पुटकी साउथ बलिहारी मे यूनाइटेड कोल वर्क्स शाखा के सर्वसम्मति से चुनाव चुनाव

पुटकी पुटकी साउथ बलिहारी 5/7 पिट स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आज यूनाइटेड कोल वर्क्स यूनियन शाखा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसकी अध्यक्षता कामरेड भोलानाथ महतो ने किया तथा पर्यवेक्षक के रूप में कामरेड श्री रघुनाथ प्रसाद क्षेत्रीय सचिव यूनाइटेड वर्कर्स के उपस्थिति में शाखा का चुनाव हुआ, जिसमे सभी सदस्यों के सर्वसम्मति से शाखा चुनाव किया गया,भोलानाथ महतो को अध्यक्ष पद पर काबिज हुए वही हिमेश भुइयां को शाखा सचिव के पद मिला साथ ही बीरबल पासवान उपाध्यक्ष गनौरी भुइयां कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश्वर महतो संयुक्त सचिव राम दुलाल महतो सहायक सचिव, हरी प्रसाद साव कोषाध्यक्ष, शशि कुमार गुप्ता उप कोषाध्यक्ष पद पर काबिज हुए

 

 

वही हिमेश भुइयां ने बताया कि जिस प्रकार लोगों ने हम पर विश्वास किया है उस पर मैं खरा उतरने का काम करूंगा तथा मजदूरों को हित में हमेशा ही काम करूंगा

कुसुंडा कोल डंप में 2 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना

Sulag रैयत द्वारा कुसुंडा कोल डंप में अनिश्चितकालीन धरना।
एंकर केंदुआ ,कुसुंडा कोल डंप में आज रैयत अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने में बैठ गए जिससे कुसुंडा एरिया 6 में ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप हो गई वही अनिश्चितकालीन धरने का नेतृत्व कर रहे दिनेश महतो ने बताया कि बीसीसीएल हमारी 8 एकड़ जमीन अधिग्रहण के नाम पर लियाहै मगर आज तक हम लोग को नियोजन एवं मुआवजे से वंचित रखा है उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सन 1979 में बीसीसीएल रीजनल स्टोर बनाने के नाम पर हमसे हमारी जमीन लिया था बीसीसीएल द्वारा मुआवजा एवं योजन के नाम पर सिर्फ वर्षों से आश्वासन ही मिलता आ रहा है उन्होंने ट्रेड यूनियन के नेताओं पर भी तंज कसते हुए कहा कि यूनियन के लोग भी प्रबंधक से सांठगांठ कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीसीसीएल प्रबंधक जल्दी हमारी मांगों पर विचार नहीं करते हैं तब हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

 

इस धरने में मुख्य रूप से हरिपद रवानी, रतन रवानी विश्वनाथ रवानी शंकर रवानी गोपाल रवानी गणेश रवानी संतोष रवानी रामदेव रवानी दीपेश कुमार सुबोध कुमार गौरीशंकर रवानी विशाल कुमार रवानी रोहित कुमार रवानी प्रदीप कुमार प्रदीप कुमार रवानी , विक्रांत रवानी मिट्ठू कुमार विजय कुमार जयकुमार अभिषेक कुमार रवानी मनीष कुमार रवानी विकास कुमार रवानी अजय रवानी चिंताराम भवानी नारायण रवानी प्रेम कुमार महतो अजय महतो इत्यादि लोग शामिल थे

शहीद शक्ति नाथ महतो इंटर कॉलेज सिजुआ में आजादी का 75 वॉ अमृत महोत्सव कार्यक्रम

शहीद शक्ति नाथ महतो इंटर कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम
एंकर धनबाद
, शहीद शक्ति नाथ महतो इंटर कॉलेज सिजुआ में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर एवं आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सिम्फ़र के प्रधान विज्ञानिक एस के कश्यप इंटर कॉलेज पहुँच ,, कार्यक्रम की शरुआत दीप प्रज्वलित किया , उन्होंने , बच्चों द्वारा बनाए गए प्रदर्शनी को भी देखा और प्रसंसा की उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बच्चे देश का भविष्य है उन्हे काफी मेहनत करने की जरूरत है मेहनत लगन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है उन्होंने अपने अनुभव को भी बच्चों के बीच साझा किया।।

 

 

 

 

 

वही शहीद शक्ति नाथ महतो इंटर कॉलेज के प्रचार्य अरुण कुमार महतो ने विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई प्रोजेक्ट की सराहना किया और कहा कि आप लोग देश का भविष्य हो कड़ी मेहनत करने से लक्ष्य की प्राप्ति होती है, इस कार्यक्रम में जीसी सिंह, एच सी गोराई, बीरू कुमार अग्रवाल, उत्तम मुखर्जी एम कॉलेज के गणमान्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे,

लोयाबाद स्टेशन ग्राउंड में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक संपन्न

लोयाबाद में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न
लोयाबाद,
एरिया 5 कि बैठक लोयाबाद रेलवे स्टेशन ग्राउंड में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता सिजुआ एरिया सचिव रामप्रीत यादव के द्वारा कि गई एवम् संचालन बिट्टू कुमार राय ने कि। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के महामंत्री एके झा उपस्थित हुए,, उन्होंने कहाँ की आज मंहगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है और केन्द्र सरकार को कोई फर्क नही केन्द्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, जो लगातार निजीकरण की ओर धकेल रही है, उन्होंने लोयाबाद मैं आने वाली आउटसोर्सिंग कंपनियां मे स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देने की मांग किया। कोई भी कंपनी के द्वारा यहाँ के रैयत बिस्थापित एवम् स्थानीय लोगों को दरकिनार कर, बिना उनको उचित मुआवजा दिए,बिना स्थानीय बेरोजगार यूवाओ को रोजगार दिए कंपनी अपना काम नहीं चला सकती।
कंपनी कि ये मंशा फुट डालो राज करो कि यह निति अब नहीं चलने वाली है, कंपनी यहाँ आ कर दोहरी मंशा से अपना काम आसानी से निकाल लेती है जो कि अब ये यहाँ नहीं चलने वाली

 

 

।इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित
रामप्रीत यादव, रवि चौबे, शकील अहमद, विशाल पासवान, सोहैल अंसारी, मो० अजहर अली, अरबाज खान,संतोष यादव, जीतन बाउरी, आकाश बाउरी, बीपीन रजवार, विशाल चौधरी, आशिक अली, मो० शहनवाज, मंतोष, रेखा देवी, कुन्ती देवी, एवम् अन्य उपस्थित थे।

पुटकी मुन्ना महतो के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो: पिन्टू सिंह

पुटकी,मुन्ना महतो के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो: पिंटू

पुटकी जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने आज पुटकी के कच्छी बलिहारी स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे उनके परिजनों से मिलकर उनके परिवार को ढाढस बंधाया और उनके परिवार को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है जिस प्रकार अपराधियों ने मुन्ना महतो की निर्मम हत्या कर दिया उससे प्रतीत होता है कि अपराधियों को कानून का डर नहीं, श्री सिंघ ने इस घटना की कड़ी निंदा की ,उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अगर प्रशासन जल्द ही अपराधियों को ग्रिफ्तार नहीं करती है तो हम लोग जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे

 

 

, घटना की निंदा करने वालों में रुपेश पासवान बबलू मोदक आदित्य पासवान शंकर सिंह बैजू सिन्हा धनलाल दुबे प्रभुनाथ सिंह जमुना सिंह रोहित महतो कालीचरण इत्यादि लोग शामिल थे

गोधर में शहीद नेपाल रवानी की 32 वॉ शहादत दिवस, अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग

केंदुआ:झारखंड आंदोलन के दौरान शहीद नेपाल रवानी का 32 वा शहादत दिवस गोधर मोड़ स्थित शहीद नेपाल रवानी चौक में उनके प्रतिमा पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके साथ झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू एवं अमितेश सहाय बिट्टू रवानी अजय रवानी, जय प्रकाश चौहान हरेंद्र चौहान अन्नू पासवान हरि प्रसाद पिन्टू रवानी ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया, सभा मे मासस के झंडा तले एक जुलूस भी निकाला गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में आये लोगो ने अपने प्रिय नेता नेपाल रवानी को श्रद्धांजलि अर्पित किया

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शहीद नेपाल रवानी हमेशा मे समाज मे फैली कुरीतियों, गुंडाराज,शोषण उत्पीड़न दबे कुचले को न्याय दिलाने के लिए लड़ते लड़ते अपने प्राणों की अपनी कुर्बानी दिया वही झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने बताया कि शहीद नेपाल भवानी झारखंड आंदोलन के अहम हिस्सा थे उनके द्वारा किए गए कार्यो को कभी भुलाया नहीं जा सकता आज के युवा उनके द्वारा बताए गए नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है।वही अमितेश सहाय ने कहा कि झारखंड आज महान विभूतियों के कारण ही इस मुकाम पर पहुंचा है हमारी सरकार हेमंत सोरेन लगातार राज्य में अच्छे कार्य विकास का कार्य कर रहे हैं उन्होंने हेमंत सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा की कहा कि शहीदों को उनके परिजन को उचित सम्मान दिया जा रहा है

गोधर में शहीद नेपाल रवानी का 32 वा शहादत दिवस, अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने पहुँचे सैकड़ो लोग

