धनबाद अनुसूचित विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों ने भावेश चौधरी से की मुलाकात

धनबाद अनुसूचित विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों ने भावेश चौधरी से की मुलाकात ।

धनबाद के कांग्रेस अनुसूचित विभाग के पदाधिकारियों ने धनबाद के सर्किट हाउस पहुंचे कांग्रेस सहायक भावेष चौधरी जी से मुलाकात की APRO से धनबाद सर्किट हाउस में घंटो पदाधिकारियों ने सभी मुद्दों पर मंत्रणा किया

 

 

, झारखण्ड प्रदेश प्रवक्ता बिरेंद्र पासवान अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश सचिव गुड़िया देवी जी कांग्रेस इंटक नेता निवास रजवार जी ने धनबाद की अनुसूचित जाति के समस्याओं से APRO भावेष चौधरी के समक्ष रखा और अनुसूचित जाति को मजबूती प्रदान करने की बात कही। । वही गुड़िया देवी ने एपीआरओ से आगामी 2024 के चुनाव से संबंधित बातें कहीं कहा कि इस बार हम लोग पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे

पुटकी,पर्यावरण बचाने के लिए रात बिताएंगे जंगल में रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह,

पर्यावरण बचाने के लिए रात बिताएंगे जंगल में
——————————————-
पुटकी।ग्रामीण एकता मंच के द्वारा आज शनिवार को सैकडो की संख्या में महिला एवं पुरुष पदयात्रा में शामिल हुए। वही मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि धनबाद के इतिहास में पहली बार पर्यावरण बचाने के लिए 24 घंटे का धरना में रात बिताएंगे जंगल में

 

 

आपको बताते चलें ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह के द्वारा वृक्ष कटाई को लेकर 2008 में भी जनहित याचिका दायर की थी जिसमें बीसीसीएल को दोषी मानते हुए 134 हेक्टेयर में वृक्ष लगाना पड़ा था अभी ग्रामीण एकता मंच प्रदूषण को लेकर भी जनहित याचिका दायर की हुई है जिस पर निरंतर सुनवाई चल रही है इनके अभियान को रोकने के लिए बीसीसीएल के द्वारा दो मामला अतिक्रमण का दर्ज कराएं हैं फिर भी यह निर्भय होकर अपने मुहिम में लगे हुए।वही झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का बयान आया है।कि एक बृक्ष लगाए।और पांच यूनिट बिजली मुफ्त पाए।देखते है हमारी लड़ाई क्या रंग लाती है।
मोके पर रंजीत सिंह बबलू सिंह ,अध्यक्ष ग्रामीण का मंच, विजय झा, पूर्व अध्यक्ष बियाड़ा, देवाशीष पासवान पार्षद, महावीर पासी पार्षद ,गोविंदा पार्षद प्रतिनिधि बद्री रविदास, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष पासवान, पार्षद प्रतिनिधि अवधेश पासवान, महामंत्री टाइगर फोर्स ,चंदन खटीक, रंजन सिंहा ,डॉ सी पी दुबे, राजीव शर्मा अध्यक्ष जीता, भानु प्रताप पूर्व प्रमुख, मनीषा सिंह ,उप प्रमुख, बबलू पासवान, विजय शर्मा, मनोज पासवान, अजय पासवान, ज्वाला सिंह, गोपाल गुप्ता, संजय चौहान, गोपाल झा, तरुण दुबे, इंदु देवी ,राजेंद्र सोनकर, बीमली देवी ,सनातन देवी, इंदु देवी, यशोदा देवी ,सुमित्रा देवी ,कमलेश उपाध्याय, उदय तिवारी ,नागेश्वर चौधरी ,भूटका यादव, प्रमोद कुमार सिंह ,दिलीप सिंह ,राजेश भारती ,संतोष बाउरी, नरेश पासी, भोला शर्मा ,राजू कैटरर्स, संजय चौहान ,अजय पासवान मनोज पासवान,बलेस्वर बाउरी, रुस्तम शेख आदि सैकड़ो ग्रामीम शामिल हुए।

