केंदुआ ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन की ओर से केंदुआ 4 नंबर ईदगाह मैदान में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह ( इजतेमाई निकाह )

केंदुआ ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन की ओर से केंदुआ 4 नंबर ईदगाह मैदान में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह ( इजतेमाई निकाह )कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का सामूहिक विवाह का आयोजन एक नेक कार्य है समाज में एक अच्छा संदेश देने का काम किया है, इस तरह के सामूहिक विवाह सभी जाति धर्म के लोगो को करना चाहिए, और कहा कि समाज के बड़े लोगो को एम पूंजीपतियों को एम समाज के समृद्ध लोगों को एक नजीर पेश करनी चाहिए ना कि हम लोग दहेज लेंगे और ना ही देंगे फिजूलखर्ची से बचेंगे सभी बच्चे बच्चियों को एक समान देखेंगे ।

 

 

 

वही सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम ख्वाजा मोहम्मद मनवर मोहमद आबिद राजा मोहमंद जमील राजन कुरेसी मोहमद फकरुदीनन मोहमंद अफजल खान, निसार अहमद रुस्तम अंसारी समसेर आलम, जयप्रकाश चौहान राम गोपाल भुवानिया जुली बाजी, जुबेर खान अवधेश पासवान श्रीराम चौरसिया गुड्डू खान कयूम खान इत्यादि

मुनीडीह में आर॰पी॰एफ़॰ की टीम ने साइबर में की छपेमरी

मुनीडीह में आर॰पी॰एफ़॰ की टीम ने साइबर में की छपेमरी

पुटकी  : मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत  शनि मंदिर के बग़ल में आर॰पी॰एफ़॰ महुदा रेल्वे  के इन्स्पेकटर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उमा साइबर कैफ़े सह किराना स्टोर में रेलवे टिकट आरक्षण को लेकर छापेमारी हुई , जिसमें आर॰पी॰एफ़॰ को ख़ाली हाथ लोटना पड़ा।

 

 

इन्स्पेकटर अनिल कुमार सिंह ने कहा की हमें अपने विभाग से सूचना मिली थी कीं यहाँ फ़ेक आईड़ी से टिकट बनाने का काम किया जाता है , जिसके बाद जाँच के बाद आरोप निराधार पाया गया , और टीम वापस लौट गई ।

पुटकी, में 34 वर्षीय युवक का  शव घर में फांसी पर लटका मिला

34 वर्षीय युवक का  शव घर में फांसी पर लटका मिला

पुटकी : न्यू कॉलोनी श्रीनगर में 34 वर्षीय युवक सत्येंद्र कुमार चौहान का शव उसके अपने ही निजी घर में फांसी पर लटका पाया गया ।
मृतक पुटकी के प्रसिद्ध लोकगीत गायक स्व विभीषण का मंझला पुत्र था । घटने के समय वह  घर में अकेले था । उसकी पत्नी अपने 2 वर्ष के पुत्र के साथ 15 दिनों पूर्व मैके गई हुई थी ।
महल्ले वालों ने बताया कि बुधवार से ही उसके घर का दरवाजा भीतर से बंद 24 घण्टे बाद महल्ले वालों नव सियाल गुदरी पंचायत प्रतिनिधि विकास सिंह चौधरी  की उपस्थिति में घर खोलने के बाद मृतक का फांसी पर लटका शव देखा गया ।

 

पुखिया प्रतिनिधि द्वारा धनबाद स्थित मृतक के चाचा को घटने सूचना देने के बाद उनके यहां पहुंचते ही शव को उतारा गया और शव देखते ही परिजन चीत्कार कर उठे और माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया ।
फांसी लगाने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया ह
पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है ।

शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में प्रखंड स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता

सिजुआ प्रखंड स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ की महिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को दिया गया सम्मान।
शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज महिला में महाविद्यालय महिला फुटबॉल टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ अरूण कुमार महतो ने सभी खिलाड़ियों को पुष्पमाला,मेडल एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया। गौरतलब हो की प्रो मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में महाविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम,बीबीएम कॉलेज मदईडीह में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इसमें यह टीम विजेता रही। इस टीम ने सेमी फाइनल के बाद फाइनल राउंड में 2-0 से जीत हासिल की एवं ट्रॉफी महाविद्यालय के नाम की है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा की बच्चों ने अपनी प्रतिभा साबित की है। बहुत कम समय के प्रयास और मेहनत से बच्चों ने जीत हासिल किया। खेलकूद का हमारे जीवन में बहुत महत्व है । स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। बच्चे स्वस्थ रहे सकारात्मक रहे तभी पढ़ाई में भी आगे जा सकते हैं ।महाविद्यालय बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका प्रदान करती है।

