सिजुआ ,बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 स्थित 22/12 बस्ती में हुआ भू-धंसान* *बाइक हुआ जमींदोज बाल बाल बचे लोग दो हजार की आबादी खतरे में*

*बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 स्थित 22/12 बस्ती में हुआ भू-धंसान*
*बाइक हुआ जमींदोज बाल बाल बचे लोग दो हजार की आबादी खतरे में*

,धनबाद सिजुआ एरिया 5 के 22/12 बस्ती में बीते रात तेज आवाज के साथ भू धसान होने से बस्ती निवासी वाजिद अंसारी का गैराज आधा घर जमींदोज हो गया गैरेज में रखें उनका बाइक फैशन प्रो भी जमींदोज हो गया। जिसके बाद आसपास बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया

 

 

 

वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि बस्ती के बगल में चल रहे हिलटॉप ट आउटसोर्सिंग कंपनी डीजीएमएस के नियम को ताक पर रखते हुए अपना खनन कार्य कर रही है तेज ब्लास्टिंग के कारण दर्जनों घरों में दरार पर गई है मगर इस पर न तो आउटसोर्सिंग प्रबंधक का ध्यान है और ना ही बीसीसीएल के किसी अधिकारी का कई बार हमने आउटसोर्सिंग प्रबंधक के साथ पुर्नवास को लेकर वार्ता किया मगर आज तक इसका कोई हल नहीं निकल सका हम लोग अपने परिवार वाले के साथ रात जग कर बिताते हैं क्योंकि बस्ती के बगल में चल रहे हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी की तेज ब्लास्टिंग से हम लोग काफी भयभीत हैं ना जाने कब हम और हमारे परिवार जमींदोज हो जाए यह डर हमेशा ही बना रहता है।

हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी डीजीएमएस के नियम को ताक पर रखकर हमेशा ही खनन कार्य करती है क्योंकि इस कार्य में कुछ सफेदपोश लोग भी सम्मिलित होते हैं जो गरीबों के आवाज को पूरी तरह से दबा देते हैं।

एक तरफ बस्ती के लोगों को बीमारी का भी डर सता रहा है क्योंकि ब्लास्टिंग से उठने वाली धुंआ पूरी तरह वातावरण को गंदा कर देती है प्रदूषण के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

अब बस्ती के लोग एकजुट होकर मुख्यमंत्री के पास अपनी फरियाद लगाने की बात कही।

कुछ महीने पूर्व ही 22/12बस्ती में एक मस्जिद जमींदोज हो गया था फिर भी ना तो बीसीसीएल प्रबंधक की नींद खुली और ना ही आउटसोर्सिंग। प्रबंधन के कोई अधिकारी बस्ती के लोगों का हाल जानना उचित समझा।

बस्ती के लोगों में आउटसोर्सिंग प्रबंधक के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है

सिजुआ बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 के 22/12 बस्ती में हुआ भू-धंसान* *बाइक हुआ जमींदोज बाल बाल बचे लोग दो हजार की आबादी खतरे में*

Read More “सिजुआ बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 के 22/12 बस्ती में हुआ भू-धंसान* *बाइक हुआ जमींदोज बाल बाल बचे लोग दो हजार की आबादी खतरे में*”

पुटकी,करकेन्द मोड़ स्थित मथूरासिनी अतिथि भवन में महूरी महिला समिति एवं महुरी युवा शक्ति केंदुआ – करकेन्द के के सहियोग से एक दिवसीय दिव्य सत्संग महोत्सव एवं कृष्ण रुक्मणी विवाह महोत्सव का आयोजन

पुटकी : करकेन्द मोड़ स्थित मथूरासिनी अतिथि भवन में महूरी महिला समिति एवं महुरी युवा शक्ति केंदुआ – करकेन्द के के सहियोग से एक दिवसीय दिव्य सत्संग महोत्सव एवं कृष्ण रुक्मणी विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया.वही प्रवचन कर्ता आचार्य चेतन जी महाराज श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम से आये अपना प्रवचन से लोगो को एक नई जीवन मे प्रेरणादायक वचन किया.वही सैकड़ो की तादात में महिला एवं पुरूष प्रवचन में शामिल हुए. और आचार्य जी के प्रवचन को सुना. आचार्य चैतन्य जी महाराज ने कहा की विश्व कल्याणकारी में सबसे बड़ी पूजा माता पिता एवं गुरु की होती है. जो लोग अपने माता पिता की सदैव देख भाल सुखदाई जीवन देता है. ऊपर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहती है. जो लोग ऐसा नहीं करते हैं वह हमेशा कष्ट में रहते हैं. इस उपलक्ष में कृष्ण रुक्मणी का बारात निकाली गई.श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ एवं झूमते नाचते मथुरा सैनी अतिथि भवन पहुंचे

