केंदुआ वार्ड 13 के दिवंगत पूर्व पार्षद संजय यादव की तृतीय पुण्यतिथि 2 जुलाई को

केंदुआ, वार्ड 13 के दिवंगत पूर्व पार्षद स्वर्गीय संजय यादव की तृतीय पूंतिथि 2 जुलाई दिन रविवार को 11 बजे से गोनुडीह कोलियरी के सीएचपी काली मंदिर के समीप श्रद्धांजलि सभा का आयोजन की जाएगी जिसकी जानकारी उनके भाई सह समाजसेवी संजीत कुमार उर्फ टुनटुन यादव ने दिया उन्होंने महानुभावों से अनुरोध किया कि समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो.

धनबाद, अपराधियों ने मछली व्यवसाय के आवास पर की फायरिंग

धनबाद।मंगलवार की रात करीब 2:00 बाइक सवार अपराधियों के द्वारा वासेपुर शमशेर नगर स्थित मछली व्यवसाई व रियल एस्टेट कारोबारी रसीद महाजन के आवास पर फायरिंग की घटना घटी थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार दो अपराधी आवास पहुंचे । एक अपराधी बाइक पर सवार है। दूसरा अपराधी नीचे उतरते ही पिस्टल से लगातार फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

 

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ शूटर मेजर की एक चिट्ठी वायरल हो रही है। प्रिंस खान के गुर्गे शूटर मेजर ने चिट्ठी में लिखा है कि रसीद महाजन के आवास पर गोली चलने की घटना को हम स्वीकार करते हैं। धनबाद के सभी व्यवसायियों को मेजर शूटर के द्वारा धमकी दी जा रही है। उसने आगे लिखा है कि मेजर की गोली से कोई भी नहीं बच पाएगा। रसीद महाजन को धमकी देते हुए लिखा गया है कि रसीद महाजन बॉडीगार्ड के साथ घूमता है तो क्या हुआ पहले गार्ड को ठोकेंगे फिर तुमको ठोकेंगे नहीं तो छोटे सरकार से बात कर मैनेज कर लो। धनबाद की सड़कों पर खून सूखने नहीं देंगे जब तक सारे व्यापारी और सारे दुश्मन का सिर झुक नहीं जाता जब तक दुर्गापुर जाने की तैयारी कर लो।

 

हालांकि परिवार के लोगों के द्वारा गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं की जा रही है परिवार के लोगों का कहना है कि सभी रात में सोए हुए थे बाहर क्या हुआ इस बात की कोई भी जानकारी नहीं है मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार खोखा मौके से बरामद किया है।

धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता,व्यापारियों को धमकी देकर प्रिंस खान के लिए पैसा वसूलने वाला गैंग्स का पुलिस ने किया खुलासा, एक महिला समेत 10 गिरफ्तार

धनबाद में व्यापारियों को धमकी देकर प्रिंस खान के लिए पैसा वसूलने वाला गैंग्स का पुलिस ने किया खुलासा, एक महिला समेत 10 गिरफ्तार

एक करोड़ नगद सहित करोड़ो का ट्रांजैक्शन भी मिला

धनबाद: धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान व्यापारियों, कारोबारियो धमकी देकर बड़े पैमाने पर पैसे की वसूली कर रहा है इसके लिए प्रिंस खान के कई गुर्गे काम कर रहा है 6 महीने में इसके गुर्गे के द्वारा करोड़ो का लेनदेन हुआ है। इसका खुलासा रविवार को हुआ। एसएसपी संजीव कुमार ने अपने कार्यालय मे प्रेस वार्ता कर बताया गया की फरार प्रिंस खान अपने गुर्गे से फायरिंग करवाकर और धमकी दिलवाकर पैसा वसूल रहा है इसमें सफेदपोस भी शामिल है।

 

 

