पुटकी, कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा, में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

धनबाद प्रखंड कोंग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा निवारण महतो की अध्यक्षता में पुटकी धोबनी शिव मंदिर से महतो टोला, धंदाबर, रवानी टोला, दास टोला, उरांव टोला में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया पदयात्रा जोरदार नारेबाजी के साथ हुई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित हुए उन्होंने कहा कि आज देश में जो हालात पैदा हुए हैं देश में आज भूख भय भ्रष्टाचार बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है देश के प्रधानमंत्री जी अपने दोस्तों की मेजवानी में लगे हुए हैं देश की जनता को लेकर उनको कोई सरोकार नहीं है कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच अपने मुद्दों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम कर रही है जनता जो है 2024 में मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी

 

 

 

कार्यक्रम में निवारण महतो ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी और महंगाई से लड़ रहा है और 2 करोड रोजगार देने वाले जो लोग आज कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं देश की जनता इनके विचारों को जान गई है और हम कांग्रेस पार्टी के द्वारा जनता के बीच जाकर सच्चाई बताने का काम कर रहे हैं.

केंदुआ गोधर में शहीद नेपाल रवानी की 33 वॉ श्रद्धांजलि सभा झारखंड आंदोलनकारी के अग्रिम नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

केंदुआ : झारखंड से प्यार करने वाले जो भी लोग हैं वे सभी झारखंडी हैं. झारखंड का निर्माण शहीदों की शहादत से हुआ है.हेमन्त सरकार राज्य की सवा तीन करोड़ नागरिकों की हित में काम कर रही हैं शहीदों के सपनों को साकार करना उनका लक्ष्य हैं.राज्य का निर्माण मात्र एक पड़ाव है. उपरोक्त बातें टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ पार्टी के संचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने गोधर मोड़ मे आयोजित शहीद नेपाल रवानी के 33 वें शहादत दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि सभा में कही.सर्वप्रथम शहीद के प्रतिमा पर उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी और पुत्र अजय रवानी,बिटू रवानी,पिंटू रवानी एवं उनके परिजनो ने फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस दौरान शहीद के पुत्र अजय रवानी ने कहा कि हेमंत सरकार शहीदो के सपने को साकार करने में दिन व रात काम कर रही है.हेमंत सरकार ही शहीदो के परिवार को सम्मान दिलाने का काम करेगी.वही कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक वी के गोयल और धनसार पीओ जी के मेहता ने भी शहीद नेपाल रवानी के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

 

 

 

 

.कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक मन्नान मलिक, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सचिव पवन महतो,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू,झामुमो के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमूल अंसारी,कोंग्रेसी नेता वैभव सिन्हा,टुनटुन यादव,राजेश यादव, संतोष यादव,बजरंग रवानी,जयप्रकाश चौहान, अनु पासवान,ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ़ बबलू सिंह,भूषण महतो,अरुण दास,नंदलाल महतो,शंकर रवानी,समीर रवानी, नीलकंठ रवानी,रामप्रसाद महतो, पिंटू कुमार रवानी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए.सभी ने शहीद के प्रतिमा पर फुलमाला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि शहीद नेपाल रवानी हमेशा ही समाज के दबे कुचले की आवाज़ उठाने का काम किया करते थे.वही मासस के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने मासास के केंद्रीय सचिव हरिप्रसाद पप्पू के नेतृत्व में गोधर मासस कार्यालय से जुलुस निकालकर कार्यक्रम स्थल पहुँच शहीद के प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. चंद्रवंशी विकास ट्रस्ट और मासास के युवा जिलाध्यक्ष जगदीश रवानी ने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ शहीद नेपाल रवानी अमर रहे के नारे लगते हुए जुलुस लेकर गोधर मोड़ पहुंचकर शहीद के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.वही भाजपा नेत्री रागनी सिंह अपने समर्थको के साथ गोधर मोड़ पहुंचकर अमर शहीद नेपाल रवानी के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.उन्होंने कहा की शहीद नेपाल रवानी अपने क्षेत्र में बहुत ही जानेमने और जुझारू नेता थे. वे हमेश अपने क्षेत्र के दबेकुचले और गरीब लोगो की मदद किया करते थे. उनके 33 वे शहादत दिवस पर में कोटिकोटी नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ.मौके पर गोलू रवानी, नवीन पंडित, मोनू पाठक, तमाल राय, अमीर खान,वरुण वर्मा,सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

धनबाद ,संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646वी जयंती समारोह मनाया गया

*संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646वी जयंती समारोह मनाया गया*

