केंदुआ सूअर चोरी करने आये दो लोगो को पुलिस ने बेलोनो कार के साथ किया ग्रिफ्तार

केन्दुआ। केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के बासदेवपुर नंबर 8 के समीप एक बोलेनो कार से दो सूअर समेत दो लोगो को गिरफ्तार कर केंदुआडीह पुलिस थाने लाई। मौके से एक अपराधी फरार हो गया।  सूअर मालिक जितेन्द्र पासवान ने केन्दुआडीह थाना में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि मेरे सूअर के बाढ में  हलचल हुई तो देखा एक नेवी बुलू कलर की बलेनो कार जेएच09एएल6920 पर दो सूअर समेत दो लोग सूरज गुप्ता और राहुल कुरमाली चन्द्रपुरा निवासी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसमें एक अपराधी फागने में सफल रहा है। केन्दुआडीह मामला दर्ज कर गिरफ्तार लोगो से पूछ-ताछ कर रही है।

केंदुआ तीन दिवसीय श्री श्री हनुमान जन्म उत्सव महोत्सव केंदुआ बाजार हनुमानगढ़ी के प्रांगण में आरंभ

केंदुआ तीन दिवसीय श्री श्री हनुमान जन्म उत्सव महोत्सव केंदुआ बाजार हनुमानगढ़ी के प्रांगण में आरंभ हुआ इस कार्यक्रम का विवरण दिनांक 4/4/2023 को 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन

 

 

 

दिनांक 5/4 /2023 ,24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन,6 /4/2023 सुबह 8:00 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो केंदुआ बाजार होते हुए केंदुआ क्षेत्र में भ्रमण करेगी, एवं दोपहर 12:00 बजे छप्पन भोग एवं संख्या 7:30 बजे महा आरती का कार्यक्रम होगा। वही आयोजक कर्ताओं ने केंदुआ वासियों से अपील करते हुए कहा कि हनुमान जयंती के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा भक्तगण हनुमानगढ़ी पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं,निवेदक श्री श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति हनुमानगढ़ी केंदुआ बाजार

पुटकी गोपालीचक 2 नंबर में ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के द्वारा मिलन समारोह ।

पुटकी गोपालीचक 2 नंबर में ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के द्वारा मिलन समारोह ।

पुटकी गोपालीचक 2 नंबर मैं ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रवि यादव ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो उपस्थित हुए ,उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है मोदी सरकार की झूठे वादे जनता के सामने आ चुकी है,आगामी आने वाले चुनाव में जनता जवाब देगी महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है ,संसद में सवाल पूछने पर केंद्र सरकार के द्वारा हमारे नेता राहुल गांधी की आवाज को दबा दिया जाता है,, उनकी सदस्यता रद्द कर दिया जाता है , ईडी सीबीआई तक लगा दी जाती है, मोदी सरकार से अडानी से रिस्ते के बारे में पूछा जाता है तो वह नाराज हो जाते है मगर हम लोग डरने वाले नहीं है उन्होंने नौजवानों को एकजुट होने का आह्वान किया साथ ही संगठन को मजबूती बनाने की बात कही ,

 

 

 

इस कार्यक्रम में असलम मंसूरी राजकुमार महतो पप्पू पासवान गोपाल भुवानिया शाहरुख खान धर्मवीर भारती रवि कुमार यादव रिजवान अंसारी दीपक शर्मा मनोज पासवान अमरदीप पासवान दीपक कुमार जितेंद्र पासवान भरत पासवान अजीत पासवान शिवनाथ पासवान मुकेश पासवान योगेश पासवान सोनू पासवान इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी: धनबाद जिला थोक वस्त्र विक्रेता संघ के कार्यकारिणी सत्र 2023-25 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर उमेश हेलीवल की भारी बहुमत से जीत

पुटकी: धनबाद जिला थोक वस्त्र विक्रेता संघ के कार्यकारिणी सत्र 2023-25 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर उमेश हेलीवल ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। सोमवार को करकेंद मोड़ स्थित संघ भवन में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक संघ के सदस्यों द्वारा वोट डाला गया। हेलीवाल ने अपने प्रतिद्वंदी घनश्याम नरनोली को 20 मतों से पराजित किया। कुल 79 मतों में 76 मतदाताओं अपना मत डाले. जिसमे से उमेश हेलीवल को 48 मत मिले जबकि घनश्याम नरनोली को 28 मत मिले।उपाध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र अग्रवाल निर्विरोध चुने गए। सचिव पर आजाद कृष्ण अग्रवाल को 50 मत प्राप्त हुए और प्रतिद्वंदी पप्पू नारनोली (पवन नारनोली) को मात्र 26 वोट मिले। वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में रितेश नरनोली ने 61 वोट लाकर आकाशदीप खंडेलवाल (बंटी) को 46 वोट से हराया। उप मंत्री के पद पर अजय अग्रवाल को 52 वोट मिले जबकि अजय खंडेलवाल (विक्की) को मात्र 24 वोट से ही संतोष करना पड़ा।