इसमें पुलिस की  टीम ने  महिला समेत 10 अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक करोड़ रुपया नगद, पैसा लेनदेन के कई स्लिप और रजिस्टर भी बरामद हुआ है साथ ही एक देशी कट्टा तीन जिंदा गोली बरामद हुआ है। गिरफ्तार सद्दाम अंसारी पैसा पंहुचाने वाला मुख्य सरगना है जबकि इसकी पत्नी नर्गिश बानो पैसे का हिसाब किताब रखती हैं। साथ ही गैंग्स के मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सद्दाम, खुर्शीद आलम, सिराज अंसारी, बाबर अहमद, मोहम्मद साजिद अंसारी, अमन कुमार वर्मा और संतोष कुमार गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया गया है कई और लोगो को भी पुलिस गिरफ्तार  कर  सकती  है। एसएसपी संजीव  कुमार ने कहा की  गैंग्स क़े खुलासे के बाद से प्रिंस खान आर्थिक रूप से कमजोर होगा किसी भी कीमत पर अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे पुलिस की विशेष टीम में मुख्य रूप से डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडे, केंदुआडीह इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, केंदुवाडीह इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार सिंह, राजगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, जोगता थाना प्रभारी दीपक कुमार झा, सहित कई थाना क़े अधिकारी उपस्थित थे प्रभारी शामिल थे।

धनबाद के भौरा मे चाल धसने से 3लोगो की मौत होने की सूचना

.धनबाद, धनबाद के भौरा में शुक्रवार को फिर चाल धस गई. कम से कम 3 लोगों की मौत होने की सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है. अवैध खनन करने वाले मृतकों की लाश को निकाल ले गए है. घायलों को भी ले जाकर कहीं गुपचुप ढंग से इलाज करा रहे है. यह घटना पूर्वी झरिया के 4 ए पैच में घटी है. रोज की भांति आज भी सैकड़ों की संख्या में अवैध उत्खनन करने वाले परियोजना में कोयला काट रहे थे कि चाल धस गई. फिर ऊपर से ओवरबर्डन भरभरा कर नीचे गिर गया. जिसे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. आनन-फानन में कोयला काटने वाले लाश को निकाल कर ले भागे. घायलों को ले जाकर गुपचुप तरीके से इलाज करा रहे है.

 

 

घटना की सूचना जंगल की आग की तरह फैली

घटना की सूचना जंगल की आग की तरह फैली और कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस अवैध उत्खनन में मरने वालों की पुष्टि नहीं कर रही है. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग की जान चली गई है. बीसीसीएल अथवा पुलिस प्रशासन चाहे जो भी दावा करे लेकिन अवैध उत्खनन कोयलांचल में रुक नहीं रहा है. गैंग चलाने वाले दूर बैठकर अवैध उत्खनन करा रहे हैं और अपनी गोटी लाल कर रहे है. लेकिन मजदूरी के लिए कोयला काटने वालों की जान जा रही है.

घटनास्थल से एक तस्वीर सामने आई हैं इस तस्वीर में घायल को कंधे पर उठाकर ले जाया जा रहा है. इसे इस बात की भी पुष्टि होती है कि घटना बड़ी है. अब देखना है कि आगे इसमें क्या कार्रवाई होती है.

धनबाद, केंदुआ बाजार के स्वर्ण व्यापारी संजय वर्मा से प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के सूटर मेजर ने मांगी 30लाख की नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

केन्दुआ ःः-केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के सोना चाँदी व्यवसायी संजय कुमार वर्मा से प्रिंस खान उर्फ़ छोटे सरकार का शूटर मेजर के द्वारा  +995577225197 से 9431728206 पर वाटसप मैसेज के द्वारा रंगदारी मांगने एवं जान से मारने का धमकी से केन्दुआ बाजार मे हड़कंप मच गया।भुक्तभोगी संजय कुमार वर्मा, उम्र 55 वर्ष, पिता स्व० सहदेव प्रसाद वर्मा,  केन्दुआ बाजार, ने मंगलवार को वरिय पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित शिकायत देते हुए जानमाल की सुरक्षा का गुहार लगाया है।अपने शिकायत मे बताया कि दिनांक4/6/  023 दिन रविवार को मेरे मोबाइल नं० 9431728206 के वाटसप मैसेज के द्वारा करीब 12:05 में मुझे मैसेज आया में छोटे सरकार का शूटर मेजर बोल रहा हूँ। तुम्हे 30,00000 (तीस लाख) रूपया देना पड़ेगा अगर पैसा नही दिया तो तेरा बेटा प्रियांशु का वही हाल करेंगे जो फहिम खान का बेटा इकबाल खान का किया हूँ, हमसे बात करके मैनेज करो वरना अंजाम भुगतने के लिए  तैैैयार रहना।

