धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अग्नि प्रभावित केंदुआ बासदेवपुर खटाल 4 नंबर क्षेत्र का किया दौरा

धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अग्नि प्रभावित केंदुआ बासदेवपुर खटाल 4 नंबर क्षेत्र का दौरा

धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अग्नि प्रभावित केंदुआ बासदेवपुर खटाल 4 नंबर क्षेत्र का दौरा किया, एम ग्रामीणों से मिल हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया कहा केंदुआ 4 नंबर की स्थिति काफी दयनीय है, यहाँ के लोग मौत के मुहाने में रह रहे इसका जिमवार बीसीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी है वह डीजीएमएस के नियमो को ताक पर रख कर खनन कार्य किया, जिसका नतीजा केंदुआ 4 नंबर बस्ती एए लोगो को भुगतना पड़ रहा। बीसीसीएल प्रबंधन एक साजिश के तहत लोगो को उजाड़ने का काम कर रहे है,जो उचित नही है, सरकार लोगों को समुचित मूलभूत सुविधा एम मुआवजा के साथ अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को पुनर्वास करे।

 

 

 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान उपाध्यक्ष अनु पासवान लक्ष्मण तिवारी गोपाल भुवानिया अविनाश तिवारी राधेश्याम शर्मा विजय पासवान अनवरी खातून प्रीतम रवानी जाहिर अंसारी आसिफ रजा अरविंद कुमार सैनी सूरत रवानी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

धनबाद ए एस जी अस्पताल के द्वारा देश के सभी 48 अस्पतालो मे सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन (11-17 जनवरी) तक किया जा रहा है।

ए एस जी अस्पताल के द्वारा देश के सभी 48 अस्पतालो मे सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन (11-17 जनवरी) तक किया जा रहा है।

धनबाद मे इस आयोजन का शुभारंभ जिला परिवहन पधाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा श्री रुपेश सिन्हा, श्री मास्टर साहेब, श्री अखिलेश सिंह, श्री उपेंद्र सिंह (जनता मजदूर संघ कुन्ती गुट), डॉक्टर कुन्दन कुमार सिंह (मेडिकल डायरेक्टर, ए एस जी अस्पताल, धनबाद) के द्वारा की गई। इस आयोजन में एक मोटर साइकिल रैली निकाल कर लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई एवं सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मोटर साईकिल रैली का आयोजन जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश सिंह एवं श्री रूपेश सिन्हा जी के द्वारा हरी झंडी दिखा कर की गई।

 

 

ए एस जी अस्पताल के प्रबन्धक मुकुल कुमार मिश्रा ने बताया, ए एस जी अस्पताल इस वर्ष *सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा* के थीम पर यह सप्ताह मना रही है। पूरे हफ्ते मे शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर ए एस जी अस्पताल के सदस्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। इसके साथ ही शहर के अलग अलग हिस्सों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अवधेश राय, का भी सराहनीये योगदान रहा।

पुटकी ,कोट फीस में बढ़ोतरी को लेकर भागाबान्ध में युवा संघर्ष समिति का पत्रकार वार्ता

पुटकी ,कोट फीस में बढ़ोतरी को लेकर भागाबान्ध में युवा संघर्ष समिति का पत्रकार वार्ता

भागाबान्ध आदर्श नगर स्थित युवा संघर्ष समिति ने अपने आवासीय कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता रखी जिसमें युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष मिथुन यादव ने कहां की कोट फीस फीस में बढ़ोतरी को लेकर हम लोग इसका विरोध करते हैं क्योंकि इस तरह की वृद्धि से गरीब तबके के लोगों में काफी असर पड़ेगा उन्होंने कहा कि कोर्ट फीस वृद्धि को लेकर ना तो पक्ष के लोग कुछ बोलने को तैयार है और ना ही विपक्ष के लोग बोलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा बार एसोसिएशन के समर्थन में हैं। अगर जल्द ही इस पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को भी तैयार हैं।

 

इस कार्यक्रम में चंदन सोनू रामप्रवेश कल्लू महेश महतो छोटू रूपु इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी अखिल भारतीय परिसंघ अनुसूचित जाति /जनजाति महिला विंग के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी के द्वारा लोयाबाद कोक प्लांट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सावित्रीबाई फुले जी का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया

,पुटकी अखिल भारतीय परिसंघ अनुसूचित जाति /जनजाति महिला विंग के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी के द्वारा लोयाबाद कोक प्लांट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सावित्रीबाई फुले जी का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसका संचालन छोटू राम ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिसंघ महिला विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतांजलि बरुआ एम गुड़िया देवी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया

 

 

 