 

 

जिला थोक वस्त्र विक्रेता के चुनाव में घनश्याम नारनोली समेत उसके सभी उम्मीदवार बुरी तरीके से हारे, हार के बाद उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी।
शाम 5 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव प्रभारी घनश्याम चौधरी और चुनाव सह प्रभारी अमित कुमार अग्रवाल ने मतों की गिनती के लिए अलग-अलग टेबिल निर्धारित की। गिनती के बाद विजयी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। परिणाम आने के बाद कुछ लोगों के चहरों पर मायूसी छा गई तो जीतने वालों के चेहरे खिल गए। उमेश हेलीवाल टीम की भारी जीत के बाद देर शाम तक जम कर आतिशबाजी की गई।विजयी होने के बाद अध्यक्ष उमेश हेलीवाल ने कहा कि वो अपने पिछले कार्यकाल में छूटे हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे,व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, सरकार से टेक्सटाइल पार्क की मांग की जाएगी, संघ के कार्यालय को सुसज्जित किया जाएगा. नय कार्यकारिणी में बिना भेद भाव सभी सदस्यों को सम्मान मिलेगा। वहीं हार के बाद घनश्याम नारनोली ने कहा कि वे सभी सदस्यों के द्वारा डाले गए वोट का सम्मान करते हैं, आने वाली नई टीम को बधाई, संघ के सदस्य के रूप में नई टीम को हरसंभव सहयोग करता रहूंगा।संघ चुनाव में हर पद में विरोधियों का सूपड़ा साफ कर जीत दर्ज करने पर उमेश हेलीवल व उनकी टीम को देर रात तक बधाईयों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में धनबाद के सांसद पी एन सिंह, विधायक राज सिन्हा, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, जीटा के अध्यक्ष अमितेश सहाय, महासचिव राजीव शर्मा, श्रीराम भट्टर, आनंद खंडेलवाल, उदय तिवारी, राजू पांडे, अनिल बंसल, राजकुमार टांटिया, संजय खंडेलवाल, सुरेश खेतान आदि ने बाधाई दी।

केंदुआ ,मटकुरिया ऑफीसर्स क्लब में कुसुंडा जीएम ने की प्रेस वार्ता।

केंदुआ ,मटकुरिया ऑफीसर्स क्लब में कुसुंडा जीएम ने की प्रेस वार्ता।

केंदुआ कुसुंडा एरिया की ओर से ऑफिसर क्लब में एक पत्रकार वार्ता रखी गई जिसमें कुसुंडा के जी एम विके गोयल ने बताया कि कुसुंडा एरिया में वित्तीय वर्ष 22 23 में लक्ष्य से ज्यादा कोयला उत्पादन करते हुए डिस्पेच सहित सभी मापदंड को पूरा करते हुए बीसीसीएल में बेहतर उपलब्धि अर्जित करते हुए दूसरे स्थान प्राप्त किया है वित्तीय वर्ष 2023 –24 में 6500000 मेट्रिक टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला है। जिसे हम लोग कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ऑफिसर स्टॉप मजदूर को दिया है

 

 

 

इस वार्ता में उनके साथ एजीएम सतीश कुमार सिंह एके सिंह सोमनाथ मलिक एपीएम डॉक्टर एसके सिन्हा उमंग ठक्कर एचके मिश्रा प्रणव दास अतुल शर्मा इत्यादि लोग सामिल थे

पुटकी ,धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान जी के नेतृत्व में श्री राहुल गांधी जी की एक साजिश के तहत संसद सदस्यता रद्द करने और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में पुटकी B.C.C.L गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता

धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान जी के नेतृत्व में श्री राहुल गांधी जी की एक साजिश के तहत संसद सदस्यता रद्द करने और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में पुटकी B.C.C.L गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता

पुटकी, गेस्ट हाउस में आज पुटकी प्रखंड कांग्रेस के द्वारा पत्रकार वार्ता रखी गई जिसमें धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक जिला कांग्रेस के नेता अफजल खान जी ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी संसद में देश की आवाज़ उठाते हैं, उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, उनके शब्दों को संसदीय कार्रवाई से निकाल दिया जाता है। इसके बाद उन्हें ही संसद से निकाल दिया जाता है। इस लिए हम कहते हैं एक डरा हुआ प्रधानमंत्री लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

संजय जयसवाल जी ने कहा कि राहुल जी के निष्कासन को लेकर जो कार्रवाई हुई है और जिस तरह से हुई है, उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि सरकार डरी हुई है।

 

 