आज दिनांक 24 फरवरी 2023 को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646 व जयंती समारोह अम्बेडकर क्लब छोटा खरकबाद के द्वार मना गया कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा से शुरुआत करते हुए गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण नवदीप जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास गुरुओं में गुरु द और अनहोन प्योर जीवन कल में छूछुत भेदभाव को मिटने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया कहीं न ऐसे महापुरुष की जयंती समारोह में आना गौरव की बात है आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के बतातें रास्ते पर चलना है और उन के मार्गदर्शन में हम सभी को आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से हम देश भारत का सपना देख रहे हैं वह पूरा होगा

 

 

 

कार्यक्रम के अध्यक्ष बाबूलाल दास जी ने किया तथा संचालन मंटू दास जी ने किया कार्य क्रम में मुख्य रूप से ऊपर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज धनबाद जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी जी रविदास समाज संघर्ष समिति के संस्थान दिलीप राम जी जोगिंदर सिंह जोगी जी सतपाल सिंह दलाल गंगा बाल्मीकि दिनेश यादव जय भइया सुबल दास प्रेम वचन दास श्री भगवान दास हरिओम कुमार राजू दास विजय दास राम प्रसाद दास अनिल दास महेश दास संजीव दास पप्पू दास शुभम दास जितेन्द्र दास सुजीत दास निर्मल दास सुभाष दास रमेश दास रवि कुमार आदि सैकड़ों की सांख्य में महिलाएँ पुरुष अपस्थित थे. कार्यक्रम मंटू दास एव बब्लू दास के नेतृत्व मे हुआ

हिलटॉप आउटसोर्सिंग का काम बंद होने से मजदूरों में आक्रोश,प्रदर्शन कर जताया विरोध*

*आउटसोर्सिंग का काम बंद होने से मजदूरों में आक्रोश,प्रदर्शन कर जताया विरोध*

केंदुआ : गोंन्दुडीह कोलियारी में संचालित हिलटॉप हाईरइज प्रा. लि.आउटसोर्सिंग का काम बंद होने से प्रबंधक द्वारा नो वर्क नो पे का नोटिस लगने के बाद वहाँ पर कार्यरत करीब पांच सौ मजदूरों ने टुंडी विधायक एवं बाघमारा अंचल पदधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया. मामले के बारे में आउटसोर्सिंग में कार्यरत मजदूरों ने बताया की आउटसोर्सिंग के समीप धोबी कुली गाँव बसा हुआ है.ब्लास्टिंग होने से उनके घरो में दरार पड़ गया है. वहां के लोग सुरक्षित स्थान पर स्थापित के लिए भी तैयार है. जिसके लिए गांव के लोग टुंडी विधायक के पास भी गए थे. उसी के निरीक्षण में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं बाघमारा अंचल पदाधिकारी कमाल किशोर सिंह धोबी कुली गाँव आए और गोंन्दुडीह परियोजना पदाधिकारी टी. पासवान के सामने तुलक फरमान जारी कर माइंस को बंद करा दिया.जिसके बाद कंपनी में कार्यरत करीब 400 वर्कर एवं लोकल सेल के 500 मजदूर अगल बगल गाँव के करीब 5000 लोगों के सामने भुखमरी की समस्या प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हो गई. सामने हिंदुओं का बड़ा पर्व होली आ रहा है.धोबी कुली गांव की समस्या को समाधान निकालने के बजाय इस लोगो ने एक और समस्या खड़ी कर दी. हम जिला प्रशासन और टुंडी विधायक जी से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द धोबी कुली गाँव के लोगो को सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर आउटसोर्सिंग के कार्य को चालू कराएं.ताकी हम मजदूरों का रोजी रोटी सुचारु रूप से चल सके.

 

 

आउटसोर्सिंग प्रबंधक संतोष यादव ने कहा की माइंस को बंद कर दिया गया है. ब्लास्टिंग नहीं होगा तो उत्खनन नहीं होगा. माइंस को बंद कराना उचित नहीं है. जिला प्रशासन एवं टुंडी विधायक को इस समस्या का हल निकालना चाहिए. क्योंकि गांव के लोग भी हमारे कंपनी में काम करते हैं.