रांची में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय का घेराव

धनबाद:- लोयाबाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान जी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राँची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय का घेराव किया गया कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के खिलाफ केंद्र सरकार साजिशन ED का दुरुपयोग कर उनको परेशान करना चाहती है एवं कांग्रेसजनों का मनोबल तोड़ना चाहती है, जिसे कांग्रेसजन कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे आज सोनिया गांधी जी को ED द्वारा परेशान किये जाने के विरोध में ED कार्यालय के समक्ष ज़ोरदार प्रदर्शन कर अपनी एकता व निडरता का परिचय दिया हम सबके आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी से भावनात्मक संबंध है, इसलिए हम में से कोई भी घर पर बैठ कर ED द्वारा किए जा रहे तमाशे को नहीं देख सकता कांग्रेस पूरी ताक़त के साथ पुराने विघानसभा के मैदान में भारी संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन में भाग लिया संकट के समय में सभी शिकवों शिकायतों को भूलकर एकजुटता प्रदर्शित कर एकता का परिचय दिया ना डरेंगे, ना झुकेंगे, ना रूकेंगे, साथ चले हैं, साथ चलेंगे अभी नहीं तो कभी नहीं।

 

 

इस आंदोलन में कांग्रेस के मंत्री डा रामेश्वर उरांव जी कृषि मंत्री बादल पत्रलेख जी , कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो जी
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रवक्ता बिरेंद्र पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार, प्रदेश सचिव गुड़िया देवी, उपाध्यक्ष वशिष्ठ लाल पासवान, प्रदेश सचिव प्रेम पासवान, कार्यालय प्रभारी रंजीत बाउरी,राजू राम, निवास रजवार, शिवटहल नायक एवं हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुटकी ग्रामीण एकता मंच ने 23 जुलाई को पदयात्रा एवं 24 घंटे का धरना को सफल बनाने का किया आह्वान

पुटकी, ग्रामीण एकता मंच ने 23 जुलाई को पदयात्रा एवं 24 घंटे का धरना कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण एकता मंच ने प्रचार प्रसार में झोंकी ताकत बैंक मोड़ क्षेत्र में भी लगाए बड़े-बड़े हुडिंग इस मुहिम को लेकर क्षेत्र में आम से लेकर खास तक में चर्चा का विषय बना हुआ है धनबाद के इतिहास में पहली बार पर्यावरण बचाने के लिए रात बिताएंगे जंगल में ग्रामीण एकता मंच का सोशल मीडिया पर समर्थन की बाढ़ लगी हुई है

 

 

और ग्रामीण एकता मंच की प्रशंसा सभी लोग कर रहे हैं और ग्रामीण एकता मंच के सदस्य पर्यावरण बचाने के लिए जी जान से लगे हुए हैं डोर टू डोर संपर्क भी कर रहे हैं आपको बताते चलें ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह के द्वारा वृक्ष कटाई को लेकर 2008 में भी जनहित याचिका दायर की थी जिसमें बीसीसीएल को दोषी मानते हुए 134 हेक्टेयर में वृक्ष लगाना पड़ा था अभी ग्रामीण एकता मंच प्रदूषण को लेकर भी जनहित याचिका दायर की हुई है जिस पर निरंतर सुनवाई चल रही है इनके अभियान को रोकने के लिए बीसीसीएल के द्वारा 2 मामला अतिक्रमण का दर्ज कराएं हैं फिर भी यह निर्भय होकर अपने मुहिम में लगे हुए

शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में प्रतिभा सम्मान समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन

धनबाद शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में प्रतिभा सम्मान समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो सचिव,विधायक सह पूर्व मंत्री झारखंड सरकार ,मुख्य अतिथि श्री संजीव ठाकुर हेड सिजुआ कोलियरी, अति विशिष्ट अतिथि श्री अभिषेक कुमार दुबे शाखा प्रबंधक केनरा बैंक कपूरिया, विशिष्ट अतिथि श्री गजाधर महतो पूर्व मुखिया जी , श्री अनूप चक्रवर्ती, श्री मधुसूदन महतो,उत्तम कुमार महतो,प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया ।