वही परिसंघ के गीतांजलि बरुआ जी ने कहां की सावित्रीबाई फुले का योगदान कभी भी नहीं भुलाया जा सकता सकता है। लोगो से अपील करते हुए कहा कि लोग शिक्षित बनो ताकि सावित्रीबाई फुले की तरह देश का नाम रोशन हो ,वही परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने कहा कि सावित्री बाई फुले जयंती पर नमन करती हूं। उनके द्वारा किए गए कार्यों की याद किया और कहां की सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले की जयंती पर हमलोग शपथ लेते हैं की उनके द्वारा बताए गए नक्शे कदम पर हम लोग को चलने की जरूरत है। साथी उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा की राज्य में जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रही है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक जाते हैं फिर भी जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाती है वही प्रखंड कार्यालय के अधिकारी 1932 का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ लेते हैं अगर जल्द ही जाती प्रमाण पत्र पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे। कार्यक्रम के बाद परिषद के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल भी वितरण किया और कहा कि जल्द ही बचे हुए लोगों को कंबल दे दिया जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से,,पुटकी अखिल भारतीय परिसंघ अनुसूचित जाति /जनजाति महिला विंग के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी के द्वारा लोयाबाद कोक प्लांट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सावित्रीबाई फुले जी का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसका संचालन छोटू राम ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिसंघ महिला विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतांजलि बरुआ एम गुड़िया देवी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया वही परिसंघ के गीतांजलि बरुआ जी ने कहां की सावित्रीबाई फुले का योगदान कभी भी नहीं भुलाया जा सकता सकता है। लोगो से अपील करते हुए कहा कि लोग शिक्षित बनो ताकि सावित्रीबाई फुले की तरह देश का नाम रोशन हो ,वही परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने कहा कि सावित्री बाई फुले जयंती पर नमन करती हूं। उनके द्वारा किए गए कार्यों की याद किया और कहां की सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले की जयंती पर हमलोग शपथ लेते हैं की उनके द्वारा बताए गए नक्शे कदम पर हम लोग को चलने की जरूरत है। साथी उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा की राज्य में जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रही है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक जाते हैं फिर भी जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाती है वही प्रखंड कार्यालय के अधिकारी 1932 का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ लेते हैं अगर जल्द ही जाती प्रमाण पत्र पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे। कार्यक्रम के बाद परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल भी वितरण किया।मौके पर छोटू राम, भानु प्रताप,सुनीता देवी, निवास रजवार भुनेश्वर रविदास, मनीषा सिंह, कुसुम देवी,जयप्रकाश पासवान, सुनील रजवार, प्रेम मंडल, शिव शंकर पासवान, राजू रविदास रणधीर कुमार,देवेंद्र पासवान वंशीधर राम उमा देवी उपस्थित थे.

पुटकी, अखिल भारतीय परिसंघ के अनुसूचित जाति महिला विंग के द्वारा सावित्रीबाई फुले का जयंती मनाने का लिया गया निर्णय

,पुटकी अखिल भारतीय परिसंघ अनुसूचित जाति महिला विंग के द्वारा लोयाबाद कोक प्लांट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सावित्रीबाई फुले जी का जयंती समारोह सोमवार को मनाया जाएगा जिसकी जानकारी परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने अपने आवासीय कार्यालय में एक बैठक कर बताया।

 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिसंघ महिला विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतांजलि बरुआ उपस्थित होंगे। साथ में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छोटू राम प्रदेश उपाध्यक्ष बाल गोविंद राम बाल संरक्षण आयोग से रुचि कुजुर जिला अध्यक्ष महिला विंग सुनीता देवी एवं श्री निवास रजवार इस कार्यक्रम को शिरकत करेंगे साथ में परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती गुड़िया देवी गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल भी वितरण करेगी।

पुटकी ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष बबलू सिंह ने गांधीग्राम में मनाया दिव्यांग के साथ पिकनिक

ंपुटकी–नव वर्ष के मौके पर जब लोग अपने परिजनों वह मित्रों के साथ पिकनिक मनाने किसी पर्यटक स्थल पर गए थे या फिर अपने परिवार के साथ नव वर्ष का आनंद उठा रहे थे उस समय ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह अपने सदस्यों के साथ करकेनद गांधीग्राम दिव्यांग रोगी के साथ पिकनिक मना रहे थे दिव्यांग रोगियों के साथ नव वर्ष मनाने की इस पहल ने समाज को एक नई दिशा मिलती है समिति के सदस्यों के द्वारा लगभग 15 वर्षों से इस प्रकार का कार्य करते आ रहे है अब यह दिव्यांग परिवार ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष श्री सिंह के परिवार के रूप में जाना जाता

 

 

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह, राजेश भारती, नरेश भारती, तापस बनर्जी, भोला शर्मा, उत्पल झा, विनोद सिंह, धीरज कुमार पासवान, दिलीप सिंह, नागेश्वर चौधरी, सागर कुमार संजय चौहान, सुभाष पासवान, दीपक सिंह, अवध सिंह, विनोद रवानी, बावला रवानी, संजय पासवान, विकास चौधरी, गौरव पांडे, अंकित कुमार

धनबाद भाजपा नेता जयराम दास ने सिंदरी विधायक इंदरजीत महतो की पत्नी श्रीमती तारा देवी से की मुलाकात

धनबाद नगर निगम महापौर का सीट (SC) आरक्षित होने पर भाजपा नेता श्री जयराम दास इस बार महापौर प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हैं इसी क्रम में आज सिंदरी विधायक श्री इन्द्रजीत महतो की पत्नी श्रीमती तारा देवी से औपचारिक मुलाकात कर धनबाद नगर निगम पर चर्चा हुई।