 

 

 

 

.माहुरी महिला समिति केंदुआ करकेंन्द के स्मिता गुप्ता,रुचिता गुप्ता, रिया गुप्ता, रजनी तरवे,स्वाति गुप्ता, ममता गुप्ता,नीलम गुप्ता, रेशमी गुप्ता,राज कुमारी गुप्ता ,प्रभा गुप्ता, शिखा गुप्ता, बबीता गुप्ता, नयन गुप्ता,विजय कुमार,सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रविकांत गुप्ता,मौहरी व्यश महामंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता,प्रमोद गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, राहुल गुप्ता,रविंद्र गुप्ता राहुल,गुप्ता विमल वर्मा के द्वारा यह महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग रहा.

पुटकी,सिजुआ एरिया 5 के बासदेवपुर में भूमिगत आग भड़की। बस्ती के लोगो मे दहशत

धनबाद सिजुआ एरिया 5 के बासदेवपुर बस्ती से 100 मीटर के दायरे में चल रही आउटसोर्सिंग के समीप बंद मुहाने खुलने से भारी मात्रा में गैस रिसाव एम आग की लपटे निकलने से बस्ती के लोगो मे दहशत का मोहल देखा जा रहा रविवार की देर रात बीसीसीएल के बंद ओसीपी अचानक तेज आवाज के साथ खुल गई ओर भारी मात्रा में गैस रिसाव एम आग की लपटें निकलने लगी जिससे आउट सोसिंग से 100 मीटर की दायरे में रह करीब सैकड़ो घर के लोग रात जागकर बिताए वही ग्रामीणों का कहना है कि प्रबंधक हम लोगों को सुरक्षित पुनर्वास नियोजन एम मुआवजा तभी स्थल को खाली करेंगे वही प्रबंधक पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधक बस्ती के आसपास जहां माइनिंग हो रही है वहां पर ना तो घेराबंदी की है

 

 

वही बीसीसीएल के प्रबंधक घटनास्थल पर पहुंच स्थल का मुआयना किया और कहा कि अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को खाली करने का कई बार नोटिस दिया जा चुका है। मगर अब तक बस्ती के लोग अपने जगह पर डटे हुए हैं गैस रिसाव स्थल को अभिलंब भराने की बात कह। घेराबंदी को लेकर कहा कि पहले हमने कटीले तारों से घेराबंदी की थी मगर अज्ञात लोग कटीले तारों को तोड़ कर हटा दिया

फिलहाल जमीन के नीचे लगी आग बासुदेवपुर बस्ती के काफी निकट पहुंच गई है यूं तो कहा जाए तो 20 मीटर का ही फासला बचा हुआ है बासुदेवपुर बस्ती को अपनी आगोश में लेने के लिए

पुटकी, भागाबान्ध में आज नेत्र जांच शिविर का आयोजन

पुटकी, भागाबान्ध प्रेम नगर में आज नेत्र जांच शिविर का आयोजन समाजसेवी एम भावी पार्षद प्रत्यासी वार्ड 10 के सोभा देवी के द्वारा किया गया जिसका उद्घाटन बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के पत्नी सावित्री देवी ने फीता काट कर किया। वही बाघमारा विधायक की पत्नी सावित्री देवी ने भी अपना नेत्र जांच करवाई। इस शिविर में आये सैकड़ो लोगो ने भी नेत्र जांच करवाई वही बाघमारा विधायक की पत्नी ने कहा
आज के समय मे आँख इंसान के लिए बहुत जरूरी अंग है लोगो को समय समय पर आँख की जांच करवाना चाहिए । अगर आँख नही तो जीवन अंधकारमय है। वही डॉक्टर राम प्रवेश दास ने कहा कि जिन मरीजों को मोतियाबिंद है उसे एएसजी अस्पताल के द्वारा मुफ्त मैं उसका ऑपरेशन कराया जाएगा एवं दवाइयां भी दी जाएगी

 

 

 

 

 

इस कार्यक्रम में उनके साथ युवा नेता मिथुन यादव सुंदरी देवी, छोटू प्रसाद, अतुल, श्रवण रॉय, जैरुन बीबी इत्यादि लोग शामिल थे।