 

 

 

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस महाविद्यालय का रिजल्ट बेहतर रहता है यहां के शिक्षक बच्चों के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि पूर्व में छात्र छात्राएं 90% अंक लाकर ही टॉप हो जाती लेकिन इस बार 95% अंक लाकर भी स्टेट टॉप नहीं कर पाते हैं। अतः बच्चों के बीच कंपटीशन बढ़ गया है और कंपटीशन को मद्देनजर रखते हुए तैयारी करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्री अभिषेक कुमार दुबे ने कहा शाहिद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज युवा शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है।प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि हमारे शिक्षक बच्चों के दिन में रात मेहनत करते हैं उन्हें स्टेट लेवल में आने के लिए तैयार करते हैं प्रतिवर्ष महाविद्यालय का परिणाम बेहतर रहता है। टॉप छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवम सर्टिफिकेट , नगद राशि (5000 प्रथम,3000द्वितीय 2000 तृतीय )देकर सम्मानित किया गया। उनके माता-पिता को साड़ी और सॉल देकर सम्मानित किया। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान में आए छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मौके पर मधुसूदन महतो प्राचार्य रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा। श्री अनूप चक्रवर्ती फागू महतो इंटर कॉलेज कपूरिया, रामेश्वर महतो, संजय सिंह, मदन महतो, ममता देवी मुखिया, बिरबल महतो , प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो एस नारायण, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो पीके ठाकुर,प्रो कल्पना कुमारी, राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो कमला कांत महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद ,पंचानन सिंह चौधरी ,चमन महतो ,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो ,चक्रधर महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , सचिन महतो, भुनेश्वर महतो, शेखर महतो,शांति देवी ,लाजवंती देवी आदि मौजूद।

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट स्थित गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए की गई एक महत्वपूर्ण बैठक

लोयाबाद कोक प्लांट में आज कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने संगठन को लेकर की एक महत्वपूर्ण बैठक अपने आवासीय कार्यालय में किया जिसमें मुख्य रूप से कहा गया कि झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने की बात गुड़िया देवी द्वारा की गई वही गुड़िया देवी ने बताया कि आज बहुत सी योजनाएं झारखंड सरकार द्वारा पारित की गई है मगर पुटकी प्रखंड में लोगों तक सरकार द्वारा लाए गए कई महत्वपूर्ण योजना की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती है जिसे हम लोग सरकार की योजना के बारे में घर घर जाकर लोगों को बताएंगे। साथी महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न की भी आवाज उठाई जाएगी ।

 

 

वही अनुसूचित जाति के कांग्रेस कमेटी जिला सचिव महेंद्र पासवान गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय पहुंच उन्हें अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए पुष्प गुच्छ देकर भी सम्मानित किया इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित निवास रजवार राकेश पासवान महेंद्र पासवान गणेश तुरी पूनम देवी जुबेदा खातून मुस्कान परवीन अनीता देवी लक्ष्मी देवी रीता देवी सबुजा देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी कोक प्लांट स्थित गुड़िया देवी के आवश्यक कार्यालय पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बैठक

लोयाबाद कोक प्लांट में आज कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने संगठन को लेकर की एक महत्वपूर्ण बैठक अपने आवासीय कार्यालय में किया जिसमें मुख्य रूप से कहा गया कि झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने की बात गुड़िया देवी द्वारा की गई वही गुड़िया देवी ने बताया कि आज बहुत सी योजनाएं झारखंड सरकार द्वारा पारित की गई है मगर पुटकी प्रखंड में लोगों तक सरकार द्वारा लाए गए कई महत्वपूर्ण योजना की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती है जिसे हम लोग सरकार की योजना के बारे में घर घर जाकर लोगों को बताएंगे। साथी महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न की भी आवाज उठाई जाएगी