 

 

 

बता दे श्री जयराम दास महापौर प्रत्याशी के रूप में लगातार अपने लोगों,नेताओं और माननीय जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क अभियान में लगे हैं। श्री जयराम दास ने कहा धनबाद में सड़क,नाली,पानी, शौचालय निर्माण स्वस्थता में धनबाद अव्वल नंबर में होगा नगर निगम के हर गली मोहल्ले और सड़क को स्ट्रीट लाइट से जोड़ा जाएगा। साथ में भाजपा नेता पवन दास, और रामप्रसाद दास शामिल थे।

पुटकी पांडर कनाली पंचायत में कंबल वितरण

पुटकी, पांडर कनाली पंचायत के लोयाबाद कोक प्लांट में आज पंचायत समिति सदस्य पूजा देवी के तरफ से अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने ठंड को देखते हुए गरीब असहाय 50 लोगो के बीच कंबल वितरण किया

 

 

वही गुड़िया देवी ने कहा कि ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण पंचायत समिति सदस्य द्वारा किया जा रहा है ताकि ठंड से बचा जा सके। जल्द ही बचे हुए लोगो को कंबल वितरण कर दिया जाएगा वही कमल वितरण होने से आसपास के लोगों में खुशी देखी गई इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीनिवास रविवार का योगदान सराहनीय रहा उन्होंने कहा कि जन सेवा सबसे बड़ी सेवा है

पुटकी, पांडर कनाली पंचायत के लोयाबाद कोक प्लांट में आज पंचायत समिति सदस्य पूजा देवी के तरफ से अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने ठंड को देखते हुए गरीब असहाय 50 लोगो के बीच कंबल वितरण किया

 

 

 

वही गुड़िया देवी ने कहा कि ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण पंचायत समिति सदस्य द्वारा किया जा रहा है ताकि ठंड से बचा जा सके। जल्द ही बचे हुए लोगो को कंबल वितरण कर दिया जाएगा कंबल वितरण होने से आसपास के लोगों में खुशी देखी गई वही इस कार्यक्रम में निवास रजवार का योगदान भी सराहनीय रहा

सिजुआ ,बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 स्थित 22/12 बस्ती में हुआ भू-धंसान* *बाइक हुआ जमींदोज बाल बाल बचे लोग दो हजार की आबादी खतरे में*

*बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 स्थित 22/12 बस्ती में हुआ भू-धंसान*
*बाइक हुआ जमींदोज बाल बाल बचे लोग दो हजार की आबादी खतरे में*

,धनबाद सिजुआ एरिया 5 के 22/12 बस्ती में बीते रात तेज आवाज के साथ भू धसान होने से बस्ती निवासी वाजिद अंसारी का गैराज आधा घर जमींदोज हो गया गैरेज में रखें उनका बाइक फैशन प्रो भी जमींदोज हो गया। जिसके बाद आसपास बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया

 

 

 

वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि बस्ती के बगल में चल रहे हिलटॉप ट आउटसोर्सिंग कंपनी डीजीएमएस के नियम को ताक पर रखते हुए अपना खनन कार्य कर रही है तेज ब्लास्टिंग के कारण दर्जनों घरों में दरार पर गई है मगर इस पर न तो आउटसोर्सिंग प्रबंधक का ध्यान है और ना ही बीसीसीएल के किसी अधिकारी का कई बार हमने आउटसोर्सिंग प्रबंधक के साथ पुर्नवास को लेकर वार्ता किया मगर आज तक इसका कोई हल नहीं निकल सका हम लोग अपने परिवार वाले के साथ रात जग कर बिताते हैं क्योंकि बस्ती के बगल में चल रहे हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी की तेज ब्लास्टिंग से हम लोग काफी भयभीत हैं ना जाने कब हम और हमारे परिवार जमींदोज हो जाए यह डर हमेशा ही बना रहता है।

हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी डीजीएमएस के नियम को ताक पर रखकर हमेशा ही खनन कार्य करती है क्योंकि इस कार्य में कुछ सफेदपोश लोग भी सम्मिलित होते हैं जो गरीबों के आवाज को पूरी तरह से दबा देते हैं।

एक तरफ बस्ती के लोगों को बीमारी का भी डर सता रहा है क्योंकि ब्लास्टिंग से उठने वाली धुंआ पूरी तरह वातावरण को गंदा कर देती है प्रदूषण के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

अब बस्ती के लोग एकजुट होकर मुख्यमंत्री के पास अपनी फरियाद लगाने की बात कही।

कुछ महीने पूर्व ही 22/12बस्ती में एक मस्जिद जमींदोज हो गया था फिर भी ना तो बीसीसीएल प्रबंधक की नींद खुली और ना ही आउटसोर्सिंग। प्रबंधन के कोई अधिकारी बस्ती के लोगों का हाल जानना उचित समझा।

बस्ती के लोगों में आउटसोर्सिंग प्रबंधक के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है