प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान जी ने कहा कि जब चार बार के चुने हुए सांसद को डिस-क्वालीफाई कर दिया जाता है, क्योंकि वह पूछता है- केन्द्र सरकार के नीतियों के खिलाफ बोलने पर उनकी आवाज दबा दी जाती है तो समझ ले लोकतंत्र खतरे में है।
इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अफजल खान, संजय जयसवाल, धनबाद जिला बीस सूत्री के सदस्य लक्ष्मण तिवारी, वरिष्ठ नेता जितेंद्र शर्मा, मनबोध सिंह, विजय पासवान, गुड्डू खान, रोहन चौधरी, ताराचंद यादव, जगरनाथ महतो, सिकन्दर आजम इत्यादि उपस्थित हुए।

पुटकी असंगठित मजदूर संघ ने एरिया कमेटी का पूर्ण गठन को लेकर रूपेश पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह से की मुलाकात

पुटकी असंगठित जनता मजदूर संघ पी. वी. एरिया कमेटी का आज पुनर्गठन हेतु आज रुपेश पासवान मुकेश पासवान एवं रामू पासवान के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी से मुलाकात की और पीवी एरिया असंगठित मजदूरों का पुनर्गठन पर विचार विमर्श किया गया वही श्रीमती रागिनी सिंह ने भी असंगठित मजदूरों की बात सुनी और सहमति बनी वही रुपेश पासवान ने कहा कि आगामी 9 अप्रैल 2023 को पुटकी बाजार में असंगठित जनता मजदूर संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।

 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने मजदूरों को एकजुट रहने की भी बात कही ताकि संगठन मजबूत बने और अपने हक की लड़ाई लड़े इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपेश वासवानी मुकेश पासवान रामू पासवान नीतीश राम मनजीत महतो प्रेम महतो भानु कुमार राणा पवन कुमार बावरी मनोज पासवान आदित्य पासवान प्रकाश सिंह कन्हाई सिंह विक्रम पासी जीवन कुमार योगेंद्र यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे

रामगढ़ में एक दिवसीय रजवार सम्मेलन का आयोजन।

रामगढ़ में एक दिवसीय रजवार सम्मेलन का आयोजन।

रामगढ़ में रविवार को रजवार सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश्वर कपरदार उपस्थित हुए इस सभा में बिहार बंगाल राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश यूपी के रजवार उपस्थित हुए एवं एकजुटता का परिचय दिया वही सभा को संबोधित करते हुए राजेश्वर कपरदार ने कहा कि आज के समय में शिक्षा महत्वपूर्ण है इसलिए आप लोग अपने बच्चे को शिक्षित बनाएं ताकि आपके बच्चे समाज में अच्छे कार्य करें और देश का नाम रोशन करें उन्होंने सभा में आए सभी अतिथियों को धन्यवाद भी दिया कहा कि संगठन में शक्ति होती है इसलिए आप लोग हमेशा एकजुट रहे।

 

 

इस सभा में मुख्य रूप से श्रीनिवास रजवार सोवि रजवार, राजकुमार रजवार जितेंदर रजवार राजू रजवार इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी, लोयाबाद को प्लांट स्थित गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय में मनाई गई सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट स्थित गुड़िया देवी आवासीय कार्यालय पर प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका महिलाओं तथा वंचित वर्गों को शिक्षा एवं मान्यता देने के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान समाजसेवी का महिला सशक्तिकरण के प्रति सावित्रीबाई फुले जी का आज पुंतिथि मनाई गई जिसमें महिला अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव श्रीमती गुड़िया देवी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और कहा कि सावित्रीबाई फुले जी शिक्षा के जगत में जो कार्य किया वह कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है आज हम लोगों को उनके ही बताए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है उन्होंने पुंतिथि में आए महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं ताकि आपके बच्चे भी सावित्रीबाई फुले के जैसे देश का नाम रोशन करें

 

 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप सेरीता देवी सबुजा देवी पूजा देवी मीरा देवी लक्ष्मी देवी जयमंती देवी पूनम निवाश रजवार, देवी पारो देवी भाषा देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी, कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा, में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

धनबाद प्रखंड कोंग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा निवारण महतो की अध्यक्षता में पुटकी धोबनी शिव मंदिर से महतो टोला, धंदाबर, रवानी टोला, दास टोला, उरांव टोला में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया पदयात्रा जोरदार नारेबाजी के साथ हुई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित हुए उन्होंने कहा कि आज देश में जो हालात पैदा हुए हैं देश में आज भूख भय भ्रष्टाचार बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है देश के प्रधानमंत्री जी अपने दोस्तों की मेजवानी में लगे हुए हैं देश की जनता को लेकर उनको कोई सरोकार नहीं है कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच अपने मुद्दों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम कर रही है जनता जो है 2024 में मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी

 

 

 

कार्यक्रम में निवारण महतो ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी और महंगाई से लड़ रहा है और 2 करोड रोजगार देने वाले जो लोग आज कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं देश की जनता इनके विचारों को जान गई है और हम कांग्रेस पार्टी के द्वारा जनता के बीच जाकर सच्चाई बताने का काम कर रहे हैं.