और अपने विश्वास को प्रभु में दृढ़ रखें। जो गोविंद पर भरोसा करता है, वह कभी अकेला नहीं रहता।

 

अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा अवश्य दें और उन्हें धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। जिस बच्चे के जीवन में धर्म का आधार होता है, उसका चरित्र मजबूत होता है। वह सही और गलत का अंतर समझता है, बड़ों का आदर करता है, छोटों से प्रेम करता है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना सीखता है। धर्म जीवन को दिशा देता है, अनुशासन सिखाता है और कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है।इस कथा को सफल करने में सुधीर ठाकुर,मनोज रवानी दुलारी, संंजय ताम्रकार रेणु देवी, सुजीत ठाकुर पुनम देवी,अमित ठाकुर सोनाली देवी,दीपक ताम्रकार गुड़िया देवी,सोनू कुमार रेखा देवी ,गंगा प्रसाद गुप्ता,जगदीप ताम्रकार,शंकर गुप्ता, राजेश ताम्रकार,नरेश ताम्रकार, सुजल कुमार,विनोद ताम्रकार,निखिल चौरसिया,दीपक ताम्रकार,धीरज साव,आदि समस्त केन्दुआ बाजार नागर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

धनबाद.वार्ड 11 के पार्षद बद्री रविदास ने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे तीसरी संतान के आरोपों का किया खंडन*

*वार्ड 11 के पार्षद बद्री रविदास ने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे तीसरी संतान के आरोपों का किया खंडन*

 

केंदुआ : धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 11 से नवनिर्वाचित पार्षद बद्री रविदास ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से विरोधियों द्वारा लगाए गए तीसरी संतान के आरोपों को पूरी तरह निराधार,भ्रामक और विद्वेषपूर्ण बताया है.बद्री रविदास ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग को दिए गए उनके चुनावी हलफनामे में दो ही संतानों का उल्लेख है जो पूर्णतः सत्य है.विरोधियों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे तीसरा संतान नियम के तहत पद रद्द कराने की कोशिश एक हताशा भरा कदम है. जिस बालक सिद्धार्थ रंजन को आधार बनाकर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बद्री रविदास की संतान नहीं है. बालक के पिता अमित रविदास निवासी- बगानधौड़ा, कुमारधुबी हैं, जो बद्री रविदास के साढू हैं.अस्पताल के दस्तावेजी प्रमाण: सिद्धार्थ रंजन का जन्म 22/11/2018 को केंदुआडीह के सरकारी अस्पताल में हुआ था। अस्पताल के आधिकारिक अभिलेखों में माता का नाम ललिता देवी और पिता का नाम अमित रविदास दर्ज है,

 

 

जिसे प्रशासन द्वारा सत्यापित किया जा सकता है. बद्री रविदास ने सीधे तौर पर चुनाव में पराजित प्रत्याशी प्रहलाद कुमार, राजेश विश्वकर्मा और उनके सहयोगियों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का सहारा लेकर उनकी छवि धूमिल करने और क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है.इस संबंध में बद्री रविदास ने उपायुक्त धनबाद, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी पुटकी को विधिवत आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है

धनबाद.वार्ड 11 के पार्षद बद्री रविदास ने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे तीसरी संतान के आरोपों का किया खंडन*

*वार्ड 11 के पार्षद बद्री रविदास ने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे तीसरी संतान के आरोपों का किया खंडन*

केंदुआ : धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 11 से नवनिर्वाचित पार्षद बद्री रविदास ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से विरोधियों द्वारा लगाए गए तीसरी संतान के आरोपों को पूरी तरह निराधार,भ्रामक और विद्वेषपूर्ण बताया है.बद्री रविदास ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग को दिए गए उनके चुनावी हलफनामे में दो ही संतानों का उल्लेख है जो पूर्णतः सत्य है.विरोधियों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे तीसरा संतान नियम के तहत पद रद्द कराने की कोशिश एक हताशा भरा कदम है. जिस बालक सिद्धार्थ रंजन को आधार बनाकर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बद्री रविदास की संतान नहीं है. बालक के पिता अमित रविदास निवासी- बगानधौड़ा, कुमारधुबी हैं

 

, जो बद्री रविदास के साढू हैं.अस्पताल के दस्तावेजी प्रमाण: सिद्धार्थ रंजन का जन्म 22/11/2018 को केंदुआडीह के सरकारी अस्पताल में हुआ था। अस्पताल के आधिकारिक अभिलेखों में माता का नाम ललिता देवी और पिता का नाम अमित रविदास दर्ज है, जिसे प्रशासन द्वारा सत्यापित किया जा सकता है. बद्री रविदास ने सीधे तौर पर चुनाव में पराजित प्रत्याशी प्रहलाद कुमार, राजेश विश्वकर्मा और उनके सहयोगियों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का सहारा लेकर उनकी छवि धूमिल करने और क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है.इस संबंध में बद्री रविदास ने उपायुक्त धनबाद, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी पुटकी को विधिवत आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है