 

 

 

 

गोबिन्दपुर पैट्रोल पम्प के बगल में जो तुम्हारा घर है और जो पुराना घर केन्दुआ में है। और पैसा नहीं मिला तो तेरा भी दुकान में बम चलेगा जैसे शाने पंजाब में चलवायें है। पैसा देकर मैनेज करो नहीं जो जान से हाथ धो दोगे। फिर आज दिनांक 06/0/2023 दिन मंगलवार को दोपहर 12:00 फिर मेरे वाटसप नम्बर पर मैसेज आया कि पैसा  देना है कि नहीं उसके बाद फिर से आज संध्या 05:51 में वाटसप कोलिंग से फोन करके मुझे बोलने लगा कि मुझे 30,00000 (तीस लाख) रूपया दे दो वरना तुम भी दुर्गापुर मिसन अस्पताल जाओगे जैसे दुर्गा मोटर वाला कल गया है। फिर मेरे वाटसप पर दुर्गा मोटर वाले को कैसे अस्पताल भेज रहा उसका युटुब लींक भेजा।वरिय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जल्द से जल्द अपराधी को पकडऩे और जान-माल की सुरक्षा का अश्वासन दिये।

धनबाद,शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ की छात्रा आयुषी अग्रवाल वाणिज्य संकाय में 458 अंक लाकर जिला टॉपर बनी

धनबाद, सिजुआ शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ की छात्रा आयुषी अग्रवाल वाणिज्य संकाय में 458 अंक लाकर जिला टॉपर बनी है।

 

 

 

शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ प्रतिवर्ष स्टेट टॉपर एवं जिला टॉपर देता है। आयुषी अग्रवाल के जिला टॉपर होने पर महाविद्यालय शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने आयुषी अग्रवाल को दूरभाष पर बधाई दी। आयुषी के पिता शिवदयाल अग्रवाल धनबाद में जिम सेंटर चलाते हैं और मां गृहणी है ।आयुषी आगे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है।

धनबाद,शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ की छात्रा आयुषी अग्रवाल वाणिज्य संकाय में 458 अंक लाकर जिला टॉपर बनी

सिजुआ,शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ की छात्रा आयुषी अग्रवाल वाणिज्य संकाय में 458 अंक लाकर जिला टॉपर बनी है।

 

 

 

शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ प्रतिवर्ष स्टेट टॉपर एवं जिला टॉपर देता है। आयुषी अग्रवाल के जिला टॉपर होने पर महाविद्यालय शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने आयुषी अग्रवाल को दूरभाष पर बधाई दी। आयुषी के पिता शिवदयाल अग्रवाल धनबाद में जिम सेंटर चलाते हैं और मां गृहणी है ।आयुषी आगे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है।

धनबाद,हाईटेंशन तार की चपेट में आने 5 की हुई मौत,

धनबाद में बड़ा हादसा हुआ है। बिजली की तार के चपेट में आने से अब तक छह लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हैं। हादसा निचितपुर हॉल्ट के समीप हुआ है, जिसमें छह ठेका मजदूरों की मौत हो गयी है।

 