केंदुआ:झारखंड आंदोलन के दौरान शहीद नेपाल रवानी का 32 वा शहादत दिवस गोधर मोड़ स्थित शहीद नेपाल रवानी चौक में उनके प्रतिमा पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके साथ झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू एवं अमितेश सहाय बिट्टू रवानी अजय रवानी, जय प्रकाश चौहान हरेंद्र चौहान अन्नू पासवान हरि प्रसाद प चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया, सभा मे मासस के झंडा तले एक जुलूस भी निकाला गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में आये लोगो ने अपने प्रिय नेता नेपाल रवानी को श्रद्धांजलि अर्पित किया शहीद नेपाल रवानी हमेशा मे समाज मे फैली कुरीतियों, गुंडाराज,शोषण उत्पीड़न दबे कुचले को न्याय दिलाने के लिए लड़ते लड़ते अपने प्राणों की अपनी कुर्बानी दिया वही झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने बताया कि शहीद नेपाल भवानी झारखंड आंदोलन के अहम हिस्सा थे उनके द्वारा किए गए कार्यो को कभी भुलाया नहीं जा सकता आज के युवा उनके द्वारा बताए गए नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वही अमितेश सहाय ने कहा कि झारखंड आज महान विभूतियों के कारण ही इस मुकाम पर पहुंचा है हमारी सरकार हेमंत सोरेन लगातार राज्य में अच्छे कार्य विकास का कार्य कर रहे हैं उन्होंने हेमंत सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा की कहा कि शहीदों को उनके परिजन को उचित सम्मान दिया जा रहा है

कुसुंडा एरिया 6 नया डीह कोल डंप में वर्चस्व को लेकर फायरिंग

धनबाद: बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया 6 नयाडीह कुसुंडा कोल डंप में वर्चस्व और रंगदारी को लेकर हुई गोलीबारी।गोलीबारी में कोई हताहत नहीं।सूचना मिलते ही केन्दुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति को संभाला।वही पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक मजदूर संगठन के लोग अपनी मांगों को लेकर कोल डंप के समीप अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे तभी लोकल सेल के मजदूर धरना दे रहे लोगों से वार्ता करनी चाहिए तभी घटी यह घटना।घटना से कोल डंप परिसर में अफरा तफरी मंच गई।वही कोल डंप में स्तिथि तनावपूर्ण बनी हुई है और मजदूरों में भय का माहौल है।

 

 

 

 

वही केन्दुआडीह पुलिस घटनास्थल से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं घटना के बाद लोकल सेल के नेता भगवान राम ने बताया कि धरना दे रहे लोगों से जब हम लोग वार्ता करनी चाहिए तो कटीमन राम एम उनके पुत्र गोली चला दिया । इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है

शूटर अमन सिंह की धनबाद कोर्ट में पेशी हुई

Dhanbad : गोविंदपुर सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप में फायरिंग की घटना को लेकर सोमवार 21 फरवरी को शूटर अमन सिंह की धनबाद कोर्ट में पेशी हुई. वैसे इस कांड में पेशी की तारीख 25 फरवरी को मुकर्रर की गई थी. रांची और चाईबासा जेल में होने के कारण उसकी वर्चुअल पेशी हो रही थी. पिछले दिनों अमन सिंह को चाईबासा जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद कोर्ट में पेशी होनी थी. जानकारी हो कि अमन सिंह को रांची होटवार जेल से चाईबासा जेल शिफ्ट किया गया था. अमन सिंह ने चाईबासा थाना प्रभारी निरंजन तिवारी और पूर्णिमा नीरज सिंह के मौसेरे देवर हर्ष सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया था. इसके बाद उसे धनबाद जेल में शिफ्ट किया गया है. वह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या सहित कई लोगो से फिरौती मांगने और हमला मामले में आरोपी है.

 

शूटर अमन सिंह को जेल से कोर्ट लाया गया, जहां पेशी के बाद वापस जेल भेज दिया गया. कोर्ट से जेल जाते समय अमन सिंह ने मीडिया कर्मी को देखकर कहा कि प्रिंस खान मुझे मारेगा कि हम उसे मारेंगे, वह 10 दिन में उसे पता चल जाएगा. बता दें कि वासेपुर में नन्हे हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए प्रिंस खान फरार है. इस दौरान कई बार व्हाट्सएप कॉल कर लोगों को धमकी दे चुका है, जिसमें फहीम खान और अमन सिंह को मारने की धमकी भी दे चुका है, जिसका जवाब आज अमन सिंह ने दिया

पुटकी,लोयाबाद कोक प्लांट में क्रिकेट प्रतियोगता का समापन

पुटकी,लोयाबाद कोक प्लांट में क्रिकेट प्रतियोगता का समापन।
पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट के ग्राउंड में क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन k h s क्लब द्वारा किया गया था जिसका आज समापन हुआ ,रविवार को फाइनल का मुकाबला भीम 11 टीम एम एसएस क्लब गोधर के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भीम11 की टीम ने 5 ओवरों में 45 रन बनाए जिसके जवाब में एसएस क्लब गोधर की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई, प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में पाण्डेरकनाली के निवर्तमान मुखिया कुसुम देवी,एम I N T u c धनबाद महिला विंग्स की जिला अध्यक्ष गुड़िया देवी निवास रजवार जयप्रकाश पासवान उपस्थित थे ,उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी एम मैडल देकर सम्मानित किया,

 

 

 

कार्यक्रम में शामिल प्रमोद नोनिया खुर्शीद अनवर डब्लू अंसारी शाहनवाज खान धर्मेंद्र साव रामप्रवेश तुरी अब्दुल सोहराब आदि लोग शामिल थे