केंदुआ भाजपा ओबीसी मोर्चा ने हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

भाजपा ओबीसी मोर्चा रांची ग्रामीण के जिला मंत्री श्री चतुर साहू जी पर हत्या के नीयत से चलाए गए गोली की घटना के विरोध में आज केन्दुआ पुल पर भाजपा ओबीसी मोर्चा केन्दुआ मण्डल द्वारा अपराह्न 5 बजे हेमन्त सोरेन के पुतला जलाया गया इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी में कहा आप लोग दिखते होगे कि आए दिन धनबाद झरिया बाघमारा निरसा आदि सभी जगह गोली बम बाजी हत्या आदि आम बात हो गई अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है या नारा अपराधियों के लिए बिल्कुल ठीक बढ़ती है की हिम्मत है तो हिम्मत है क्योंकि इस सरकार में जनता पस्त है अपराधी मस्त है कोयला पत्थर बालू आदि झारखंड के सभी खनिज पदार्थों में लूट मची हुई

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री राजेश गुप्ता जी केदुआ मंडल के अध्यक्ष गोविंद रावत जी रनजीत यादव जी आनंद खंडेलवाल भोला सिंह बालमुकुंद राम मेघनाथ वर्मा टून्नू यादव राजीव राय भट्ट मिथुन ठाकुर वरुण शर्मा रामू दास मोनू अग्रवाल

धनबाद ,पुटकी में जनता दल यू द्वारा स्वर्गीय अरविंद राय का प्रथम पुण्यतिथि पर पुटकी श्रमिक क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

धनबाद ,पुटकी में जनता दल यू द्वारा स्वर्गीय अरविंद राय का प्रथम पुण्यतिथि पर पुटकी श्रमिक क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
आज जनता दल यू के पूर्व प्रदेश सचिव स्वर्गीय अरविंद राय का प्रथम पुण्यतिथि श्रमिक क्लब पुटकी में श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी स्वर्गीय अरविंद राय की प्रतिमा पर सबसे पहले उनके पुत्र शेखर कुमार राय समेत कई लोगों ने माल्यार्पण किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि अरविंद राय के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। खासकर मुझे राजनीतिक जगत में बहुत क्षति पहुंची है। उनके निधन से पूरे पार्टी मर्माहत है। अरविंद राय हमेशा पार्टी के संगठन को आगे बढ़ाने का काम किए हैं। हमलोग का प्रयास रहेगा उनका जो अधूरा सपना है उस सपना को हम सभी पूरा कर उनके आत्मा को शांति पहुंचा सकते हैं। वही युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान ने बीसीसीएल प्रशासन एवं राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो से मांग करेंगे कि स्वर्गीय अरविंद राय का एक प्रतिमा का स्थापना पुटकी में किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला महामंत्री अक्षेवर प्रसाद तथा संचालन जदयू के धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक ने की।

 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब महतो जिला महामंत्री राजेंद्र राही, समाजसेवी डॉ भक्ति सिंह धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, जिला प्रवक्ता भगवानदास शर्मा उप प्रमुख राजू सिंह बुलबुल राय साधु पासवान अनिल सिन्हा बैजू सिन्हा आदित्य पासवान बैजनाथ भगत उमेश पासवान मनोज सिंह डॉक्टर राजेश राम उत्पल झा अंकित कुमार आदि मौजूद थे

पुटकी,धनबाद बीसीसीएल के 6 नंबर पुटकी कोलियरी में बीती रात अपराधियों के एक दल ने हथियार के बल पर कोलकर्मियों को बंधक बना कोलियरी परिसर में जमकर की लूटपाट ,

धनबाद बीसीसीएल के 6 नंबर पुटकी कोलियरी में बीती रात अपराधियों के एक दल ने हथियार के बल पर कोलकर्मियों को बंधक बना कोलियरी परिसर में जमकर लूटपाट किया,विरोध करने वाले कोलकर्मियो के साथ अपराधियो ने मारपीट कर उनका मोबाइल भी छीन लिया वही भयभीत कोलकर्मी ने बताया कि रात 2 बजे

25 से 30 की संख्या में आये अपराधियों ने कोलियरी में कार्य कर रहे मजदूरों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर एक रूम में बंद कर दिया और कोलियरी में रखे लाखो के पार्ट पुर्जे केबल लूट लिए हल्ला करने पर अपराधियों ने जान से मारने की धमकी भी दिए,मजदूरों ने बीसीसीएल प्रबंधन से कोलियरी में सीआईएसएफ नियुक्त करने की मांग किया

 

 

वही बीसीसीएल प्रबंधक ने बताया कि कोलियरी में लूटपाट की घटना हुई है हम लोगों ने कई बार उच्च अधिकारियों से सीआईएसएफ नियुक्त करने की माँग किया हु

धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में लगी आग , अब तक 11 की मौत की सूचना

कोहराम : धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में लगी आग , अब तक 11 की मौत की सूचना

: धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम लगी आग ने कोहराम मचा दिया। आग इतनी भयानक थी कि दमकल की 8 गाड़ियां भी आग पर काबू पाने में असफल साबित हो रही थी। अपार्टमेंट से दर्जनों लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं इस आग में अब तक 11 लोगों की जिंदा जलकर मरने की आसंका जाहिर की जा रही है ।बात कही जा रही है, रेस्क्यू टीम आशीर्वाद टावर के भीतर प्रवेश कर अंतिम बचाव कार्य मे जुटी है।

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार शाम लगभग 7 बजे आशीर्वाद अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर में सीए पंकज अग्रवाल के फलैट में लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया। तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाना शुरू किया। घंटो तक आशीर्वाद फ्लैट में अफरा तफरी मची रही। इस दौरान घटनास्थल पर एंबुलेंस की सायरन गूंजती रही। लगभग पचास एंबुलेंस रेस्क्यू कार्य में लगी थी। स्थिति यह थी कि रेस्क्यू कर निकाला जा रहा व्यक्ति मृत है या जीवित, यह तय कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। रेस्क्यू टीम एक एक आदमी को निकाल एंबुलेंस में डाल उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करा रहे थे।आशीर्वाद अपार्टमेंट में लगी आग से अब तक ग्यारह लोगों की मृत्यु हो जाने की सूचना है। मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। वहीं मौके पर पहुंचे धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह और एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि अब तक 10 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है। कई लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टर दम्पति के दुःखद मौत से कोयलांचल वासी दुखी: हरेन्द्र चौहान*

*डॉक्टर दम्पति के दुःखद मौत से कोयलांचल वासी दुखी: हरेन्द्र चौहान*

धनबाद ,शुक्रवार की रात धनबाद के सुप्रसिद्ध गयनॉक्लोजिस्ट चिकित्सा संस्थान आर सी हाजरा मेमोरियल अस्पताल में हुई भीषण आगजनी में डॉक्टर विकास हाजरा उनकी पत्नी प्रेमा हाजरा समेत अन्य 3 मृतकों के असमय हृदयविदारक दुखद मौत पर बाघमारा झामुमो के वरीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया और कहा कि लगातार कई दशकों से चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा दे रहे डाक्टरदम्पति का इस प्रकार अंत काफी दुखद एवं मन आत्मा को झकझोर देने वाला है। चिकित्सा के क्षेत्र में आज धनबाद ने एक अनमोल रत्न को खो दिया जिसकी भरपाई शायद भविष्य में नही हो पाएगी।

 

 

 

 

 

ऐसी आत्मा को झकझोर देने वाली घटना ये बताने को काफी है कि आज के वैज्ञानिक युग मे इतने सारे संसाधनों के रहते हुए भी कैसे हम सुरक्षा के प्रति उदासीन है।

मैं इस घटना पर अपनी ओर से मृत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। साथ ही स्थानीय जिला प्रशासन एवं नगर निगम के वरीय अधिकारियों से धनबाद जिले में जितने भी बड़े सरकारी गैर सरकारी एवं प्राइवेट बहुमंजिली वाणिज्य व आवासीय इमारतें है,सब मे अग्नि शमन से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कराने की मांग करता हूँ ताकि ऐसी घटना की पुनरावर्ती न हो सके।

केंदुआपूल चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं छाता ताड़ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा नगर निगम के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

केंदुआपूल चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं छाता ताड़ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा आज नगर निगम के विरोध में मशाल जुलूस निकाल निगम के खिलाफ जोड़दार नारेबाजी किया मसाला जूलूस केंदुआ सिनेमा हॉल होते हुए केंदुआ पूल पर समाप्त हुआ वही केंदुआ के व्यापारियों ने बताया कि नगर निगम मनमाने ढंग से व्यापारियों के ऊपर गलत यूजर चार्ज लगा रहे हैं जिसका आज हम लोग विरोध करते हैं। अगर जल्द ही निगम इस पर संशोधन नहीं किया तो हम लोग आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।

 

 

 

प्रदर्शन करने वालों में रंजीत मद्धेशिया राजेश मद्धेशिया उपेंद्र श्रीवास्तव मंचल चौरसिया अशोक चौरसिया संजीत रवानी राजेश चौरसिया पिंटू गुप्ता विजय गुप्ता रमेश जयसवाल पंकज सिंह लक्ष्मी विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता राजीव झा सौरभ गुप्ता राजा चौरसिया गोविंदा रावत मोनू वर्मा टोनी अजीत गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे