धनबाद. पटना मे आयोजित बीएसएनएल के प्रमंडल बैठक में शामिल हुए पिंटू सिंह

धनबाद. पटना संचार भवन पटना में BSNL पटना प्रमंडल की एक बैठक आयोजित किया गया बैठक मे कई मुद्दों पर चर्चा की गई  वही

बैठक में मुख्य रूप से झंझारपुर के माननीय सांसद श्री रामप्रीत मंडल, महाप्रबंधक श्री अरविन्द प्रसाद एवं जदयू के राज्य सांसद सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री खीरू महतो जी के प्रतिनिधि के रूप में श्री पिंटू कुमार सिंह जी ने शिरकत किया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया गया बैठक में शामिल सभी लोगों ने कई सुझाव दिए

 

सभी TAC सदस्यों ने BSNL के साथ मिलकर स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु समर्थन भी किया वही राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि जो भी समस्याएं सामने आ रही है उसका समाधान जल्द किया जाएगासाथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए

केंदुआ.सुकन्या ट्रस्ट के द द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

केंदुआ मे सुकन्या ट्रस्ट के द द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

 

एंकर : महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर एवं शिक्षा, स्वास्थ् की दिशा में लगातार कार्य कर रही सामाजिक संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी के ओर से आज धनबाद जिला के केंदुआ में संस्था की ओर से निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन संस्था के संस्थापक सह सचिव अमल दास जी के द्वारा फीता काट उद्घाटन किया गया। वहां उपस्थित सभी को बताते हुए कहा कि संस्था 2019 से चंदनकियारी के एक सुदूर गांव पोलकिरी से सुरु करते हुए आज झारखण्ड के लगभग सभी जिलों में भी संस्था जो कार्य कर रही है जो बहुत ही सरणीय बात है। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से

 

 

ममता कुमारी,महजबी प्रवीण,सुबी कुमारी,शैलेन्द्र सिंह,अर्पिता कुमारी,प्रिय कुमारी,नंदनी देवी के अलावे आस पास के लोग उपस्थित रहे।

पुटकी.कलश यात्रा के साथ 9दिवसीय श्री राम चरित्र मानसमहा यज्ञ आरम्भ

 

पुटकी A टाइप शिव मंदिर स्थित ग्राउंड मे चल रही 8 दिवसीय श्री श्री राम चरित्र मानस महा यज्ञ सह राम दरबार शनि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पहला दिन भब्य कलश यात्रा निकाला गया जिसमें 500 से अधिक महिलाये युतियों ने माथा पर कलश निकाल क्षेत्र का भर्मण किया

 

जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया वही कार्यक्रम मे लोकप्रिय समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाते हुए भर्मण कर रहे थे वही उन्होंने कहा की नवरात्र का पहला दिन माँ का आराधना पूजा पाठ करने से सुख समृद्धि मिलती है साथ ही सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम मे राजू सिंह. कुंभनाथ सिंह. बबलू सिंह मुकेश सिंह अवधेश पासवान इंदरजीत सिंह नित्यानंद सौरभ के साथ दर्जनो की संख्या मे मंदिर कमेटी का भरपूर सहयोग रहा

केंदुआ. रजवार विकाश मंच का होली मिलन समारोह संपन्न

 

केंदुआ के काठगोला मे आज रजवार विकाश मंच की और से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रजवार विकास मंच के अध्यक्ष श्री सोवी रजवार के नेतृत्व में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम मे रजवार समाज के दर्जनो लोग होली मिलन समारोह मे पहुंच एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाकर होली की बधाई दी वही मंच के अध्यक्ष सोवी रजवार एम निवास रजवार ने लोगो से अपील करते हुए कहा की आपलोग होली पर्व शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ मनाये ऐसे कोई कार्य ना करे ताकी लोगो को असुबिधा हो

oplus_0

 

हर्षोल्लास के साथ होली का आनंद ले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित निवास रजवार. सोवी रजवार. राजकुमार रजवार बेसेरिया. मनोज रजवार. संभु रजवार. विनोद रजवार. सुखदेव रजवार. मनोज रजवार राजू रजवार बाबूलाल रजवार कुणाल रजवार राम सेवक रजवार. टिंकू रजवार एम दर्जनो की संख्या मे रजवार समाज के लोग उपस्थित थे

पुटकी.मूनीडीह मे रॉयल इ कैब ऑफिस का उद्घाटन

पुटकी के मूनीडीह मे आज रॉयल इ कैब का ऑफिस का उद्घाटन संचालिका चन्दना तिवारी ने फीता काट कर किया वही कंपनी के डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि रॉयल इ कब की झारखंड में हमारा 17 शाखाएं हैं हम लोग यात्रियों को कम पैसे में बेहतर सुविधा प्रदान करते हैं खास करके महिलाओं क सुरक्षा पर भी ध्यान देते हैं धनबाद के लोगों को अब सस्ते दरों पर छोटी बड़ी गाड़ियां मुहैया कराई जाएगी

 

 

 

मौके पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शुभ्रवरण तिवारी ने कहां की रॉयल इ कैब की सर्विस से गांव के लोग भी शहरो के तर्ज पर ऑनलाइन बुकिंग कर सफर का आनंद ले पाएंगे. वही संचालिका चन्दना तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की आज भी बहुत ऐसे गांव बस्ती है जहाँ यातायात की सुविधा कम देखने को मिलती है समय पर लोगों को गाड़ी मिलना मुश्किल हो जाता है इसलिए इसको ध्यान में रखते हुए आज हमने रॉयल इ कैब कार्यालय मूनीडीह मे खोला है हमारी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेता जितेश सिंह. सुभाष सिंह.दीपक प्रजापति. अमर शंकर तिवारी. सचिन सिंह. विश्वजीत. अंकुर तिवारी. अर्णव तिवारी  उपस्थित थे

पुटकी, समाजसेवी रूपु खान की पुत्री की जन्मदिन पर लोगों ने दी बधाई

पुटकी भागाबांध मे समाजसेवी व देव सेना का वरिष्ठ वरिष्ठ पदाधिकारी रूपु खान के पुत्री जोया का आज जन्मदिन उनके आवास बसीरमोड मे धूमधाम से मनाया गया जिसमें उनके दादा व कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता आज़ाद खान व उनकी पत्नी समेत पूरा परिवार उपस्थित होकर आशीर्वाद देते हुए उनकी लम्बी उम्र की कामना कि

 

इस मौके पर देव सेना के सभी समर्थक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

धनबाद. पुटकी अखिल झारखंड दुसाध महासभा का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम संपन्न

धनबाद.अखिल झारखंड दुसाध महासभा के जिला अध्यक्ष श्री अर्जुन पासवान जी की अध्यक्षता में पासवान परिवार मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम भठिंडा फॉल मूनीडीह में पूरे हरसोउलास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास राम ने किया हजारों की संख्या में पासवान परिवार के पुरुष, महिला एवं बच्चों की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व खान निदेशक झारखंड सरकार श्री आईडी पासवान मुख्य अतिथि श्री आशीष कुमार डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स बिहार विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बेल्थरा रोड बलिया (युपी) श्री गोरख पासवान, शांतनु कुमार उर्फ बबलू पासवान व्यवसाय धनबाद, बिन्दा पासवान, श्रीमती आशा राय प्रदेश अध्यक्ष महिला लोजपा(R) बाबा साहेब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर समाज के लोगों को शिक्षा देने पर बल दिया साथी समाज के अंतिम प्रधान पर लोगों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की

 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखी देवी पासवान, सविता पासवान, शिवनंदन पासवान, विजय पासवान, मुंदिरिका पासवान, महावीर पासवान, मनोज पासवान, सुरेंद्र पासवान, दीनानाथ पासवान, रामसेवक पासवान, बलराम पासवान, अशोक पासवान, संजय पासवान व्यास, रामचंद्र पासवान, रामचरित्र पासवान, सुखदेव पासवान एवं अन्य ने अंत में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान, पूर्व एसपी धनबाद स्व राजाराम पासवान एवं पूर्व पार्षद स्व सावित्री देवी को शोक संवेदना के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

धनबाद. पुटकी अगनेस तोड़दलर स्कूल मे नए साल के अवसर पर विशेष छूट के साथ नामांकन चालू

पुटकी श्रीनगर स्थित अगनेस तोड़दलर स्कूल मे नए साल के अवसर पर विशेष छूट के साथ नामांकन चालू की गई है यह ऑफर 31 जनवरी तक सीमित है. पुटकी के तीन नंबर स्थित स्कूल के पहले ब्रांच मे योग शिक्षक एवं शिक्षकाओ के द्वारा छोटे-छोटे नन्हे मूनहे बच्चों पर विशेष ध्यान देकर खेल खेल में बच्चों को शिक्षित किया जा रहा.

दू र  दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को वाहन की भी सुविधा उपलब्ध है इसलिए देर ना करें आज ही अपने बच्चों का अच्छी भविष्य के लिए नामांकन करवाये agnes toddler पुटकी

 

 

 

 

 

 

 

 

पुटकी.डैफोडिल्स एकाडेमी, करकेंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

डैफोडिल्स एकाडेमी, करकेंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में वर्ग अष्टम,वर्ग नवम एवं वर्ग दशम के छात्रो ने भाग लिया। वर्ग अष्टम के कैप्टन आदित्य मुखर्जी, वर्ग नवम के कैप्टन आर्यन कुमार , एवं वर्ग दशम के कैप्टन अनुराग कुमार था। इस टूर्नामेंट में 10 ओवर में 98 रन बनाकर वर्ग दशम बिजयी घोषित हूआ एवं 92 रन बनाकर वर्ग अष्टम द्वितीय स्थान प्राप्त कर रनर घोषित हुआ।

वर्ग अष्टम के छात्र शेख आयमन 86 रन बनाकर एवं 3 विकेट लेकर मैन आफ दि सिरीज बना एवं वर्ग दशम के कृष्ण मोहन मंडल 60 रन बनाकर एवं 2 विकेट लेकर मैन आफ दि मैच बना। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल कुद भी होना चाहिए। उन्होने सभी खिलाड़ी को आशीर्वाद दिया एवं सभी का मनोबल बढ़ाया। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक अनिल सिंह, रंजीत घोष, अरिंदम सर,वनमाली सर,संजय दत्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस टूर्नामेंट में छात्रो में काफी उत्साह देखा गया। टूर्नामेंट में बिजेता टीम,वर्ग दशम, द्वितीय बिजेता टीम वर्ग अष्टम के सभी खिलाड़ि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सिरीज एवं मैन ऑफ द मैच कौन भी आकर्षक मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

पुटकी, साईं मंदिर प्रांगण मे पासवान एकता ट्रस्ट के द्वारा दर्जनों लोगो के बिच खिचड़ी वितरण

पुटकी स्थित श्री साईं मंदिर में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में पासवान एकता ट्रस्ट के द्वारा दर्जनों लोगो को खिचड़ी वितरण

 

। पुटकी पासवान एकता मंच के द्वारा गुरुवार को पुटकी श्री नगर स्थित श्री साईं मंदिर मे पुजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद खिचड़ी का वितरण किया गया वही मंदिर के पुजारी श्याम किशोर मिश्रा ने बताया की प्रत्येक दिन की तरह साईं बाबा के मंदिर मे काकड़ आरती के साथ भजन कीर्तन किया जाता है दर्जनों की संख्या मे श्रद्धालु मंदिर पहुंच आरती कार्यक्रम मे भाग लेते है

 

मौके पर मंच क़े राम नंदन पासवान पिंकी पासवान सोनी देवी, दो रामप्रवेश पासवान, सूरज पासवान वाल्मीकि पासवान दशरथ पासवान नरेश पासवान बाबू नंद पासवान रणजीत सिंह राजू वर्मा राजेश रजक के अलावे संस्थापक रवि सिन्हा,  उपस्थित थे।