 

 

मौके पर प्रोo बिरबल महतो, नागेंद्र नाथ महतो, मौकित उद्दीन , रमेश प्रसाद , राखोहरी महतो ,अविनाश कुमार, राकेश कुमार महतो ,मेघनाथ महतो ,कल्पना कुमारी ,राजू महतो, राजकुमार प्रसाद ,कमलाकांत महतो ,पीके ठाकुर ,मनोज कुमार महतो, पंचानन सिंह चौधरी ,दिनेश मद्धेशिया, तेंदुलकर भट्ट ,शेखर महतो ,नेहा कुमारी ,इंदु कुमारी, राजकुमारी ,राहुल कुमार महतो ,मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र प्रसाद, चक्रधर महतो ,शंकर महतो ,फुल मनी देवी ,लालू महतो,शांति देवी, राजवंती देवी ,पंकज कुमार महतो ,प्रदीप कुमार महतो, भुनेश्वर महतो ,गणेश महतो ,दिलीप महतो ,सचिन महतो आदि

पुटकी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सरनासमिति द्वारा खेलकूद का आयोजन

पुटकी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सरना समिति कच्छी बलिहारी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में वार्ड 10 के पूर्व पार्षद देवाशीष पासवान एवं पार्षद प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह उपस्थित हुए, वही देवाशीष पासवान ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी का भी उल्लेख किया कहा कि आज के समय शिक्षा बहुत जरूरी है लोग शिक्षित बने ताकि राज्य एवं देश का नाम रोशन हो सके

 

 

 

।वही उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया एवं उनका हौसला अफजाई किया। इस मौके पर देवासिस उराव। मनोज उरांव कल्लू मोहित उराव। महाबीर ओरांव सपन उरांव राकेश ओरांव मोती उराव।सुमित्रा उराव,

केंदुआ भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेसियों ने निकाला पदयात्रा

केंदुआ करकेंद नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिनांक 10 नवम्बर को दोपहर 3:00 बजे गोधर से केंदुआ सिनेमा हॉल पदयात्रा निकाली गई पदयात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान उपाध्यक्ष अनु पासवान कर रहे थे पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि संतोष सिंह प्रदेश कांग्रेस के नेता रामगोपाल भुवानिया जिला प्रभारी शुभ्रवरण तिवारी प्रो. डी.के सिंह राजू दास मंटू दास प्रभाकर नोनिया आशीष सिन्हा बबलू दास विजय पासवान बंटी दास तुलसी कुमार देवेंद्र दास विक्रम पासवान राजीव झा चंद्रिका चौहान त्रिलोचन चौहान सोनू रवानी अविनाश तिवारी सूरज पासवान रोहित रॉय मोहम्मद शमशेर विकास मलिक राधेश्याम शर्मा सरजू सिंह सुशील ठाकुर एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

 

 

यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी केंद्र सरकार विरोधी नारा लगा रहे थे देश में बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार नफरत बेरोजगारी तथा लोकतांत्रिक संख्या को कमजोर करने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे थे यात्रा के कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद शाह मजदूर नेता जी ददई दुबे पहुंच कर हौसला अफजाई की उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश पर मौन है आज देश उनके कारनामों पर त्राहि-त्राहि कर रहा है प्रेस प्रतिनिधि ने उनसे राज्य के संबंध में प्रश्न किया दुबे जी ने उनका जवाब देकर केंद्र सरकार की नाजायज हरकतों के बारे में विस्तार से बताया।