धनबाद: बाधक बन रही पत्नी को उतारा मौत के घाट*

*धनबाद: बाधक बन रही पत्नी को उतारा मौत : खरखरी ओपी क्षेत्र के पडुआभिट्ठा में सनकी पति ने अवैध संबंध में बाधक बन रही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया मामला शनिवार 17 दिसंबर को प्रकाश में आया
शव को घर मे छोड़ पति व ससुराल के अन्य लोग मृतका के दो बच्चों को लेकर फरार बताए जा रहे हैं. सूचना पाकर बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो थाना क्षेत्र के रेल्वे गेट ढाको बस्ती में रहने वाले मायके वाले पहुंचे व शव देख कर बेहाल हो गए. परिजन बार बार अपनी बेटी के हत्यारों को ढूंढते हुए फांसी देने की मांग कर रहे थे. जानकारी पाकर खरखरी ओपी पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने मायके वालों को उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया. फिलहाल पुलिस ने मृतका की मां सोनी देवी की शिकायत पर पति पिंटू चौहान सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

 

 

मृतका की मां सोनी देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद जैसे तैसे पुत्री खुशबू का विवाह पडुआभिट्ठा निवासी बालगोविंद चौहान के पुत्र पिंटू चौहान के साथ वर्ष 2019 में धूमधाम से किये थे। विवाह के उपरांत हैसियत से बढ़कर दान दहेज भी दिया. पिछले छह महीने से पति पिंटू चौहान, ससुर बालगोविंद चौहान, सास, भैंसुर मंटू चौहान, ननद पूजा कुमारी, गोतनी पूनम देवी ने दहेज की मांग करते हुए बेटी पर अत्याचार शुरु कर दिया. तभी को मालूम हुआ कि उसके पति का अवैध संबंध गांव में ही रहने वाली एक महिला के साथ है. इन सब बातों को लेकर जब भी बेटी विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी. शिकायतकर्ता ने कहा कि अवैध संबंध में बाधक तथा दहेज नहीं लाने की स्थिति में सभी आरोपियों ने बेटी को फांसी में लटकाकर मौत के घाट उतार दिया. जब बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा कि बेटी अचेत अवस्था में पलंग पर पड़ी है. जबकि दोनों बच्चों ( एक लड़का व एक लड़की ) को लेकर ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए
सोनी देवी बेटी के शव से लिपट कर बार बार यही कह रही थी कि भगवान ने किस गुनाह का बदला लिया. पति की मौत के बाद मेहनत मजदूरी कर बेटी का खुशी खुशी ब्याह किया था. अगर पहले पता चलता तो ऐसे बहशी दरिंदों के घर बेटी की शादी कभी नहीं करती. उन्होंने पुलिस के समक्ष आशंका व्यक्त की है कि जिस्म व दहेज के लालची लोग कहीं दोनों मासूम बच्चों के साथ कुछ गलत न कर दें.
खरखरी ओपी प्रभारी दिनेश मुंडा ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से जो लिखित शिकायत दी गई है. फिलहाल उसी के अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा. घटना के बाद से सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं. जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. मामले में पुलिस न्यायसंगत कार्रवाई करेगी हलचल

केंदुआ मासस का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

जन समस्याओं को समाधान के लिए मासस अपने जन्मकाल से ही संघर्ष और विचार आधारित परिवर्तन की राजनीति करती रही है, मजदूर किसान के साथ-साथ सभी मेहनतकशं के लिए अनवरत विकास हेतु प्रयासरत रही है,उक्त बातें मासस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने दिनांक-15 दिसंबर मासस का छाताटांड अंचल कमेटी के एक दिवसीय सम्मेलन स्थान गोधर में कहीं, आगे उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्या के समाधान व्यापक संघर्ष से ही किया जा सकता है,इसके लिए अंचल में जनता की गोलबंदी आंदोलन का रास्ता ही एकमात्र उपाय है, मासस के छाताटांड अंचल कमेटी का सम्मेलन 3 सदस्य अध्यक्ष मंडली ने किया,इसके पूर्व शहीद वेदी पर माल्यार्पण एवं झंडोत्तोलन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कॉ अरूप चटर्जी ने किया,सम्मेलन को केंद्रीय सचिव दिल मोहब्बत,जिला अध्यक्ष, विंदा पासवान,जिला सचिव दिलीप कुमार महतो,महानगर अध्यक्ष रुस्तम अंसारी, सुभाष चटर्जी,सुभाष सिंह,महानगर सचिव विजय पासवान, पूर्व पार्षद देवाशीष पासवान, नरेश पासवान, मायुमो जिला सचिव राणा चट्टराज, भोला चौहान,युवा नेता बंटी अंसारी, विश्वजीत राय,भूपेंद्र सिंह, बूटन सिंह,अरविंद तिवारी आदि ने संबोधित किया, सम्मेलन में भाजपा से प्रदीप गुप्ता,भुलेंंदर पासवान,संजय चौबे,सहित भारी संख्या में मासस के दामन थामा जिसे पूर्व विधायक ने स्वागत किया,सम्मेलन के अंत में मासस छाताटांड अंचल कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष राकेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल महतो,अख्तर अली,रमेश कुमार,जय भुईया, सुखदेव पासवान, सचिव प्रदीप प्रसाद गुप्ता, सह-भुलेंदर पासवान ,गणेश भुईया, भोला कर्मकार, संगठन सचिव -औरंगजेब खान, कपिल पासवान, मोती चौहान, सुरेश पासवान, उमेश पासवान, कोषाध्यक्ष -मनोज वर्मा, धन्यवाद ज्ञापन महानगर सचिव विजय पासवान ने किया।