हादसा पोल लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ है। हादसे में मारे गए सभी मजदूर रेल विकास निगम लिमिटेड के बताए जा रहे है। इस मामले में अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं आ सकी है कि हादसा हुआ कैसे? इस हादसे को लेकर कई तरह के कयास भी लगाये जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद गोमो के बीच झारखोर फाटक समीप 25000 वोल्ट का बिजली का तार गिरने से यह हादसा हुआ है और छह लोगों की मौत हो गयी है।घटना के बाद धनबाद-गोमो रेल लाइन पर कुछ ट्रेनों के परिचालन को भी रोका गया था, जिसे अब सामान्य कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी और रेलवे के डॉक्टर सड़क मार्ग से घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

गोंन्दुडीह वृन्दावन ईको रेस्टोरेशन पार्क के समीप 170 फीट ओबी से बने पहाड़ पर माँ काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साथ पंच दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम के तीसरे दिन मंदिर कमिटी के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन

केंदुआ : बीसीसीएल कुसुंडा एरिया के गोंन्दुडीह वृन्दावन ईको रेस्टोरेशन पार्क के समीप 170 फीट ओबी से बने पहाड़ पर माँ काली मंदिर के प्रतिष्ठा के साथ पंच दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम के तीसरे दिन मंदिर कमिटी के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया.

 

 

 

कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि गोंन्दुडीह कोलियरी के पीओ टी. पासवान मैनेजर दिलीप कुमार गोंन्दुडीह ओपी प्रभारी कुंदन भारद्वाज उपस्थित थे. सर्वप्रथम मंदिर कमेटी के द्वारा मां भगवती का ज्योत जलाकर माँ का दरवार सजाया गया.कार्यक्रम मे मंदिर कमिटी के सदस्यों के द्वारा इस मंदिर का नीव रखने वाले स्व. संजय कुमार क़ी धर्मपत्नी गीता देवी और स्व. संतोष सिंह क़ी धर्मपत्नी नीतू सिंह को सॉल और बुके देकर रंगुनी पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने स्वागत किया.वही मुख्य अतिथियों का भी चुनरी और बुके देकर स्वागत मंदिर कमेटी के द्वारा किया गया. वही सुदेश एंड ग्रुप जागरण टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों मे श्रद्धालु रात भर झूमते रहे. वही 29 मई दिन सोमवार को मंडप पूजन,वेदी पूजन, महास्थन प्राण प्रतिष्ठा, देवी सिंगर, छप्पन भोग, हवन पूर्णाहुति के साथ महा भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा.मौके पर विद्यानंद झा, नीतू झा,संजीत उर्फ़ टुनटुन यादव, राजेश यादव, शिव कुमार यादव,संतोष यादव, पप्पू यादव, भूटाली यादव,मोहन राम,अशोक यादव, ब्रह्मदेव यादव, भोलू यादव, शिव कुमार निषाद, रामाशीष यादव,रंजीत यादव,सरोज सिंह, सुशील सिंह, रामायण प्रसाद, जीतू पासवान, संतोष पासवान, इजराइल अंसारी,विनोद पासवान, शिवजी चौहान समेत दर्जनों श्रद्धालू गन उपस्थित थे.

पूटकी, भागाबाँध पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा मे केबल के साथ एक को किया ग्रिफ्तार

पुटकी : भागाबांध पुलिस ने ओपी प्रभारी राजीव तुरी के नेतृत्व मे छापेमारी कर साऊथ बलिहारी कोलियरी से काटा गया केबल, चाकू के साथ एक यूवक को ग्रिफ्तार कर जेल भेजा दिया.गिरफ्तार युवक का नाम सचिन यादव बताया जा रहा है .जो केंदुआडीह थाना क्षेत्र के खैरा का रहने वाला हैं. ओपी प्रभारी राजीव तुरी ने बताया की बीती रात करीब दो ढाई बजे साऊथ बलिहारी चानक से केबल चोरी हुआ था. जिसके बाद प्राप्त सूचना के आधार पर पुटकी पुलिस के सहयोग से चंदौली थाना क्षेत्र के खैरा बस्ती में छापामारी कर चोरी किया गया केबल के साथ लगभग 40 किलो कॉपर से भरा एक झोला बरामद हुआ है.

 

 

इस चोरी में और भी लोग संलिप्त हैं इसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.