पूटकी.डैफोडिल्स‌ एकेडमी ओर डैफोडिल्स बचपन, करकेंद, में वार्षिकोत्सव समारोह

डैफोडिल्स‌ एकेडमी ओर डैफोडिल्स बचपन, करकेंद, में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य एवं मनमोहक आयोजन सुसंपन्न हुआ |इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जी.सी. साहा, जी. एम . पी. बी एरिया, पुटकी

,-ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई | कार्य -क्रम का‌ शुभारंभ गणेश वंदना, वंदेमातरम (राष्ट्रीय गीत) राष्ट्र -गान तथा शंख ध्वनि के साथ किया गया |इस हर्षमय मौके पर विद्यालय संस्थापक स्व -चंडी चरण बनर्जी (चंडी सर),भूतपूर्व गणित शिक्षक, पुटकी उच्च विद्यालय पुटकी को भी स्मरण करते हुए नमन किया गया तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

 

 

तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य आदरणीय श्री तापस बनर्जी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिओ को पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। विशिष्टअतिथिओं में मंट फोर्ट के प्रधानाध्यापक डक्टर प्रशांत किशोर, वाकर हुसेन, थाना प्रभारी, पुटकी पुलिस स्टेशन, पी.एस .ए के प्रदेश अध्यक्ष योगेश सर,जिलाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी सर, रेणु चावडा,प्रधानाध्यापक बचपन ,धनबाद, काशीनाथ चटर्जी सर, डी.के .सेन, भूतपूर्व, प्रोफेसर, गोविंदपुर ,कलेज, रंजीत सिंह, अध्यक्ष ग्रामीण एकता मंच, ए.के .मिश्रा,भूतपूर्व गणित शिक्षक, डी.ए.वी अलकुसा, अनिल सिंह,उपाध्यक्ष ग्रामीण एकता मंच उपस्थित थे एवं सभी ने अपना अपना बातो को रखें।

छात्राओं ‌के द्वारा सुस्वागतम ‌गायन एवं नृत्य से उपस्थित जनमानस एवं मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का स्वागत एवं अभिनन्दन किया |इस भव्य कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की‌ ऐसी प्रस्तुति पेश किया जिससे उपस्थित जनमानस ने भूरि भूरि प्रशंसा की एवं प्रत्येक प्रस्तुति में करतल ध्वनि से विद्यार्थियों ‌के हौसले को आफजाई किया | इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ‌में प्रतिभागियों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक तथा आध्यात्मिक विधाओं पर आधारित संगीत एवं नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति की गई |जैसे शिव तांडव नृत्य, महिषासुरमर्दिनी नृत्य आदि इसके अलावा भारतीय सभ्यता और संस्कृति की गरिमा को परिलक्षित कराने वाली नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति की गई |इसके अलावा झारखंडी नृत्य, आदिवासी नृत्य का भी अद्भुत एवं अनोखा संगम देखने को मिला |इस भव्य कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिसर में झिलमिल सितारों जैसी रोशनी विद्यालय की सौंदर्यता में चार चांद लगा रहे थे |विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक गण एवं शिक्षिकाओं तथा छात्र/छात्राओं के द्वारा सादगी, अनुशासनप्रियता का बेमिसाल उदाहरण पेश किया गया |इस भव्य आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा माननीय मुख्य अतिथि , महोदय ने अपने सारगर्भित संबोधन के द्वारा किया तथा विद्यालय के चतुर्दिक एवं उज्ज्वल भविष्य ‌की कामना की

धनबाद.वार्ड 12 कि पार्षद प्रत्याशी सुनीता देवी ने बुधवार किया को केंदुआ में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 वार्ड 12 कि पार्षद प्रत्याशी सुनीता देवी ने बुधवार को केंदुआ में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान कर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना और शाम को एटवाल नीमतला में जनसभा की.उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास का काम नहीं हुआ है लोग सड़क बिजली स्ट्रीट लाइट नाली जैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित है.

 

जनता का भारी समर्थन मिला रहा है.लोगों का स्नेह, विश्वास और उत्साह यह साफ़ दर्शाता है कि जनता उम्मीद भरी नज़रों से मेरी ओर देख रही है.जनता का यह भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है. इस बार 12 नंबर वार्ड में बदलाव दिख रहा है.लोगो से चुनाव चिन्ह ब्लेक बोड छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील करते हुए कहा की जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड में विकास का दिखेगा. वही जीतू पासवान ने भी लोगों से सुनीता देवी के पक्ष मतदान करने की अपील की साथ ही पूर्व पार्षद पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड 12 मे विकास के नाम पर लोगों को भ्रमित किया गया हैअब जनता परिवर्तन की मूड में है

 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवान दास शर्मा. कुंदन श्रीवास्तव. उपेंद्र श्रीवास्तव रूपा देवी जीतू पासवान संतोष पासवान इत्यादि लोग उपस्थित थे