केंदुआ कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत निकाला पदयात्रा

केंदुआ करकेंद नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिनांक 10 नवम्बर को दोपहर 3:00 भजे गोधर से केंदुआ सिनेमा हॉल पदयात्रा निकाली गई पदयात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान उपाध्यक्ष अनु पासवान कर रहे थे पदयात्रा में P.c.c प्रतिनिधि संतोष सिंह प्रदेश कांग्रेस के नेता रामगोपाल भुवानिया जिला प्रभारी शुभ्रवरण तिवारी प्रो. डी.के सिंह राजू दास मंटू दास प्रभाकर मेनिया आशीष सिन्हा बबलू दास विजय पासवान बंटी दास तुलसी कुमार देवेंद्र दास विक्रम पासवान राजीव झा चंद्रिका चौहान त्रिलोचन चौहान सोनू रवानी अविनाश तिवारी सूरज पासवान रोहित रॉय मोहम्मद शमशेर विकास मलिक राधेश्याम शर्मा सरजू सिंह सुशील ठाकुर एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

 

 

यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी केंद्र सरकार विरोधी नारा लगा रहे थे देश में बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार नफरत बेरोजगारी तथा लोकतांत्रिक संख्या को कमजोर करने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे थे यात्रा यात्रा के समाप्ति के दौरान पूर्व संसद शाह मजदूर नेता जी ददई दुबे पहुंच कर हौसला अफजाई की उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश पर मौन है आज देश उनके कारनामों पर त्राहि-त्राहि कर रहा है प्रेस प्रतिनिधि ने उनसे राज्य के संबंध में प्रश्न किया दुबे जी ने उनका जवाब देकर केंद्र सरकार की नाजायज हरकतों के बारे में विस्तार से बताया।

पुटकी पूर्व सांसद ददई दुबे का भागाबान्ध बसीर मोड में स्वागत

पुटकी पूर्व सांसद ददई दुबे अपने निजी कार्यक्रम में भाग लेने जाने के क्रम में भागाबान्ध बसीर मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आजाद खान ने उनका स्वागत किया एवं संगठन को मजबूत बनाने एम 2024 के चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने की बात पर भी चर्चा हुई। वही पूर्व सांसद ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में आलाकमान अगर हमें धनबाद से टिकट देती है तो मैं चुनाव लडूंगा । उन्होंने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी का भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से सफल होगी।

पुटकी , पुटकी गोपलीचक एरिया 7 स्थित लीप्रोसी कॉलनी में आज सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट स्नेहा, एम सीआईएसएफ इंस्पेक्टर राजलक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो गरीब असहाय लीप्रोसी के बीच कंबल ओर चप्पल का वितरण किया।

 

वही असिस्टेंट कमांडेंट स्नेहा ने कहा कि गुरुपूर्णिमा पर सीआईएसएफ की टीम ने ठंड को देखते हुए कंबल ओर चप्पल वितरण कर रहे ताकि ठंड से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अभी एरिया 7 के कई स्थानों पर भी गरीब असहाय के बीच कंबल वितरण करना है ।

बाइट असिस्टेंट कमांडेंट स्नेहा सीआईएसएफ

आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन

आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन

पुटकी : राज्य सरकार के आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत पांडरकनाली पंचायत सचिवालय में लगे शिविर में विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित आवेदन जमा लिए गए ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सह सिविल जज निताशा बारला,प्रधान सहायक ओमप्रकाश दास,प्रमुख आरती देवी,प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष जितेश सिंह, सदस्य शाहरुख खान उप प्रमुख मनीषा सिंह, मुखिया कुसुम देवी, पूजा कुमारी, गुड़िया देवी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी मधुसूदन पासवान, पंचायत सचिव, झरीलाल महतो, मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश पासवान,  सुबोध कुमार पांडेय,श्री निवाश रजवार, शिवशंकर राय आदि मुख्यरूप से उपस्थित थें ।

 

 

शिविर में  सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, खाद्य सुरक्षा, पशुधन विकास, रोजगार सृजन, मनरेगा, 15 वी वित्त आयोग धोती साड़ी, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण माफी, मतदाता सूची में नामांकन, सुधार, आधार से लिंक, आधार कार्ड, कोविड वैक्सीन आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अलग अलग काउंटरों में लोग सुविधानुसार आवेदन जमा किए ।
मुख्य अतिथि श्रीमती बारला ने कहा कि इन शिविरों के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ आम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना है ।
उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गरीब व जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें सहायता उपलब्ध कराने सम्बन्धी जानकारी देते हुए इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख आरती देवी द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई ।
शिविर में विभिन्न योजनाओं के लगे अलग अलग स्टाल  लगे हुए थे जहां लभूकों की भारी भीड़ जमी हुई थी ।