धनबाद बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर में अपराधियों ने कोयला कारोबारी के करीबी बबलू की गोली मारकर की हत्या

धनबाद:शहर में चल रहा है अपराधियों का राज,नहीं रुक रहा है अपराध,आप को बता दें देर रात फिर चली है धनबाद बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकासनगर में ,गोली लगने से नया बाज़ार निवासी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है।

 

 

देर रात बबलू को विकाश नगर में गोली मारी गई।जिसके बाद उसे आनन फानन में सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के संबंध में बताया जा रहा है के घटना लगभग देर रात 1 से 2 बजे के बीच की है। मृतक बबलू पप्पू मंडल के साथ कोयला का कारोबार में सहयोगी था। है।इधर बबलू की मौत की खबर पाकर #नया_बाजार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।बबलू की हत्या के बाद धनबाद पुलिस शवालों के घेरे में आ गई है,धनबाद में बे खौफ अपराधी आए दिन खुलेआम गोली बारी की घटना को अंजाम दे रहें है। कुछ दिन पूर्व भी कोयला कारोबारी पप्पू मंडल के घर पर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी

पुटकी, ओझा मार्केट में आयुर्वेदिक हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन

पुटकी। पुटकी बाजार ओझा मार्केट में स्थित प्रजापति इंटरप्राइजेज, आयुर्वेदिक हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन डॉक्टर सुरेंद्र भारती ने फीता काट कर किया। इस सेंटर द्वारा प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस सेंटर के माध्यम से लोगो का आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जाएगा।

 

 

मौके पर संस्था के संचालक सह वेवस्थापक पंचा नंद प्रसाद प्रजापति, हेल्थ एडवाइजर शंकर कुमार अंबेडकर,कुलदीप कुमार पासवान,रघु नाथ महतो,सतीश कुमार राम, सुभाष प्रसाद,चैंबर के हुकुम चंद्र अग्रवाल, भीम कुमार सिंह चौधरी,सुनीता प्रजापति, विकास प्रजापति एवम अन्य लोग उपस्थित थे।

लोयाबाद कोक प्लांट स्तिथ रजवार विकास मंच की बैठक सम्पन्न

लोयाबाद, लोयाबाद कोक प्लांट मैं आज रजवार विकास मंच की बैठक श्री विनोद रजवार के आवास पर रखी गई जिसकी अध्यक्षता लोयाबाद कोक प्लांट निवासी श्री निवास रजवार ने किया और संचालन विनोद रजवार ने किया बैठक में मुख्य रूप से समाज को मजबूत एवं समाज के लोगों को एकजुट करने पर विचार विमर्श किया गया वही निवास रजवार ने कहा कि आज के समय में ने शिक्षा जरूरी है उन्होंने समाज के लोगों युवाओं को एकजुट होने का आग्रह किया ताकि रजवार समाज कि संगठन मजबूत हो

 

 

इस बैठक में मुख्य रूप से सोभी रजवार राजकुमार रजवार जितेंद्र रजवार विनोद रजवार श्रीनिवास रजवार ईश्वर रजवार राजू रजवार धर्मवीर रजवार भोला रजवार, लाइक टू रजवार दुर्गा रजवार राजकुमार रजवार *बसरिया) आदि लोग उपस्थित थे