 

 

।वही अनुसूचित जाति के कांग्रेस कमेटी जिला सचिव महेंद्र पासवान गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय पहुंच उन्हें अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए पुष्प गुच्छ देकर भी सम्मानित किया इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित निवास रजवार राकेश पासवान महेंद्र पासवान गणेश तुरी पूनम देवी जुबेदा खातून मुस्कान परवीन अनीता देवी लक्ष्मी देवी रीता देवी सबुजा देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी जदयू पार्टी का प्रेस वार्ता।जदयू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह का पुटकी में हुआ भव्य स्वागत

2024 के झारखंड विधानसभा के 81 सीटो पर चुनाव की तैयारी-निर्मल सिंह

पुटकी।झारखण्ड विधानसभा के 81 सीट पर 2024 में चुनाव में प्रत्याशी देने की तैयारी चल है। जदयू के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने जमशेदपुर से टुंडी जाने के क्रम में पुटकी चीरुडीह स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता में उक्त बातें कही।
उन्होने कहा कि युवाओं से संवाद के लिए झारखंड दौरा पर आया हूँ और ज्यादा से ज्यादा युवओ को जदयू पार्टी में जोड़कर पार्टी को मजबूत करूंगा।
इसके पूर्व झारखंड दौरा पर निकले जदयू प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह का युवा जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान के नेतृत्व में पुटकी प्रभु महतो चौक पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

 

 

मौके पर जदयू प्रदेश सचिव रोशन कुमार, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा ,प्रदेश सचिव प्रीति पांडेय ,राणा प्रताप सिंह ,अनीता देवी ,राजू सिंह ,उचित महतो ,धनलाल दुबे ,शंकर विश्वकर्मा, आदित्य पासवान, राकेश सिंह ,गिरधारी महतो, लगन महतो ,साधु पासवान ,शशि चौरसिया व अन्य थे।

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट के गुड़िया देवी का मनोनयन, से लोगो मे खुशी का माहौल

पुटकी। लोयाबाद कोक गुड़िया देवी का मनोनयन
पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट के रहने वाली गुड़िया देवी को आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस एस सी डिपार्टमेंट के चेयरमैन श्री केदार पासवान ने गुड़िया देवी के काम के प्रति निष्ठा ईमानदारी झुझारू को देखते हुए प्रदेश सचिव मनोनीत किया। वही गुड़िया देवी ने कहा कि जिस प्रकार अनुसूचित जाति के चेयरमैन श्री केदार पासवान ने हमपर विश्वास करके हमें प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है मैं उनको आभार करती हूं और हमेशा ही पार्टी के हित में संगठन को मजबूत करने के काम करूंगी । हर पीड़ित परिवार की आवाज बन कर जनसेवा करूंगी।

वही उनके मनोनयन पर दर्जनों महिलाओं ने उनके घर पर पहुंच खुशी जाहिर की और उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया

पुटकी अग्नीपथ योजना का परिसंघ के महिलाओं ने की विरोध।

पुटकी अग्नीपथ योजना का परिसंघ के महिलाओं ने की विरोध।

पुटकी कोक प्लांट में आज परिसंघ के महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गुड़िया देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने उनके आवासीय कार्यालय पर एक बैठक की बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा जारी किया अग्निपथ योजना का विरोध कर नारेबाज़ी भी किया

 

 

 

वहीं परिसंघ के अध्यक्ष गुड़िया देवी अपने कड़े शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार युवाओं नौजवानों को ठगने का काम किया है 4 साल की इस योजना में युवाओं के भविष्य खराब हो जाएगी आज हर क्षेत्र में केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध हो रहा है सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है अगर केंद्र सरकार जल्दी ही अग्नीपथ योजना वापस नहीं लेती है तो हम लोग भी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुनम देवी सम्बुजा देवी रीता देवी निवास रजवार सहित दर्जनों की संख्या में आये महिलाएं शामिल थी।